Home   »   आंध्र सरकार ने ऑनलाइन साइबर जागरूकता...

आंध्र सरकार ने ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम ‘ई-रक्षा बंधन’ किया लॉन्च

आंध्र सरकार ने ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम 'ई-रक्षा बंधन' किया लॉन्च_3.1

आंध्र प्रदेश सरकार ने “ई-रक्षा बंधन” नामक एक नया अभिनव ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समूचे राज्य में लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना है। एक महीने तक चलने वाले इस ऑनलाइन अवेयरनेस कार्यक्रम को क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID), FM रेडियो, साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रेन (CCPWC), साइबर पीस फाउंडेशन और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा।
इस ऑनलाइन जागरूकता अभियान से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 31 अगस्त तक 1 लाख महिलाओं, लड़कियों और आम जनता को प्रशिक्षित करना है। इस तरह, ई-रक्षा बंधन ’साइबरस्पेस में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए राज्य पुलिस और CID ने “Let us make August a month of e-freedom and e-safety” का नारा भी दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
prime_image
QR Code
Scan Me