साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ का निधन हो गया हैं। सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
आपको बता दें, राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए पराक्रम को फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया था। राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने पीटीआई को बताया था कि उनके पिता को युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले 14 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती कराया गया, जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंग पैरालिसिस से प्रभावित जैसे प्रतीत हुए।
वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भैरों सिंह राठौड़ को थार रेगिस्तान में लोंगेवाला चौकी पर तैनात किया गया था, जो एक छोटी सी बीएसएफ यूनिट की कमान संभाल रहे थे और उनके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी थी। यह इन लोगों की बहादुरी थी, जिसने पांच दिसंबर, 1971 को इस जगह पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को तबाह कर दिया था। इस शौर्य के लिए उन्हें 1972 में सेना पदक मिला। युद्ध के दौरान 14वीं बीएसएफ बटालियन के साथ तैनात, भैरों सिंह राठौड़ 1987 में रिटायर हुए थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…
भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सपोर्ट…
अंग्रेजी भाषा दिवस 2026, 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाएगा, ताकि वैश्विक संचार…
विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…