ग्रासिम ने MR के साथ की साझेदारी

about – Page 2995_3.1
ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने जर्मनी की मासचिनेनफैब्रिक रेइनहॉज़न जीएमबीएच (एमआर) के साथ भारत में एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए साझेदारी की हैं. यह संयुक्त उद्यम वैश्विक स्तर पर पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) उद्योग में अपनी सेवाएँ देने के लिए कम्पोजिट होलो कोर इंसुलेटर का निर्माण बिक्री करेगा.
इस संयुक्त उद्यम के अंतर्गत आदित्य बिरला इंसुलेटर (ग्रासिम की एक इकाई) और रेइनहॉज़न पावर कंपोजिट (एमआर की एक इकाई) एक साथ कार्य करेंगी. ABPCL यूरोप से कम्पोजिट होलो इंसुलेटर के लिए नवीनतम तकनीक के साथ हालोल में एक पूरी तरह से एकीकृत  CHCI प्लांट का निर्माण करेगी. यह बिजली उपकरण उद्योग में भारतीय और वैश्विक ओईएम की इन्सुलेटर आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
स्रोत: द हिंदू

भारतीय रेलवे ने लगाया इलेक्‍ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्‍टम

about – Page 2995_5.1

भारतीय रेलवे ने सर्वाधिक उन्‍नत इलेक्‍ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्‍टम को ग्रैंड कॉर्ड मार्ग पर लगाया गया है. इस कदम से भारतीय रेलवे को विभिन्‍न ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और दिल्‍ली तथा हावड़ा के बीच सफर में लगने वाले समय को मौजूदा 17-19 घंटे से कम करके लगभग 12 घंटे ही कर देने की आशा है.
ग्रैंड कॉर्ड दरअसल हावड़ा-गया-दिल्‍ली लाइन और हावड़ा-इलाहाबाद-मुम्‍बई लाइन का एक हिस्‍सा है. यह नया इलेक्‍ट्रॉनिक सिस्‍टम, उत्तर प्रदेश के टुंडला स्‍टेशन पर लगी अप्रचलित 65 साल पुरानी यांत्रिक सिग्नलिंग प्रणाली के स्थान पर लगाया गया है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री : पियूष गोयल.
द न्यूज़ ऑन AIR

ग्रीम स्मिथ बने एमसीसी के मानद आजीवन सदस्य

about – Page 2995_7.1
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य चुना गया है. स्मिथ का वन-डे इंटरनेशनल में काफी प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा, उन्होंने अपने कैरियर में कुल 6,989 रन बनाए जिसमें 10 शतक भी शामिल है. साथ ही, वह 22 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान भी रहें हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर टिम मे को भी क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मानद जीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है.
पॉल कॉलिंगवुड और एबी डीविलियर्स; मिशेल जॉनसन और एड्रियन मॉर्गन की जोड़ी को 2019 में एमसीसी की मानद जीवन सदस्यता से सम्मानित किया जा रहा है.
स्रोत: द हिंदू

असम में 2 से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

about – Page 2995_9.1
असम के राज्य मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि जिन व्यक्तियों के 2 से अधिक बच्चे है उन्हें सरकारी नौकरियां नहीं दी जाएंगी. यह नीति 1 जनवरी 2021 से लागू होगी.
मंत्रिमंडल ने एक नई भूमि नीति भी शामिल की है, जिसके तहत सरकार स्वदेशी भूमिहीनों को खेती के लिए तीन बीघा (43,200 वर्ग फुट) ज़मीन और घर बनाने के लिए आधा बीघा जमीन देगी. लाभार्थी दी गई भूमि को 15 वर्ष के उपयोग के बाद ही बेच सकेंगे.
स्रोत: द हिंदू

आनंदन ने CISM विश्व सैन्य खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीते

about – Page 2995_11.1
पैरा-एथलीट आनंदन गुणसेकरन ने वुहान, चीन में आयोजित 7वें CISM विश्व सैन्य खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने पुरुषों के दिव्यांग IT1 वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं. गुणसेकरन ने 100 मीटर की रेस 12 सेकंड में पूरी की और मौजूदा खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया. उन्होंने 400 मीटर की IT1 स्पर्धा में 53.35 सेकंड के समय में अपना दूसरा स्वर्ण जीता है.
स्रोत: द हिंदू

QS इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में IIT-बॉम्बे शीर्ष पर

about – Page 2995_13.1
क्वाक्क्वेर्ली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 का दूसरा नवीनतम संस्करण जारी किया गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IITB) एक बार फिर से ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट की लिस्ट में 88.5 स्कोर के साथ अव्वल स्थान पर है, उसके बाद IISc-भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (84.7 स्कोर के साथ दूसरी रैंक पर) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) जो अपनी रैंक में सुधार करते हुए 82.2 स्कोर के साथ तीसरी रैंक पर आ गया है.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्वाक्क्वेर्ली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • स्थापित: 1990
  • QS शिक्षा में विशेषज्ञता प्राप्त ब्रिटिश कंपनी है जिसकी स्थापना ननजियो क्वाक्क्वेर्ली (Nunzio Quacquarelli) द्वारा की गयी है.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

अशोक मलिक बने विदेश मंत्रालय के नीति सलाहकार

about – Page 2995_15.1

अशोक मलिक को अपर सचिव की रैंक पर विदेश मंत्रालय का नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के फैलो रह चुके मलिक को 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है.
इससे पहले अशोक मलिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव (1 अगस्त 2017-31 जुलाई 2019) के रूप में  कार्य कर चुके हैं.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

आयुष मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ किये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

about – Page 2995_17.1
आयुष मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के अस्पतालों और डिस्पेंसरी में पारम्परिक चिकित्सा सेवाएँ देने के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल में एक आयुर्वेद पैलिएटिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया है.
इस समझौते के अंतर्गत, आयुर्वेद इकाईयों को भी स्थापित किया जाएगा. ये इकाइयां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल, एयर फाॅर्स हॉस्पिटल, गाज़ियाबाद में हिंडन के पैलिएटिव केयर सेंटर और 5 ECHS पालीक्लिनिक में स्थापित की जाएंगी.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केन्द्रीय रक्षा मंत्री : राजनाथ सिंह.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

DRDO बना रहा हाइपरसॉनिक हथियार

about – Page 2995_19.1
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाइपरसॉनिक हथियार मिसाइल बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है. इन हाइपरसॉनिक मिसाइलों की गति ध्वनि से पांच गुना अधिक है या यह एक सेकंड में एक मील से ज्यादा की दूरी तय करती हैं. हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के लिए एक विंड टनल जल्द ही चालू किया जाएगा.

इन मिसाइलों को विशेष रूप से मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर लक्ष्य को ध्वस्त करने के लिए बनाया गया है. इन मिसाइल के ज़रिये लंबी दूरी तक परमाणु और परंपरागत मुखास्त्र भेजे जा सकेंगे और इन मिसाइलों को मार गिराना और इनका पीछा कर पाना करीब नामुमकिन होगा.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के चेयरमैन: जी सतीश रेड्डी; स्थापना: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

भारत-बांग्लादेश के हितधारकों की पहली बैठक

about – Page 2995_21.1
भारत-बांग्लादेश के हितधारकों की पहली बैठक गुवाहाटी में आयोजित की गयी. बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने किया. भारत बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है.
इस बैठक में बांग्लादेश के 70-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहें हैं जबकि समान शीर्ष स्तरीय टीम मेज़बान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेगी. इस बैठक का उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन तथा बंगलादेश, भूटान और नेपाल के साथ व्यापार विस्तार में असम को केंद्रबिंदु बनाना है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना.
स्रोत: द डीडी न्यूज़

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF