RBI को एक नया कार्यकारी निदेशक प्राप्त हुआ

about – Page 3151_2.1

डॉ. रबी एन मिश्रा को प्रधान मुख्य महाप्रबंधक से लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यकारी निदेशक तक का दर्जा दिया गया है.मिश्रा के पोर्टफोलियो में अब गैर-बैंकिंग और सहकारी बैंक पर्यवेक्षण के साथ-साथ पर्यवेक्षकों के कॉलेज भी शामिल हैं. वर्तमान में RBI में 12 कार्यकारी निदेशक है.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

ऑटिस्टिक प्राइड डे : 18 जून

about – Page 3151_3.1
ऑटिस्टिक प्राइड डे हर वर्ष 18 जून को मनाया जाता है. ऑटिस्टिक अभिमान ऑटिस्टिक के लिए गौरव के महत्व को अंकित करता है और इसे एक बीमारी के रूप में नहीं बल्कि एक अंतर के रूप में समझाता है. ऑटिस्टिक प्राइड डे की शुरुआत एस्पिस फॉर फ्रीडम द्वारा की गई थी, जो एक समूह है जो ऑटिज्म अधिकारों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ाता है.
स्त्रोत- न्यूज़ ऑन AIR

सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी दिवस : 18 जून

about – Page 3151_4.1

18 जून को दुनिया भर में सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी दिवस मनाया जाता है. यह टिकाऊ गैस्ट्रोनॉमी की भूमिका पर दुनिया का ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर देता है.
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया था.
  • पुर्तगाल के श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं

वर्ल्ड फूड इंडिया नवंबर 2019 में आयोजित किया जाएगा

about – Page 3151_5.1

वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण 1 से 4 नवंबर 2019 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, यह भारत को विश्व के खाद्य प्रसंस्करण गंतव्य के रूप में स्थान देगा.

कार्यक्रम की टैगलाइन “Forging Partnerships for Growth” होगी.

WFI 2019 खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वैश्विक और घरेलू हितधारकों की सबसे बड़ी सभा होगी.
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री: श्रीमती हरसिमरत कौर बादल

फिच ने 2019-20 वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास अनुमान दर को 6.6% तक कम किया

about – Page 3151_6.1

अपने नवीनतम ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में, वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमान को 6.8% से 6.6% तक कम कर दिया है, यह पिछले वर्ष में विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों के धीमा होने के संकेत दिए थे.
फिच ने अगले वित्त वर्ष (2020-21) के लिए अपनी जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.1% और 2021-22 के 7.0% के लिए बरकरार रखा है.

स्रोत: लाइव मिंट

गैरी वुडलैंड ने 119 वां यूएस ओपन जीता

about – Page 3151_7.1

गैरी वुडलैंड ने 119 वां यूएस ओपन जीता, उन्होंने दो बार के पूर्व चैंपियन ब्रुक कोपका को हराकर अपना पहला मेजर खिताब जीता.
स्रोत: द हिंदू

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यूनाइटेड स्टेट ओपन चैम्पियनशिप संयुक्त राज्य में गोल्फ की वार्षिक ओपन नेशनल चैम्पियनशिप है.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प, राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी., मुद्रा: अमेरिकी डॉलर

“अमेज़न इंडिया” देश में कार्य करने के लिए सबसे अच्छा स्थान

about – Page 3151_8.1

रैंडस्टेड ने अमेज़न इंडिया को देश के सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड के रूप में घोषित किया है.
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया उपविजेता के रूप में उभरा है, इसके बाद सोनी इंडिया को स्थान दिया गया है. देश के शीर्ष 10 सबसे आकर्षक नियोक्ताओं में मर्सिडीज-बेंज, आईबीएम, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, इंफोसिस, सैमसंग और डेल अन्य हैं.
अध्ययन के अनुसार, भारतीय कार्यबल के लिए एक नियोक्ता का चयन करते समय वेतन और कर्मचारी लाभ शीर्ष बिंदु रहे, इसके बाद कार्य-जीवन संतुलन और नौकरी की सुरक्षा है.
स्रोत: द हिंदू

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अमेजन के सीईओ: जेफ बेजोस

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी का निधन

about – Page 3151_9.1

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति और मुस्लिम ब्रदरहुड में एक शीर्ष व्यक्ति, मोहम्मद मोर्सी का निधन हो गया है. उन्होंने 30 जून 2012- 3 जुलाई 2013 से मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया.

स्रोत: द हिंदू

लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को पाकिस्तान आईएसआई प्रमुख नियुक्त किया गया

about – Page 3151_10.1
पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है. वह पहले ISI में काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुख के रूप में सेवारत थे. लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर का स्थान लेंगे, जिन्हें केवल आठ महीने पहले आईएसआई का प्रमुख नियुक्त किया गया था.
सोर्स- इंडिया टुडे

भारतीय पुरुषों की टीम ने तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

about – Page 3151_11.1

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने नीदरलैंड के डेन बॉश में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, इस प्रकार चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ भारत का अभियान समाप्त हुआ.
तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण की भारतीय तिकड़ी मुख्य मुकाबले में डिंग यिलियांग, वेई शॉक्सुआन और फेंग हाओ की चीनी टीम से 6-2 से हार गई.
स्रोत: न्यूज़ ऑन एयर

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नीदरलैंड की राजधानी: एम्स्टर्डम, मुद्रा: यूरो और यूएसडी

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF