Categories: Awards

अजीत अंजुम व आरफा खानम को मिलेगा कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान

गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से 2021 और 2022 के कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान की घोषणा कर दी गई है। साल 2021 का यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम को दिया जाएगा तो वहीं साल 2022 के लिए आरफा खानम शेरवानी के नाम की घोषणा की गई है। दोनों के नामों की घोषणा दिल्ली प्रेस क्लब स्थित एक समारोह में की गई। संस्था के मंत्री अशोक कुमार ने बताया, 12 नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में होने वाले एक समारोह में दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से मिलने वाले इस पुरस्कार के तहत चुने जाने वाले पत्रकारों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाता है। संस्था के मंत्री अशोक कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से पत्रकारिता जगत में बेहतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है। गांधी शांति प्रतिष्ठान की चयन समिति प्रति वर्ष पत्रकारों के काम का आंकलन कर एक नाम की घोषणा करती है। इसमें सभी भारतीय भाषाओं के पत्रकारों को समेटने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया, यह सम्मान 2017 में शुरू किया गया था। सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को सम्मानित किया गया था।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

14 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

14 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

15 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

15 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

16 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

16 hours ago