Categories: Sports

बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल 2023 में रियल मैड्रिड को हराया

बार्सिलोना ने 15 जनवरी 2023 को सऊदी अरब में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता। कोच जावी हर्नांडीज के इस टीम का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली ट्रॉफी है। युवा मिडफील्डर गावी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद स्कोर करने के साथ दो असिस्ट भी किए। रॉबर्ट लेवांदॉस्की और पेड्री गोंजालेज को गोल करने में मदद भी की। काफी समय बाद बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मैच का पहला गोल गावी ने 33वें मिनट में दागा। इसके बाद उनके असिस्ट पर लेवांदॉस्की ने 45वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया। गावी के एक बार फिर शानदार पास दिया, जिस पर पेड्री ने 69वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इससे रियल मैड्रिड की टीम उबर नहीं सकी। करीम बेंजेमा ने इंजरी टाइम (90+3वें मिनट) में गोल जरूर दागा, लेकिन वह अपनी टीम की वापसी नहीं करा सके। इस तरह बार्सिलानो ने 3-1 से जीत दर्ज की।

मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोट्टी को 2014 के बाद से किसी भी फाइनल में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बार्सिलोना ने 14वीं बार स्पैनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

11 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

11 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

12 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

13 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

13 hours ago