Home   »   अजीत डोभाल और प्रसून जोशी को...

अजीत डोभाल और प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, मरणोपरांत सम्मानित होंगे बिपिन रावत

अजीत डोभाल और प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, मरणोपरांत सम्मानित होंगे बिपिन रावत |_50.1

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस साल के उत्तराखंड गौरव सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी समेत 5 लोगों को इस साल के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इस संबंध में गठित समिति की संस्तुति पर तीन अन्य व्यक्तियों को भी मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिनमें पूर्व रक्षा प्रमुख दिवंगत जनरल बिपिन रावत, कवि और लेखक दिवंगत गिरीश चंद्र तिवारी और पत्रकार एवं साहित्यकार दिवंगत वीरेन डंगवाल शामिल हैं।

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

पिछले वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुने गए व्यक्तियों को भी इस वर्ष नौ नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा की गई थी। इसके अलावा पिछले साल ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। पिछले साल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे। ऐसे में इस साल ही पिछली बार के भी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड राजधानी: देहरादून
  • सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज पांडे

Find More Awards News Here
अजीत डोभाल और प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, मरणोपरांत सम्मानित होंगे बिपिन रावत |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *