Home   »   ADB अध्यक्ष ताहिको नाकाओ ने की...

ADB अध्यक्ष ताहिको नाकाओ ने की अपने इस्तीफे की घोषणा

ADB अध्यक्ष ताहिको नाकाओ ने की अपने इस्तीफे की घोषणा |_3.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष ताहिको नाकाओ ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। वह 28 अप्रैल, 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 2013 में 14 बिलियन अमरीकी डालर से वित्त पोषण एजेंसी के संचालन का विस्तार किया और 2018 में 22 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंचाया। उन्होंने एशियाई पूंजीगत संसाधनों के विलय और एशियाई ऋण रियायत संचालन में भी योगदान दिया। एशियन डेवलपमेंट फंड (ADF) और ‘स्ट्रैटेजी 2030’ की शुरूआत की। नए अध्यक्ष का चयन एक मुक्त, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
IBPS RRB मेन्स  2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर के लिए महत्वपूर्ण तथ्य  :
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस; स्थापित: 19 दिसंबर 1966।
  • एडीबी के सदस्य: 68 देश।

स्रोत: द हिंदू
prime_image
QR Code
Scan Me