Home   »   एरीना सबैलेन्का ने मैडन मैड्रिड ओपन...

एरीना सबैलेन्का ने मैडन मैड्रिड ओपन महिला एकल का खिताब जीता

टेनिस में, विश्व में सातवें नंबर पर, बेलारूस की एरीना सबैलेन्का (Aryna Sabalenka) ने विश्व की नंबर वन  टेनिस खिलाडी, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) को हराकर 2021 का मैड्रिड ओपन महिला एकल खिताब जीता. यह सबैलेन्का का 10 वां करियर WTA एकल खिताब, सीजन का दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब और क्ले कोर्ट पर पहला खिताब है. मैड्रिड ओपन एक पेशेवर WTA टेनिस टूर्नामेंट है जो आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाता है. सबैलेन्का ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी को 6-0, 3-6, 6-4 से हराया.

महिला युगल के फाइनल में, चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा (Barbora Krejcikovaऔर केटरीना सिनियाकोवा (Katerina Siniakovaने कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की और फ्रांस की डेमी शूरस को 6-4, 6-3 से हराया.

prime_image
QR Code
Scan Me