Categories: Uncategorized

अटल इनोवेशन मिशन और बिजनेस स्वीडन ने देश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की साझेदारी

देश में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग और इंडिया स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर की ओर से बिजनेस स्‍वीडन के बीच एक वर्चुअल स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर किए गए है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय उद्यमियों की नवोन्‍मेषी क्षमता को बढ़ावा देना और देश भर में जीवंत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन करना है।
इस साझेदारी के माध्यम से अटल इनोवेशन मिशन (AIM) की विभिन्न पहलों जैसे अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (ACIC), अटल टिंकरिंग लैब (ATL), अटल न्यू इंडिया चैलेंज (ANIC), अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC), और अटल रिसर्च एंड इनोवेशन फॉर स्‍मॉल एंटरप्राइजेज (ARISE) से दोनों देशों में समग्र नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान,विभिन्नगतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संचालन आदि में मदद मिलेगी। इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर AIIMS दिल्ली, AIIMS जोधपुर और बिजनेस स्वीडन का एक साझा प्‍लेटफॉर्म है, जिसका लक्ष्य दोनों देशों में खुले नवाचार का एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ICC U-19 World Cup 2026: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया

भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया। आईसीसी अंडर-19 पुरुष…

6 hours ago

नीति आयोग ने इस राज्य को 2035 तक क्लीन एनर्जी हब बनाने के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया

नीति आयोग ने आंध्र प्रदेश के लिए एक महत्वाकांक्षी स्वच्छ ऊर्जा योजना पेश की है।…

6 hours ago

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026: सम्राट राणा और सुरुचि सिंह ने भारत के लिए रजत पदक जीता

भारत के निशानेबाज़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल…

7 hours ago

आरबीआई एमपीसी ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए बिना गारंटी ऋण सीमा दोगुनी की

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) ने भारत के छोटे कारोबारों को…

7 hours ago

भारत टैक्सी की शुरुआत, जानें सबकुछ

सरकार ने भारत टैक्सी की शुरुआत की है, जो भारत का पहला सहकारी आधारित राइड-हेलिंग…

9 hours ago

Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ सीधा संवाद…

9 hours ago