भारतीय सेना ने घोषणा की है कि सेना में 100 महिला सैनिकों के पहले बैच के मार्च 2021 तक आरंभ होने की संभावना है। महिला सैनिकों को भारतीय सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में अधिकृत किया जाएगा। कोर ऑफ़ मिलिट्री पुलिस में, महिला सिपाही पुलिस छावनी और अन्य सेना प्रतिष्ठानों की ड्यूटी पर कार्यरत की जायेंगी। वे केंद्र के सहयोग से विभिन्न राज्य सरकारों की स्थानीय पुलिस के साथ भी कार्य करेंगी और आपराधिक मामलों की जांच भी करेंगी।
वर्तमान में, सेना में महिलाएं केवल इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानूनी, सिग्नल और शैक्षिक संस्थानों में कार्यरत हैं।
स्रोत : द इकोनॉमिक्स टाइम्स



मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

