आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने हाल ही में वर्ष 2021-22 के लिए जगनन्ना विद्या दीवेना योजना के तहत 672 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की. इसने 10.88 लाख छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति की. अब तक कुल 4, 879 करोड़ रुपये जगनन्ना विद्या दीवेना योजना के तहत वितरित किए जा चुके हैं.
योजना का उद्देश्य:
- जगनन्ना विद्या दीवेना योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जो अपने वित्तीय बोझ के कारण अपनी फीस का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं.
- यह योजना मुख्य रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य राज्य के 14 लाख से अधिक छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान करना है.
- योजना सीधे छात्रों की माताओं के खातों में राशि जमा करेगी. इससे पहले, राशि कॉलेजों के मालिकों को हस्तांतरित किया जाता था.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन;
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.


राजस्थान में इंडस्ट्रियल पार्क पॉलिसी 20...
BBC में बड़ा बदलाव: मैट ब्रिटिन बने नए ड...
भारत में महंगाई नियंत्रण पर बड़ा फैसला: ...

