Categories: Economy

पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री अगस्त में 21 फीसदी बढ़ी

सेमीकंडकर आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग के चलते अगस्त, 2022 में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ गई। यह जानकारी वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने डीलरों को 2,81,210 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गयी थी जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 2,32,224 इकाई था। सियाम ने कहा कि यात्री कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 23 प्रतिशत बढ़कर 1,33,477 इकाई हो गयी। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,08,508 इकाई थी।

मुख्य बिंदु

  • उपयोगिता वाहनों की आपूर्ति अगस्त में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,35,497 इकाई पर पहुंच गयी, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,12,863 इकाई थी।
  • इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 15,57,429 इकाई हो गयी। अगस्त, 2021 में यह 13,38,740 इकाई थी।
  • वहीं, पिछले महीने मोटरसाइकिल की थोक बिक्री भी 23 प्रतिशत बढ़कर 10,16,794 इकाई हो गयी। पिछले साल अगस्त माह में इसकी 8,25,849 इकाई बिकी थीं।
  • सियाम के अनुसार, इस साल अगस्त में सभी खंडों में बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 18,77,072 इकाई पर पहुंच गयी। पिछले साल अगस्त माह में यह आंकड़ा 15,94,573 इकाई का था।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

24 hours ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 days ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 days ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 days ago

भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग अपनाने वाला राज्य कौन-सा है? जानिए कैसे बदली बैंकिंग की तस्वीर

भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह…

3 days ago

World Red Cross Day 2026: क्यों मनाया जाता है रेड क्रॉस डे? जानें इतिहास, थीम, महत्व

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…

6 days ago