Home   »   रॉबर्ट डी नीरो 44वें चैपलिन अवार्ड...

रॉबर्ट डी नीरो 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए चयनित

रॉबर्ट डी नीरो 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए चयनित |_40.1
फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर द्वारा प्रसिद्ध इटालियन-अमेरिकन अभिनेता एवं फिल्म निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए चयनित किया गया. 8 मई 2017 को फिल्म सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डी नीरो को  यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. डी नीरो 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.

वर्ष 1974 में गॉडफादर II के लिए वीटो कोरलियोन की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा 1980 में रैंगिंग बुल फिल्म में, जेक ला मोत्ता किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ. उन्हें 2003 में एएफआई अचीवमेंट अवार्ड तथा 2010 में गोल्डन ग्लोब सेसिल पुरस्कार भी दिया जा चुका है.
फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर विश्व के प्रसिद्ध फिल्म प्रस्तुतिकरण संगठनों में से एक है. यह स्वतंत्र अमेरिकी सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती है एवं फिल्मकारों का सहयोग करती है.
अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर द्वारा किस अभिनेता को चैपलिन अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है ?
Q2. फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर कहाँ स्थित है ?

उत्तर
1प्रसिद्ध इटालियन-अमेरिकन अभिनेता एवं फिल्म निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को
2. न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

                                                                                                           स्रोत – दैनिक जागरण

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *