Categories: Obituaries

पीएम मोदी की मां हीराबेन का 99 साल की उम्र में निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Mother) की मां हीराबेन का 99 साल की उम्र में में निधन हो गया है, वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले खुद पीएम मोदी उनसे मिलने गए थे। 27 दिसंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसके बाद वो लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं, प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को अस्पताल भी गए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।’

हीराबेन के बारे में

 

हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को पालनपुर में हुआ था। उनका विवाह कम उम्र में दामोदरदास मूलचंदभाई मोदी से हुआ था। दामोदरदास मोदी के वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। दामोदरदास मोदी का बीमारी के कारण निधन हो गया। बाद में वे अपने बेटे पंकज मोदी के घर गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित जी टाइप सरकारी क्वार्टर में रहने लगी थीं। जिसके बाद साल 2015-16 में वे अपने बेटे पंकज मोदी के साथ रायसन स्थित वृंदावन बंगले में रहने लगीं।

घर की आर्थिक और पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्हें पढ़ने का कभी मौका नहीं मिला। लेकिन वह अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए दूसरे के घरों में भी काम करने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने फीस भरने के लिए कभी किसी से उधार पैसे नहीं लिए। हीराबेन चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़लिखकर शिक्षित बने।

 

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ताशकंद जून में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी करेगा

विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…

46 mins ago

विश्व पुस्तक दिवस 2026: महत्व, इतिहास और UNESCO की पहल

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…

1 hour ago

मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 6% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…

17 hours ago

NASA के नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप की अंतिम असेंबली पूरी

NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…

17 hours ago

अभिषेक शर्मा IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…

17 hours ago

HDFC Life ने विभा पाडलकर को 5 साल के लिए फिर बनाया एमडी व सीईओ

HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…

18 hours ago