राफेल ग्रॉसी बने IAEA के नए प्रमुख

about – Page 2989_3.1
अर्जेंटीना के राफेल मारियानो ग्रॉसी को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (International Atomic Energy Agency) के नए महानिदेशक के रूप में चुना गया है। वह जापान के युकिया अमानो का स्थान लेंगे, जिनका जुलाई में निधन हो गया था। वह IAEA के 6वें प्रमुख होंगे क्योंकि इसकी स्थापना छह दशक पहले 1957 में हुई थी।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IAEA का मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया; सदस्यता: 171 सदस्य राष्ट्र।
स्रोत: द हिंदू

दत्ता पडसलगीकर बने डिप्टी NSA

about – Page 2989_5.1
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के DGP, दत्ता पडसलगीकर को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1982-बैच के IPS अधिकारी हैं जिन्होंने पहले आसूचना ब्यूरो (IB) में कार्य किया है। वह क्राइम ब्रांच और EOW (इकॉनोमिक ओफ्फेंस विंग) में भी DCP (डिटेक्शन) के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह 2018 में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA): अजीत डोभाल।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारत-फ्रांस संयुक्त अभ्यास ‘शक्ति-2019’

about – Page 2989_6.1
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय ‘अभ्यास शक्ति’ का आयोजन 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2019 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा।

इस संयुक्त अभ्यास के अंतर्गत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद का मुकाबला करने से जुड़े परिचालनों पर फोकस किया जाएगा इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है इस अभ्यास में सप्त शक्ति कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी और छठी बख्तरबंद ब्रिगेड की 21वीं मैरीन इन्फेंट्री रेजिमेंट की टुकड़ी फ्रांसीसी सेना का प्रतिनिधित्व करेगी

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर के 38 वें संस्करण का उद्घाटन

about – Page 2989_8.1
शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2019 के 38 वें संस्करण का उद्घाटन UAE के शारजाह के  शासक और सुप्रीम काउंसिल सदस्य शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी द्वारा किया गया। इस पुस्तक मेले में 77 देशों के लगभग 1800 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। मेला वैज्ञानिक, ज्ञान और साहित्यिक विषयों को प्रस्तुत करने वाली 987 गतिविधियों का प्रदर्शन करेगा। मैक्सिको गणराज्य को एसआईबीएफ के 38 वें संस्करण में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में घोषित किया गया है।
शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2019 की थीम ‘ओपन बुक्स ओपन माइंड्स’ है, जो कि सभी आयु वर्गों, समूहों और समुदायों में पुस्तकों और पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए है।
RRB NTPC / SSC CGL के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
यूएई की राजधानी: अबू धाबी; यूएई की मुद्रा: दिरहम।
स्रोत: आकाशवाणी 

विश्व शहर दिवस : 31 अक्टूबर

about – Page 2989_10.1
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के रूप में नामित किया है। यह दिन वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, अवसरों की पूर्ति के लिए देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के लिए आशान्वित है।
इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र ने  “Changing the world: innovations and better life for future generations” विषय का चयन किया है, ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि किस प्रकार शहरीकरण का उपयोग सतत विकास को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

वित्त मंत्री ने जारी किया परमहंस योगानंद पर स्मारक सिक्का

about – Page 2989_12.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्यों के मंत्री निर्मला सीतारमन ने परमहंस योगानंद पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया है। यह सिक्का परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती के अवसर पर जारी किया गया है।

परमहंस योगानंद को पश्चिम में फादर ऑफ़ योगा के रूप में जाना जाता है। वह दो संगठनों के संस्थापक हैं: योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया और सेल्फ-रियलाइज़ेशन फेलोशिप, जो उन गुरुओं से संबंधित है, जिनका संदेश सार्वभौमिक राष्ट्रों और धर्मों से संबंधित है।
स्रोत: द प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो

भारत की सबसे पुरानी योग शिक्षक नानम्मल का निधन

about – Page 2989_14.1
पद्म श्री से सम्मानित और भारत की सबसे पुरानी योग शिक्षक नानम्मल का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 2014 में 150 पुरस्कार, 6 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और कर्नाटक सरकार द्वारा योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें जनवरी 2019 में लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के प्रयासों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द हिंदू

ICC ने शाकिब अल हसन पर 2 साल के लिए लगाया प्रतिबंध

about – Page 2989_16.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश टेस्ट और टी 20 के कप्तान शाकिब अल हसन पर क्रिकेट के सभी रूपों से 2 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेशी क्रिकेटर को सट्टेबाज़ों के साथ सम्पर्क रखने और ICC को रिपोर्ट नहीं करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। हसन को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ 2018 की होम ट्राई-सीरीज़ में सट्टेबाजों द्वारा संपर्क किया गया था। ICC एंटी करप्शन कोड को भंग करने के तीन आरोपों को स्वीकार करने के बाद उनकी एक साल की सजा निलंबित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के चेयरमैन: शशांक मनोहर; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
  • ICC क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 9 फरवरी से 26 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

निर्मल पुरजा ने बनाया नया स्पीड रिकॉर्ड

about – Page 2989_18.1
नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुरजा ने महज 189 दिनों में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर 8,000 मीटर (26,250 फीट) की चढ़ाई कर एक नया स्पीड रिकॉर्ड बनाया है। 14वीं चोटी जिसकी उन्होंने चढ़ाई की, वह चीन के न्यालम काउंटी में स्थित शीशपंग्मा है। अन्य 13 चोटियों में अन्नपूर्णा, धौलागिरि, कंचनजंगा, एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू, नंगा परबत, गशेरब्रम I, गशेरब्रम II, K2, ब्रॉड पीक, चो ओयू और मनास्लु शामिल हैं।

स्रोत: द गार्जियन


ओडिशा सरकार ने यूनिसेफ के साथ किया समझौता

about – Page 2989_20.1
ओडिशा ने “ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन” पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ एक लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoU) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर में 24 घंटे पाइप गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति करना है। यूनिसेफ ओडिशा सरकार को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। समुदाय-आधारित जल प्रबंधन प्रणाली को वार्ड-स्तर पर अपनाया जाएगा और इसके पहले चरण में 1.20 लाख लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 11 दिसम्बर 1946।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF