Categories: Sports

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते

पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता जबकि एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मृणाल चौहान के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग का शीर्ष स्थान हासिल किया। फिर उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में झारखंड को रजत पदक दिलाया जिसमें उन्हें हरियाणा से शूटआउट में हार मिली।

तालिका में शीर्ष पर चल रही महाराष्ट्र, तीसरे स्थान की हरियाणा और असम ने रिकर्व स्पर्धा में अन्य स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र 68 स्वर्ण पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है जबकि सेना (54) और हरियाणा (50) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। निशानेबाजी में तोमर ने सेना के नीरज कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेना के चैन सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में विजयवीर सिद्धू ने पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के अनीश भानवाला और आदर्श सिंह ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। जूडो में दिल्ली ने आठ में से तीन स्वर्ण पदक जीते।

 

राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी

  • राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिताएं स्वर्ण पदकों के वितरण के साथ रोमांचक समापन पर पहुंचीं।
  • तालिका में शीर्ष पर रहे महाराष्ट्र, तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा और असम रिकर्व तीरंदाजी वर्ग में विजेता मंडल में शामिल हो गए, जिन्होंने खेल में प्रतिस्पर्धी भावना और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago