Categories: International

बेंजामिन नेतन्याहू फिर बने इजरायल के PM, छठी बार ली शपथ

बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर से इजरायल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे लंबे समय तक अपने देश का पीएम रहने वाले नेतन्याहू को 120 सदस्यीय नेसेट (संसद) में 63 सांसदों का समर्थन हासिल है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, 54 सांसदों ने उनकी सरकार के खिलाफ मतदान किया। 73 वर्षीय नेतन्याहू ने छठी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल का नया प्रधानमंत्री बनने पर नेतन्याहू को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया, नेतन्याहू को नई सरकार बनाने पर हार्दिक बधाई।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

नेतन्याहू को 120 सदस्यीय इजरायली सांसद में 63 सांसदों का समर्थन था। सदन में 54 सांसदों ने उनकी सरकार के विरोध में वोट किया था। उनकी सरकार में कई दक्षिणपंथी पार्टियां शामिल हैं। इसमें शास, यूनाइटेड तोरा जुदैज्म, ओत्ज्मा येहुदित, रिलिजियस जियोनिस्ट पार्टी और नोआम शामिल हैं। इजरायल में 37वीं सरकार के गठन के लिए विश्वासमत से ठीक पहले लिकुड पार्टी के सांसद आमिर ओहाना को संसद का नया स्पीकर चुना गया।

 

कैबिनेट का गठन

 

नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट में 31 मंत्रियों और तीन उपमंत्रियों को नियुक्त किया है। रक्षा, शिक्षा और कल्याण मंत्रालय में दो-दो मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने पांच महिलाओं को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

 

नेतन्याहू सरकार के तीन लक्ष्य

 

नेतन्याहू ने शपथ ग्रहण से पहले कहा क उनकी सरकार के तीन राष्ट्रीय लक्ष्य ईरान को परमाणु संपन्न होने से रोकना, बुलेट ट्रेन लॉन्च करना और अब्राहम संधि के दायरे में अधिक से अधिक अरब देशों को शामिल करना है। इस दौरान नेतन्याहू ने महंगाई को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा में सुधार करने पर भी जोर दिया।

 

बेंजामिन नेतन्याहू

73 साल के नेतन्याहू पहली बार साल 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। बेंजामिन का जन्म साल 1949 में जाफा में हुआ था। उनका बचपन यरूशलेम में बीता है। वह पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए थे। नेतन्याहू 1967 में इजरायल की सेना में शामिल हुए थे और फौरन ही एलीट कमांडो बन गए थे। 1973 में अरब-इजरायल युद्ध के दौरान वह कैप्टन के भूमिका में थे। 1982 में नेतन्याहू अमेरिका में इजरायली दूतावास के उप राजदूत के रूप में भी काम किया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

9 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

10 hours ago

दिल्ली ने हाईवे प्रदूषण से लड़ने हेतु भारत का पहला माइक्रोएल्गी एयर टावर लगाया

नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…

12 hours ago

भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…

12 hours ago

गुजरात ने AQI और झील के स्वास्थ्य पर नज़र रखने हेतु ‘लेक एंड एयर वॉच’ पहल शुरू की

भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…

12 hours ago

World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…

12 hours ago