पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस साल के उत्तराखंड गौरव सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी समेत 5 लोगों को इस साल के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इस संबंध में गठित समिति की संस्तुति पर तीन अन्य व्यक्तियों को भी मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिनमें पूर्व रक्षा प्रमुख दिवंगत जनरल बिपिन रावत, कवि और लेखक दिवंगत गिरीश चंद्र तिवारी और पत्रकार एवं साहित्यकार दिवंगत वीरेन डंगवाल शामिल हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
पिछले वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुने गए व्यक्तियों को भी इस वर्ष नौ नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा की गई थी। इसके अलावा पिछले साल ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। पिछले साल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे। ऐसे में इस साल ही पिछली बार के भी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…