Categories: Banking

एक्सिस बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए RBI के साथ साझेदारी की

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा पेश किए गए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट (पीटीपीएफसी) की सहायता से दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का एलान किया। इनोवेशन हब आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। आरबीआई ने सप्ताह की शुरुआत में पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट को लॉन्च करने की घोषणा की थी।

एक्सिस बैंक इस प्लेटफॉर्म की मार्फत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और छोटे बिजनेस मालिकों को असुरक्षित एमएसएमई ऋण की पेशकश करेगा। दोनों उत्पाद पूरी तरह से डिजिटल तरीके से पेश किए जाएंगे और ग्राहकों को कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पायलट के रूप में, किसान क्रेडिट कार्ड मध्य प्रदेश में पेश किए जाएंगे और शुरुआती तौर पर ग्राहकों के लिए 1.6 लाख रुपए तक के ऋण उपलब्ध होंगे। एमएसएमई ऋण पूरे देश में उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक के ऋण की पेशकश करेंगे।

 

बेहतर क्रेडिट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम

पायलट योजना के तहत एक्सिस बैंक पूरी तरह से सहमति के आधार पर और सुरक्षित तरीके से ग्राहकों के डेटा तक पहुंचने के लिए पीटीपीएफसी का लाभ उठाएगा। इनमें पैन सत्यापन, आधार ईकेवाईसी, अकाउंट एग्रीगेटर डेटा, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन और बैंक खातों को मान्य करने के लिए पेनी ड्रॉप सेवा शामिल है। यह देखते हुए कि डेटा सीधे प्रमाणित स्रोतों से आएगा, बैंक को उम्मीद है कि वह ग्राहकों को तेज और बेहतर क्रेडिट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।

 

मौजूदा उत्पादों के पैमाने का विस्तार

इस पायलट योजना से मिले अनुभव के आधार पर बैंक मौजूदा उत्पादों के पैमाने का विस्तार करेगा और कैलिब्रेटेड तरीके से प्लेटफॉर्म पर नए उत्पाद लॉन्च करेगा। इस दौरान अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें सपोर्ट करने के लक्ष्य के साथ ये प्रोडक्ट सेल्फ-सर्विस और असिस्टेड मोड दोनों प्रकार से उपलब्ध होंगे।

आरबीआई और आरबीआईएच की यह पहल क्रेडिट को तमाम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करेगी। इसके प्रयोग से अच्छी क्रेडिट गुणवत्ता बनाए रखते हुए वर्तमान में क्रेडिट से वंचित क्षेत्रों में ऋण देने की लागत में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।

 

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago