सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ, जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत हो रहें है, का स्थान लेंगे. चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल होते हैं और सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. COSC के अध्यक्ष को तीन सेवाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने और देश के सामने मौजूद बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया है.
स्रोत: द लाइवमिंट



मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

