बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण का शुभारंभ किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 17 अप्रैल 2026 को विश्व के सबसे बड़े सांख्यिकी अभियान भारत की जनगणना-2027 का राज्य में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जो भविष्य की विकास नीतियों का आधार बनेगी। यह अभियान देश की योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनगणना-2027 को तकनीकी रूप से एक ऐतिहासिक पहल बताया गया है।

स्व-गणना करने की अंतिम तिथि

स्व-गणना (Self Enumeration) करने की अंतिम तिथि 01 मई रात 12 बजे तक है। 17 अप्रैल से एक मई तक बिहारवासी अपनी गणना मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इस बार जनगणना में पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य जनगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जो आगामी वर्षों में विकास योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल

जनगणना-2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण तथा स्व-गणना की सुविधा 17 अप्रैल से एक मई उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दो मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।

जनगणना के पहले चरण में

  • जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। यह कार्य 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक पूरे राज्य में किया जाएगा।
  • इस दौरान घर-घर जाकर प्रगणक डेटा संग्रह करेंगे। सभी जिलों में इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है।
  • सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार की है।

खुद से गणना कैसे करें

  • अपने मोबाइल पर जनगणना का आधिकारिक पोर्टल खोलें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर जनगणना प्रक्रिया का पेज खोलें।
  • एक-एक तक सभी 33 सवालों का जवाब दें।
  • अंत में सब्मिट करने के बाद आपको SE ID मिलेगी। इसे सुरक्षित कर लें। प्रगणक आपके द्वार आएंगे तो इस ID को आपको उन्हें देना होगा।

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

World Red Cross Day 2026: क्यों मनाया जाता है रेड क्रॉस डे? जानें इतिहास, थीम, महत्व

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…

2 days ago

Mother’s Day 2026: “मां कभी बूढ़ी नहीं होती…” ये कहानी पढ़कर नम हो जाएंगी आपकी आंखें!

दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना किसी शर्त के साथ खड़ा रहता है, तो वह…

2 days ago

Hantavirus क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं लक्षण – दुनिया भर में क्यों बढ़ी चिंता?

दुनिया भर में एक बार फिर एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक वायरस चर्चा में आ गया…

4 days ago

एमिकस क्यूरी क्या होता है? जानिए न्यायपालिका में भूमिका, अधिकार और हालिया उदाहरण

भारत की न्यायपालिका में कई ऐसे कानूनी शब्द हैं जो आम लोगों के लिए जटिल…

4 days ago

लोकसभा vs विधानसभा: क्या है अंतर? जानें पूरी जानकारी आसान भाषा में

भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर उन्हें कानून बनाने का…

4 days ago

World Most Polluted Cities 2026: खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, इन शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल

World Most Polluted Cities 2026: बढ़ते AQI ने बढ़ाई चिंता साल 2026 में वायु प्रदूषण…

5 days ago