ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मेग लेनिंग ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 241 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।
मेग लेनिंग ने संन्यास का फैसला लेते समय अपनी टीम के साथियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया। लेनिंग ने आखिरी बार फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था। फिर उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से खेल से छह महीने का ब्रेक लिया था।
लेनिंग ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। साल 2010 में उन्होंने पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। वो अपने 13 साल लंबे करियर में 6 टेस्ट, 103 वनडे और 132 टी-20 मैच खेली हैं। इन तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
लेनिंग ने 78 वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की है। जिसमें टीम को 69 मैचों में जीत मिली है। वहीं उनकी कप्तानी में 100 टी-20 इंटरनेशनल में 76 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट खेले और चारों जीते हैं।
मेग लेनिंग ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हलांकि वह फ्रेंचाइजी लगी खेलती रहेंगी। लैनिंग महिला बिग बैश लीद और महिला प्रीमियर लीग की स्टार खिलाड़ी हैं। भारत में होने वाली WPL में लनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान हैं।वहीं महिला बिग बैश लीग में लैनिंग मेलबर्न स्टार्स की कप्तान हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…