Categories: Sports

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेन वॉर्न के सम्मान में वार्षिक पुरस्कार का नाम बदला

ऑस्ट्रेलिया का पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अब महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम से दिया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी घोषणा की। सीए के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान वॉर्न का श्रद्धांजलि देते हुए यह घोषणा किया।
वॉर्न का इस वर्ष चार मार्च को थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हॉकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वॉर्न के सम्मान में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाए।

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हॉकले ने कहा कि शेन हमेशा टेस्ट क्रिकेट के हिमायती थे। वॉर्न को 2005 में रिकॉर्ड 40 विकेट लेने के लिए 2006 का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला था। वॉर्न ने 15 वर्ष (1992-2007) के टेस्ट कॅरियर में 145 मैचों में 708 विकेट चटकाए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 2 से 6 जनवरी के बीच 1992 में पहला और 2 से 5 जनवरी के बीच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेला था। पहला और अंतिम टेस्ट वॉर्न ने सिडनी में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago