Categories: Ranks & Reports

सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में ये रहा Shah Rukh Khan का स्थान, टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट भी सामने आई हैं। जिसमें शाहरुख खान चौथे पायदान पर आ गए है। इस बार शाहरुख खान ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार लिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेरी सीनफेल्ड है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में इंडिया के अकेले एक्टर है। शाहरुख खान की नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

World of Statistics के ट्विटर अकाउंट पर दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट शेयर की गई जिसमें शाहरुख खान ने चौथा पायदान हासिल किया है। चौथा नंबर पाकर उन्होंने Tom Cruise और Jackie Chan को भी पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर यानी 6 हजार 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं 620 मिलियन डॉलर यानी 5 हजार 90 करोड़ रुपए की कमाई के साथ टॉम क्रूज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। तो वहीं, हॉलीवुड स्टार जैकी चैन 520 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

दुनियाभर के 8 सबसे अमीर एक्टर्स

1. जेरी सीनफेल्ड (अमेरिकी) –(8200 करोड़ रुपये)

2. टायलर पेरी (अमेरिकी) – (8200 करोड़ रुपये)

3. डेन जॉनसन (अमेरिकी) – (6500 करोड़)

4. शाहरुख खान (भारतीय) – (6300 करोड़)

5. टॉम क्रूज (अमेरिकी) – (5900 करोड़)

6. जैकी चैन (हॉन्ग कॉन्ग) –(4200 करोड़)

7. जॉर्ज क्लूनी (अमेरिकी) –(4100 करोड़)

8. रॉबर्ट डी नीरो (अमेरिकी) –(4100 करोड़)

 

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह लगभग 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे।

Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago