जोशना चिनप्पा ने स्क्वैश में 17 वां राष्ट्रीय खिताब जीता

about – Page 3152_2.1

जोशना चिनप्पा ने अपने तमिलनाडु राज्य के साथी सुनयना कुरुविला को हराकर सबसे अधिक राष्ट्रीय खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया.
जोशना ने भुवनेश्वरी कुमारी द्वारा 1976 से 1991 तक लगातार खिताब जीत कर 27 वर्ष से स्थापित एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के केंद्रीय खेल मंत्री: किरेन रिजिजू

44 वां मातृश्री मीडिया पुरस्कार

about – Page 3152_3.1
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उनतीस पत्रकारों और एक सामाजिक कार्यकर्ता को 44 वें मातृश्री  मीडिया पुरस्कार समारोह में भारत माता शील्ड से सम्मानित किया गया.
स्रोत: इंडिया टीवी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  व्यक्तियों को पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए आपातकाल के दौरान मातृश्री मीडिया पुरस्कार का गठन किया गया था
  • पहला पुरस्कार पत्रकार लाला जगत नारायण को प्रदान किया गया था.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

about – Page 3152_4.1

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने 15-16 जून, 2019 को जापान के कारूइज़वा, नागानो प्रान्त में सतत विकास के लिए ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक पर्यावरण पर जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया.
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री: राज कुमार सिंह
  • जापान राजधानी: टोक्यो, मुद्रा: जापानी येन, पीएम: शिंजो आबे

नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पाँचवीं बैठक

about – Page 3152_5.1

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल में भारत के प्रधान मंत्री, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल और पदेन सदस्यों के रूप में चार केंद्रीय मंत्री और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में तीन केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.
  • नीति आयोग: National Institution for Transforming India
  • नीति आयोग CEO: अमिताभ कांत, उपाध्यक्ष: राजीव कुमार

इसरो ने भारतीय स्कूली छात्रों के लिए अपनी प्रयोगशालाएं खोलीं

about – Page 3152_6.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार इस वर्ष से भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली हैं.
प्रशिक्षण मॉड्यूल को इसके नए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम , या युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम, YUVIKA के भाग के रूप में तैयार किया गया है.
स्रोत: डीडी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • इसरो के निदेशक: के. सिवान
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969

जम्मू एंड कश्मीर बैंक अब आरटीआई, सीवीसी दिशानिर्देशों के अंतर्गत आएगा

about – Page 3152_7.1

जम्मू एंड कश्मीर बैंक अब अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक के निदेशक मंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार सूचना के अधिकार अधिनियम और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशानिर्देशों के दायरे में आएगा.

स्रोत: फाइनेंशियल एक्सप्रेस

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अंतरिम अध्यक्ष: आर के चिब्बर
  • मुख्यालय: श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
  • स्थापना: 1938

विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस

about – Page 3152_8.1
1994 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मुद्दे की सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 17 जून को “विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस” घोषित किया.
विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस हर किसी को यह याद दिलाने का एक अनूठा अवसर है कि मरुस्थलीकरण से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है, इसका समाधान संभव है, और इस उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण उपकरण सभी स्तरों पर मजबूत सामुदायिक भागीदारी और सहयोग में निहित हैं.
विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस 2019 का नारा Let’s grow the future together! है 
भारत 7 से 18 अक्टूबर, 2019 तक, संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के 14 वें सत्र (COP-14) के संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन (UNCCD) का आयोजन नई दिल्ली में करेगा.
स्रोत: डीडी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर

एडीबी ने त्रिपुरा में 1,650 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को मंजूरी दी

about – Page 3152_9.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने त्रिपुरा में आठ जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में से सात में 1,650 करोड़ रुपये (235 मिलियन डॉलर) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
एडीबी अनुदान राशि का 80% सहायता के रूप में देगा और त्रिपुरा सरकार को तय समय में केवल 20% ऋण वापस करना होगा.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ADB की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी.
  • ताकेहिको नाकाओ एडीबी के अध्यक्ष हैं.
  • बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के सीएम हैं.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन

17 वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू

about – Page 3152_10.1

17 वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 वीं लोकसभा में शपथ लेने वाले पहले सांसद होंगे. नई लोकसभा का उद्घाटन सत्र अपने सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा.

स्रोत: फाइनेंशियल एक्सप्रेस

सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट

about – Page 3152_12.1
राजस्थान की सुमन राव ने नई दिल्ली के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में एक स्टार-स्टडेड समारोह के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता है।
छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने सौंदर्य प्रतियोगिता के शानदार समापन के दौरान मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता।
स्त्रोत – द इंडियन एक्सप्रेस

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF