14 गश्ती पोतों के डिजाइन-निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ रिलायंस ने किया करार

about - Part 4010_2.1

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RInfra) के पूर्णतः स्वामित्व वाली शाखा रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RDEL) ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 14 तेज गश्ती पोतों के डिजाइन और निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 916 करोड़ रु की कीमत के एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किये हैं. मध्यम रेंज वाली, उच्च गति के गस्ती पोतों को विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर गश्त के लिए, तटीय निगरानी, तस्करी विरोधी, चोरी विरोधी, खोज और बचाव अभियानों के लिए तैनात किया जाएगा. यह आपात स्थिति के दौरान अग्रपंक्ति के युद्धपोतों के रूप में सहायता भी प्रदान करेगा.

Continue reading “14 गश्ती पोतों के डिजाइन-निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ रिलायंस ने किया करार”

‘BHIM’ ऐप यूज़र्स अब आधार नंबर के ज़रिए भेज सकेंगे पैसे

about - Part 4010_3.1
डिजिटल भुगतान ऐप ‘BHIM’ (भारत इंटरफेस फॉर मनी) को आधार से जोड़ा गया है, जिससे यूज़र्स आधार नंबर के ज़रिए पैसे का लेनदेन कर सकेंगे. इस ऐप में जल्द ही ‘आधार पे’ विकल्प भी दिया जाएगा, जिसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से भुगतान हो सकेगा. सरकार के अनुसार, 18 साल से अधिक उम्र की देश की 99.6% आबादी के पास आधार नंबर हैं.

Continue reading “‘BHIM’ ऐप यूज़र्स अब आधार नंबर के ज़रिए भेज सकेंगे पैसे”

सुरक्षा मुद्दों पर ट्रंप ने 7 देशों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगायी

about - Part 4010_4.1

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों से संबंधित शरणार्थियों को वीजा दिए जाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये. सुरक्षा मुद्दों के कारण 7 देशों इराक़, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में प्रवेश में पाबन्दी लगा दी है. इस निर्णय का उददेश्य राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए विदेशी आतंकियों के अमेरिका में प्रवेश को रोकना है.
Continue reading “सुरक्षा मुद्दों पर ट्रंप ने 7 देशों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगायी”

आर्थिक सर्वेक्षण 2017 संसद में पटल पर रखा गया : खास बातें

about - Part 4010_5.1

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 31 जनवरी 2017 को संसद के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 रखा. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद ये दस्तावेज संसद के पटल पर रखे गए. मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम द्वारा तैयार आर्थिक समीक्षा में 2017-18 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 6.75% से 7.50% रहने का अनुमान जताया गया है. समीक्षा के अनुसार, नोटबंदी और तेल कीमतों में बढ़ोतरी से वृद्धि अनुमान के लिए जोखिम हो सकता है. आर्थिक समीक्षा 2016-17, गरीबी घटाने के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के एक विकल्प के तौर पर यूनिवर्सल बुनियादी आय (यूबीआई) का समर्थन करता है.

Continue reading “आर्थिक सर्वेक्षण 2017 संसद में पटल पर रखा गया : खास बातें”

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी ने जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की

about - Part 4010_6.1

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) ने केंद्रीय हिमालय में तीतर (pheasants) और फिंच (finches) की स्थिति, वितरण और संरक्षण का आकलन करने के लिए जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम का उददेश्य स्थानीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का मूल्यांकन करना, उन्हें संरक्षण के प्रयासों में शामिल करना एवं स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों को जागरूक करना है. यह कार्यक्रम ओरेकल द्वारा वित्त पोषित है और इसे CAF-India द्वारा मदद दी जा रही है.

Continue reading “बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी ने जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की”

कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ से रोक हटाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी

about - Part 4010_7.1

कर्नाटक राज्य की कैबिनेट ने कंबाला और बैलगाड़ी दौड़, जो कर्नाटक में हर वर्ष होने वाला एक पारंपरिक त्यौहार है, को वैधानिक बनाने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम1960 में संशोधन को अपनी मंजूरी दे दी है. राज्य कैबिनेट द्वारा संशोधन विधेयक विधानसभा सत्र में रखा जाएगा जो 6 फरवरी 2017 से होना निश्चित है.

Continue reading “कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ से रोक हटाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी”

नार्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स सम्मिट का पहला संस्करण शिलोंग में संपन्न

about - Part 4010_8.1

केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने मेघालय के शिलोंग में नार्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स सम्मिट के पहले संस्करण का उद्घाटन किया. नार्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स सम्मिट 2017 का आयोजन, केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) द्वारा उद्योग संघो, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की -FICCI) एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ किया गया. दो दिवसीय सम्मिट 30 जनवरी 2017 को संपन्न हुई. इसका थीम “पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसरों की खोज (Exploring Opportunities in North East Region)” था

Continue reading “नार्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स सम्मिट का पहला संस्करण शिलोंग में संपन्न”

प्रियंका चोपड़ा 150 मोस्ट फैशनेबल वीमेन सूची में

about - Part 4010_9.1


भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हार्पर्स बाज़ार की ‘150 मोस्ट फैशनेबल वीमेन’ सूची में शामिल किया गया है. 34 वर्षीय “क्वांटिको” स्टार को न्यू गार्ड अनुभाग के तहत सूची में शामिल किया गया है.

Continue reading “प्रियंका चोपड़ा 150 मोस्ट फैशनेबल वीमेन सूची में”

दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के नए अध्यक्ष नियुक्त

about - Part 4010_10.1

दुष्यंत चौटाला को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. चौटाला इस खेल के इस सर्वोच्च संस्था के सबसे युवा अध्यक्ष हैं. उनका चार वर्ष का कार्यकाल 2021 तक रहेगा.

Continue reading “दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के नए अध्यक्ष नियुक्त”

हैदराबाद में दुपहिया सेवा UberMOTO शुरू

about - Part 4010_11.1

कैब की सुविधा देने वाली फर्म उबर (Uber) ने हैदराबाद में दोपहिया समुच्चय सेवा उबरमोटो (UberMOTO) शुरू की है. यह फर्म, जिसने हाल ही में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, औपचारिक रूप से अपनी सेवा शुरू की. एप का प्रयोग कर, लोग सस्ते दरों पर कम-दूरी की यात्रा के लिए दोपहिया बुक करा सकते हैं.
Continue reading “हैदराबाद में दुपहिया सेवा UberMOTO शुरू”

Recent Posts

about - Part 4010_12.1
QR Code
Scan Me