ओडिशा के पूर्व मंत्री डॉलागोबिंदा प्रधान का निधन

about - Part 3400_2.1
स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व ओडिशा मंत्री डॉलागोबिंदा प्रधान का भुवनेश्वर में निधन हो गया है. वह 93 वर्षीय थे.
वह महात्मा गांधी के अनुयायी थे, उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने य्ब्गे 3 वर्ष और दो महीने तक कैद कर लिया था.
स्रोत- दि क्विंट

एम्मी पुरस्कार 2018 घोषित: विजेताओं की पूरी सूची

about - Part 3400_3.1



लॉस एंजिल्स के माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में 70 वें वार्षिक प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार दिए गए. माइकल चे और कॉलिन जोस्ट ने शो की मेजबानी की.

यहां एम्मी पुरस्कार 2018 के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है: 
क्र.
स.
श्रेणी
विजेता
1.
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी
दि मरवेलौस मिसेस. मिसेल
2.
सर्वश्रेष्ठ ड्रामा
गेम ऑफ़ थ्रोंस
3.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, कॉमेडी
राचेल ब्रोस्नाहन, “दि मरवेलौस मिसेस. मिसेल”
4.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कॉमेडी
बिल हदर, “बैरी”
5.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीड्रामा
क्लेयर फॉय, “दि क्राउन”
6.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेताड्रामा
मैथ्यू र्ह्य्स, “दि अमेरिकन्स”
7.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, लिमिटेड सीरीज या टीवी मूवी
रिजायना किंग, “सेवेन सेकंड्स”
8.
श्रेष्ठ अभिनेतालिमिटेड सीरीज या टीवी मूवी
डैरेन क्रिस, “दि अस्सेसीनेशन ऑफ़ गिंनी वरसेस: अमेरिकन क्राइम स्टोरी”
9.
एक कॉमेडी सीरीज के लिए लेखन
एमी शेर्मन -पल्लाडीनों, “दि मरवेलौस मिसेस. मिसेल” (“पायलट”)
10.
ड्रामा सीरीज के लिए लेखन
जोएल फ़ील्ड्स और जोए वेइस्बेर्ग, “दि अमेरिकन्स” (“स्टार्ट”)
11.
लिमिटेड सीरीज, मूवी या नाटक के लिए लेखन
विलियम ब्रिजेस और चार्ली ब्रोक्केर, “ब्लैक मिरर: USS कैलिस्टर”
12.
एक कॉमेडी सीरीज के लिए निर्देशन
एमी शेर्मन -पल्लाडीनों, “Tदि मरवेलौस मिसेस. मिसेल” (“पायलट”)
13.
ड्रामा सीरीज के लिए निर्देशन
स्टीफन डाल्ड्री, “दि क्राउन” (“पटरफैमिलास”)
14.
एक लिमिटेड सीरीज के लिए निर्देशन
रयान ,मर्फी, “दि अस्सेसीनेशन ऑफ़ गिंनी वरसेस:अमेरिकन क्राइम स्टोरी”

स्रोत- द न्यूयॉर्क टाइम्स

जापान ओपन 2018: विजेताओं की पूरी सूची

about - Part 3400_5.1

2018 जापान ओपन, आधिकारिक तौर पर डेहात्सू योनेक्स जापान ओपन 2018, एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है जो जापान के टोक्यो में मुसाशिनो फारेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में आयोजित किया गया था और इसका कुल पुरस्कार 700,000 था. पुरुषों की एकल श्रेणी में,जापान के केंटो मोमोटा ने खोसित फत्प्रादाब को हरा कर खिताब जीता. महिला एकल में, स्पेन की कैरोलिना मैरिन ने नोज़ोमी ओकुहारा को हरा कर खिताब जीता है.
यहां जापान ओपन 2018 के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है (अपने संबंधित देशों के साथ): 

क्र.स. स्पर्धा विजेता उप-विजेता
1. पुरुष एकल केंटो मोमोटा (जापान) खोसित फत्प्रादाब (थाईलैंड)
2. महिला एकल कैरोलिना मारिन (स्पेन) नोज़ोमी ओकुहारा (जापान)
3. पुरुष युगल मार्कस फर्नाल्डी गिडोन , केविन संजय सुकामुल्जो (इंडोनेशिया) जुन्हुई ली, यूचेन लियू (चीन)
4. महिला युगल युकी फुकुशिमा, सयाका हिरोटा (जापान) Qingchen Chen, Yifan Jia (चीन)
5. मिक्स्ड युगल झेंग सिवेई, हुआंग याकियोनग (चीन) यिलु वांग, डोंगपींग हुआंग (चीन)

दिल्ली, सियोल ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

about - Part 3400_6.1
दिल्ली सरकार ने सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्मेंट के साथ पर्यावरण, पर्यटन, अपशिष्ट जल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बारीकी से काम करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सियोल में सियोल मेयर पार्क वॉन-सून द्वारा ‘फ्रेंडशिप एंड कोर्पोरेशन अग्रीमेंट’ पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से परिवहन और वायु प्रदूषण से निपटने में शहर की विशेषज्ञता मांगी.
स्रोत- बिज़नस  स्टैण्डर्ड

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है. 
  • कोरियाई वॉन दक्षिण कोरिया की मुद्रा है. 

नई दिल्ली में भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई

about - Part 3400_7.1
नई दिल्ली में मोरक्को के पर्यटन, वायु परिवहन, हस्तकला और सामाजिक अर्थव्यवस्था मंत्री श्री मोहम्मद साजिद और भारत के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अलफोंस के नेतृत्व में भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी.
इस बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति दी.पर्यटन विकास के लिए इस बैठक में भारत पर्यटन विकास निगम और मोरक्को एजेंसी SMIT के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए

स्रोत- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मोरक्को की राजधानी: रबाट, मुद्रा: मोरक्कन दिरहम. 

पियुष गोयल ने प्रथम भारत पर्यटन मार्ट (ITM 2018) का उद्घाटन किया

about - Part 3400_8.1
केन्‍द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. जे. अल्‍फोंस और मोरक्‍को के पर्यटन मंत्री श्री मोहम्‍मद साजिद की उपस्थिति में ‘प्रथम’ भारत पर्यटन मार्ट (ITM 2018) का उद्घाटन किया.

भारत पर्यटन मार्ट का आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (FAITH) की सहभागिता और राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.

स्रोत- प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB)

मसाला बांड के ब्याज भुगतान पर कोई रोकथाम कर लागू नहीं होगा

about - Part 3400_9.1
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने घोषणा की है कि 17 सितंबर, 2018 और 31 मार्च 2019 के बीच जारी ऑफशोर रुपया-संधारित बांड के संबंध में किसी भारतीय कंपनी या गैर-निवासी को व्यापार ट्रस्ट द्वारा किए गए ब्याज भुगतान पर कोई रोकथाम कर लागू नहीं होगा.
इस कदम से कम लागत वाली ऑफशोर रुपया-संधारित बॉन्ड के माध्यम से भारत में विदेशी मुद्रा प्रवाह को प्रोत्साहित करने की उम्मीद है, जिसे मसाला बांड के रूप में भी जाना जाता है. इस संबंध में विधान संशोधन निश्चित रूप से किया जाएगा.
स्रोत-दि हिंदू बिजनेस लाइन

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सुशील चंद्र केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष हैं. 


केंद्र ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय का प्रस्ताव दिया

about - Part 3400_10.1



सरकार ने भारत के तीसरे सबसे बड़े वैश्विक प्रतिस्पर्धी बैंक के निर्माण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय का प्रस्ताव दिया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की है कि यह विलय बैंकिंग परिचालन में वृद्धि करेगा और वर्तमान में किसी भी कर्मचारी को किसी भी सेवा की स्थिति का सामना नहीं करना होगा.
सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि बैंकों का एकीकरण सरकार के एजेंडे में भी था. इससे पहले, सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में SBI की पांच सहायक कंपनियों को विलय किया था.
स्रोत- दि हिंदू
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा का मुख्यालय वडोदरा में है. 
  • विजया बैंक का मुख्यालय बेंगलुरू में है
  • देना बैंक का मुख्यालय मुंबई में है. 

राजनाथ सिंह द्वारा भारत की पहली ‘स्मार्ट फेंस’ पायलट परियोजना का उद्घाटन किया गया

about - Part 3400_11.1
भारत-पाक सीमा के साथ जम्मू के प्लाउरा में बीएसएफ मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की पहली ‘स्मार्ट फेंस’ पायलट परियोजना का उद्घाटन किया. स्मार्ट फेंस निगरानी, संचार और डेटा भंडारण के लिए कई उपकरणों का उपयोग करता है.
पायलट परियोजना में सीमावर्ती के साथ कमजोर अन्तर को नियंत्रण करने के लिए लेजर-एक्टिवेटिड फेंस और टेक्नोलॉजी इनेबल बैरियर को तैनात करना शामिल है. यह प्रणाली सीमा पूर्ण निगरानी प्रदान करती है और यह विभिन्न मौसमी परिस्थितियों  जैसे धूल तूफान, धुंध या बारिश में सक्रीय रहती है.
स्रोत- डीडी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जनरल बिपिन रावत भारतीय सेना के वर्तमान सेना प्रमुख चीफ हैं. 

PayU इंडिया को स्वयं का NBFC संचालित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिली

about - Part 3400_12.1
PayU इंडिया को अपनी स्वयं की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) संचालित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिल गयी है.
इस कदम से समाज के विभिन्न हिस्सों की विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करके देश में समावेशी विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. केंद्रीय बैंक से अनुमोदन “कुछ लंबित आरबीआई अनुपालन” के अधीन है.
स्रोत- दि लाइवमिंट

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • PayU इंडिया दक्षिण अफ्रीका के नास्पर्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली एक डिजिटल भुगतान कंपनी है. 
  • PayU इंडिया के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता है. 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me