विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप में अनुपमा स्वैन ने कांस्य पदक जीता

about – Page 3052_2.1
भारतीय महिला एथलीट अनुपमा स्वैन ने हाल ही में संपन्न विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप जीयू-जित्सु 2019 में कांस्य पदक जीता। यह कार्यक्रम दक्षिण कोरिया के चुंगजू में आयोजित किया गया।  2022 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करके  चैंपियनशिप में भाग लेने वाली वह एकमात्र भारतीय थीं।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड

सूचना के आदान-प्रदान के लिए एमसीएक्स और झेंग्झौ एक्सचेंज के बीच समझौता

about – Page 3052_3.1
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और झेंग्झौ कमोडिटी एक्सचेंज (ZCE), चीन के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंजों में से एक है, जिन्होंने सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू का उद्देश्य ज्ञान आदान-प्रदान, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में दो एक्सचेंजों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करना है, साथ ही साथ एक्सचेंजों के बीच आपसी हितों के क्षेत्रों का पता लगाना है।

उपरोक्त समाचार से   RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ: पी एस रेड्डी।
स्रोत : द इकोनॉमिक्स टाइम्स 


डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र 2023 तक खसरा और रूबेला को करेगा खत्म

about – Page 3052_4.1

विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने 2023 तक खसरा और रूबेला को खत्म करने का संकल्प लिया है। बचपन नष्ट करने वाले अत्यधिक संक्रामण वाले “खसरा और रूबेला” रोग को खत्म करने का संकल्प दिल्ली में दक्षिण-पूर्व एशिया की डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 72वें सत्र में लिया गया था। 
सदस्य-देशों ने इन दोनों  रगों को नष्ट कर नए लक्ष्यों की ओर ध्यान देने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक: पूनम खेत्रपाल सिंह।
स्रोत : द हिन्दू 

ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता

about – Page 3052_5.1




ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग की अपनी अभिनव अवधारणा के लिए आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता है। पुरस्कार के लिए “SATARK” (सिस्टम फॉर असेसमेंट, ट्रैकिंग एंड अलर्टिंग डिजास्टर रिस्क इन्फॉर्मेशन डायनामिक रिस्क नॉलेज पर आधारित) एप्लीकेशन को चुना गया है।

इस ऐप को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और हीटवेव, बिजली गिरना, कृषि जोखिम, बाढ़, सूनामी, भूकंप, चक्रवात या तूफान, सड़क दुर्घटना और सर्पदंश जैसे खतरों से सतर्कता और चेतावनी की जानकारी देने वाली रियल टाइम वाच के रूप में विकसित किया गया है।

उपरोक्त समाचार से   RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया गया 5वां ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम

about – Page 3052_6.1
रूस के व्लादिवोस्तोक में 5वां  ईस्टर्न इकॉनमी फोरम आयोजित किया गया। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण सत्र के दौरान ईस्टर्न इकॉनमी फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की “एक्ट फार ईस्ट” नीति का शुभारंभ किया।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संसाधन संपन्न क्षेत्र के विकास के लिए रूस को 1 बिलियन डॉलर की ऋण सहायता की भी घोषणा की।

उपरोक्त समाचार से   IBPS RRB Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; राजधानी: मास्को।
  • रूसी रूबल रूस की मुद्रा है।

स्रोत : द  इकॉनोमिक टाइम्स

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने “डिजीस्मार्ट” क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

about – Page 3052_7.1

एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने डिज़ीस्मार्ट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। जिसमें बैंक का मुख्य उद्देश्य हजारों वर्षों  से निरंतर बढ़ोत्तरी पर ध्यान केन्द्रित करना है।

क्रेडिट कार्ड वर्ष भर में यात्रा, मनोरंजन, फैशन, किराने का सामान और खाद्य वितरण की प्रमुख ई-कॉमर्स श्रेणियों में तत्काल छूट और लाभ प्रदान करेगा। नया क्रेडिट कार्ड केवल 49 रुपये के मामूली मासिक शुल्क पर उपलब्ध है। हालांकि, ग्राहक के पिछले महीने में 5,000 रुपये या उससे अधिक होने पर यह शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के अध्यक्ष: जोस विनल्स; मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम।
  • टैगलाइन: आपका सही साथी।
स्रोत : द हिन्दू 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 5 सार्वजनिक संस्थानों को दिया इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा

about – Page 3052_8.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 5 सार्वजनिक संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया गया । निम्नलिखित संस्थानों को दर्जा दिया गया:
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी खड़गपुर
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय
उपरोक्त सभी विश्वविद्यालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा और विश्व स्तरीय संस्था बनने के उद्देश्य को प्राप्त करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाएंगे। सूची में शामिल सार्वजनिक संस्थान 1000 करोड़ रु. के सरकारी अनुदान के पात्र होंगे।

उपरोक्त समाचार से   IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’।
स्रोत : द हिन्दू 

कम उम्र में टेस्ट कप्तान बनकर राशिद खान ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

about – Page 3052_9.1
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने गोरो के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के कप्तान के रूप में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान बनकर 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह 20 साल और 350 दिन के हैं। इससे पहले, जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर टेटेन्डा ताइबू यह रिकॉर्ड बनाया जब वे  20 साल और 358 दिन के थे।

उपरोक्त समाचार से   RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल; मुद्रा: अफगान अफगानी।
स्रोत: द न्यूज़18

चेन्नई में शुरू किया एशिया का पहला 5वीं पीढ़ी का वीआर आधारित सिम्युलेटर केंद्र

about – Page 3052_10.1
एशिया का पहला 5वीं पीढ़ी का वर्चुअल रियलिटी आधारित एडवांस्ड ड्राइवर ट्रेनिंग सिमुलेटर सेंटर चेन्नई के ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ सदर्न इंडिया सेंटर (AASI) में लॉन्च किया गया। पहले 6 महीनों में, एएएसआई ‘सुरक्षित ड्राइवर अभियान’ के तहत 200 एम्बुलेंस ड्राइवरों को नि: शुल्क प्रशिक्षित करेगा। सिम्युलेटर को चेन्नई स्थित रेड चैरीअट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

उपरोक्त समाचार से  RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी; राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई।
स्रोत : द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

विश्व यात्रा-पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत 6 स्थान की वृद्धि से 34वें स्थान पर

about – Page 3052_11.1
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2019 में 6 स्थान की वृद्धि के साथ 34वें स्थान पर है। WEF रिपोर्ट से यह पता चलता है, 1.5 करोड़ से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भारत  यात्रा करते हैं, जिससे यात्रा और पर्यटन उद्योग का हिस्सा 3.6 फीसदी और औद्योगिक रोजगार 5.1 फीसदी था।

फ्रांस और जर्मनी के बाद रैंकिंग सूचकांक में स्पेन सबसे ऊपर है। शीर्ष अन्य 10 देशों में जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली, कनाडा और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF