पाकिस्तान ने मिस्बाह-उल-हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना

about – Page 3054_2.1 

पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वकार यूनुस उनके साथ टीम के नए गेंदबाज़ कोच के रूप में शामिल होंगे।
मिस्बाह-उल-हक ने 75 टेस्ट मैचों में 10,300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए और पाकिस्तान के लिए 162 एक दिवसीय मैच खेले और पाकिस्तान के लिए सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान भी रहे।
स्रोत : द हिन्दू 

भारत स्वर्ण भंडार के शीर्ष 10 देशों में शामिल

about – Page 3054_3.1

भारत नीदरलैंड को पछाड़कर, कुल स्वर्ण भंडार के संबंध में शीर्ष 10 देशों की सूची में शामिल हुआ। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में 618.2 टन के कुल सोने का भंडार है, जो नीदरलैंड के 612.5 टन के भंडार से थोड़ा अधिक है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अमेरिका देश की सूची में 8,133.5 टन के कुल स्वर्ण भंडार के साथ शामिल है, जिसके बाद जर्मनी का स्वर्ण भंडार 3,366.8 टन है। वैयक्तिक देशों के संदर्भ में, भारत वास्तव में 9वें स्थान पर है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अमेरिका और जर्मनी के बाद तीसरे स्थान पर है।
स्रोत : द हिन्दू 

मुहम्मद यूनुस को किया गया ‘लैम्प ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित

about – Page 3054_4.1
बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को वेटिकन द्वारा ‘लैम्प ऑफ पीस ऑफ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शांति और सद्भाव स्थापित करने के उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एक व्यक्ति द्वारा  लोगों में शांति और संवाद को बढ़ावा देने के प्रतिष्ठित कार्य के लिए दिया जाता है।
स्रोत : द  डीडी न्यूज़ 

विप्रो ने की आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर की डील

about – Page 3054_5.1

आईटी सेवाओं के प्रमुख विप्रो लिमिटेड ने आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर का एक रणनीतिक अनुबंध हासिल किया है। अनुबंध के तहत, विप्रो सितंबर 2019 से शुरू होने वाले अगले सात वर्षों  आईसीआईसीआई बैंक के लिए कई सेवाओं की पेशकाश करेगा।


वर्तमान में, मुंबई स्थित आईटी सर्विस कंपनी ‘वारा इन्फोटेक’ आईसीआईसीआई बैंक को ये सेवाएं प्रदान करती है। इस रणनीतिक संबंध के हिस्से के रूप में, विप्रो अपने मौजूदा अनुबंधों, सुविधाओं और परिसंपत्तियों के साथ वारा इन्फोटेक के लगभग 3,800 कर्मचारियों को शामिल करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई।
  • आईसीआईसीआई बैंक की टैगलाइन: हम हैं ना!
  • विप्रो के एमडी और सीईओ: अबिदाली जेड नीमचवाला।
स्रोत : द हिन्दू 

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस: 5 सितंबर

about – Page 3054_6.1
संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में मनाता है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवी और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के वाले विश्व भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को जागरूक करने और एकत्रित करना है।
मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ मनाने के लिए 5 सितंबर की तारीख चुनी गई थी। 1979 में “शांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले गरीबी और संकट को दूर करने के संघर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए” उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटरेस; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
स्रोत : द यूनाइटेड नेशंस 

रोहित शर्मा ने भारतीय गैंडों के संरक्षण के लिए किया अभियान शुरू

about – Page 3054_7.1 

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा WWF इंडिया और एनिमल प्लैनेट के साथ साझेदारी में, Rohit4Rhinos अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान ग्रेटर वन-हॉर्नेड गैंडा या भारतीय राइनो के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने में सहायक है। भारतीय गैंडे को कई खतरों का सामना करना पड़ता है, जिसमें शिकार, आवास का अभाव और इनब्रीडिंग और बीमारी के कारण सामूहिक मृत्यु दर शामिल है।
स्रोत : द न्यूज़ 18

ईआईयू के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में दिल्ली और मुंबई की रैंक में गिरावट

about – Page 3054_8.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में, दिल्ली और मुंबई दोनों की  रैंकों जारी की। नई दिल्ली पिछले वर्ष 112वें स्थान से 6 स्थान घटकर  गिरकर 118 पर आ गई और मुंबई भी इस वर्ष के सूचकांक में घटकर 117 वें स्थान से 119वें स्थान पर आ गयी।
ऑस्ट्रिया में वियना, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और सिडनी शीर्ष तीन शहर हैं। सर्वेक्षण में स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे, संस्कृति और पर्यावरण सहित सभी संकेतकों को शामिल किया गया है।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ईआईयू का मुख्यालय: लंदन, यूके; स्थापित: 1946।
स्रोत : द हिंदुस्तान टाइम्स

लेसोथो में जयदीप सरकार होंगे भारत के अगले उच्चायुक्त

about – Page 3054_9.1
दक्षिण अफ्रीका में  जयदीप सरकार को प्रिटोरिया में निवास के साथ  किंगडम ऑफ़ लेसोथो में भी भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1987 के आईएफएस-बैच अधिकारी हैं और इससे पहले इज़राइल और भूटान में राजदूत के रूप में कार्य  कर चुके हैं।



उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • लेसोथो की राजधानी: मसेरू; लेसोथो की मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड, लेसोथो लोटी।
स्रोत :द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

उप-राष्ट्रपति करेंगे ‘लोकतंत्र के स्वर’ और ‘रिपब्लिकन एथिक’ पुस्तकें जारी

about – Page 3054_10.1

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के चयनित भाषणों के प्रचार और प्रसार के लिए नई दिल्ली में ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड 2)’ और  ‘द रिपब्लिकन एथिक (खंड 2)’ के 2 संस्करण जारी करेंगे।  ये राष्ट्रपति द्वारा कार्यालय में अपने दूसरे वर्ष (जुलाई 2018 से जुलाई 2019) के दौरान दिए गए 95 भाषणों का संकलन हैं।
स्रोत : द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो 


हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

about – Page 3054_11.1
ज़िम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान T20I  ट्री-सीरीज़ के समापन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से 38 टेस्ट, 209 एकदिवसीय और 62 T20I में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। अपने समग्र अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 9,410 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें 10 अंतरराष्ट्रीय टन और 42 अर्धशतक शामिल हैं।
स्रोत : द इंडिया टुडे 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF