फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन

about – Page 2986_3.1
बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन हो गया है. वह वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स एंड यूनाइटेड 7 के मालिक थे. वह 1944 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

मुंबई और हैदराबाद बने UCCN के सदस्य

about – Page 2986_5.1

यूनेस्को ने मुंबई और हैदराबाद को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) के सदस्य के रूप में नामित किया है जिसमें मुंबई को फ़िल्म व हैदराबाद को पाक कला के क्षेत्र में शामिल किया गया है। UCCN के अंतर्गत 7 श्रेणियां शिल्प और लोक कला, डिज़ाइन, फिल्म, पाक कला, संगीत, मीडिया कला और साहित्य हैं।
इससे पहले, 3 भारतीय शहरों को UCCN के सदस्यों के रूप में मान्यता दी गई थी, जिनके नाम हैं- जयपुर-शिल्प और लोक कला (2015), वाराणसी-संगीत का सृजनात्मक शहर (2015), चेन्नई-संगीत का सृजनात्मक शहर (2017)। UCCN की स्थापना 2004 में की गयी थी, यह उन शहरों का एक नेटवर्क है जो अपने देशों में संपन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र हैं। UCCN में अब कुल 246 शहर शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को की अध्यक्ष: ऑड्रे एज़ोले; स्थापित: 16 नवंबर 1945।
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

IIT दिल्ली करेगा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल की स्थापना

about – Page 2986_7.1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT-D) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सहयोग से एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) की स्थापना करेगा। आईआईटी दिल्ली ने इसरो को उसके अनुसंधान क्षेत्रों में अकादमिक सहयोगी होने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है जिसमें आईआईटी दिल्ली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नैनो टेक्नोलॉजी, फंक्शनल टेक्सटाइल्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में भी कार्य करने को तैयार है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IIT दिल्ली के निदेशक: वी. रामगोपाल राव।
  • इसरो के निदेशक: के. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

धनलक्ष्मी बैंक की MD और CEO ने दिया इस्तीफ़ा

about – Page 2986_9.1
निजी क्षेत्र ऋणदाता धनलक्ष्मी बैंक की प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टी. लता ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्हें पूर्व MD और CEO जी. श्रीराम की सेवानिवृत्ति के कारण तीन साल के लिए धनलक्ष्मी बैंक के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया था।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • धनलक्ष्मी बैंक के अध्यक्ष: संजीव कृष्णन; स्थापित: 1927।
  • मुख्यालय: त्रिशूर, केरल।
स्रोत: द लाइवमिंट

पेप्सिको इंडिया को मिला कार्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार

about – Page 2986_11.1

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पेप्सिको इंडिया को कार्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार कंपनी को सामुदायिक जल संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 17 अरब लीटर से अधिक पानी बचाने और 5 अरब लीटर से अधिक पानी की भरपाई करने के लिए दिया गया है। जिससे विभिन्न समुदायों के 60,000 लोग लाभान्वित हुए हैं। यह पुरस्कार यूएस डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट के ब्यूरो ऑफ़ इकॉनोमिक एंड बिज़नेस अफेयर्स द्वारा दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेप्सिको के चेयरमैन और CEO: रेमन लैगार्टा।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च किया IMI 2.0 पोर्टल

about – Page 2986_13.1

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने नई दिल्ली में ‘इंटेंसीफाय्ड मिशन इंद्रधनुष’ (IMI) 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक खुलेगा। IMI 2.0 मिशन इंद्रधुनुष यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) का एक पुन: संचालित संस्करण है जिसका उद्देश्य 100% प्रतिरक्षण प्राप्त करना है।

यह पोर्टल पल्स पोलियो कार्यक्रम की सिल्वर जुबली समारोह में लॉन्च किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने ‘Strengthening immunization systems to reach every child’ and ‘Operational guidelines for Strengthening Td10 and Td16 vaccine implementation के लिए परिचालन दिशानिर्देश भी जारी किये।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन।
स्रोत: द लाइवमिंट

सफ़ेद सागर से रूस की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

about – Page 2986_15.1
बोरेई-क्लास वेसल की रूस की केन्याज़ व्लादिमीर सबमरीन, ने सबसे आधुनिक न्यूक्लियर पावर मिसाइल बुलावाइंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (Bulavaintercontinental ballistic missile) का परीक्षण किया है जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी है।

यह परीक्षण रूस के उत्तर पश्चिमी तट पर डमी पेलोड के साथ किया गया था। केन्याज़ व्लादिमीर सबमरीन पहला उन्नत मॉडल है जो रूस के न्यूक्लियर पावर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन के बोरेई-क्लास में निर्मित हुआ है।  

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस के प्रधानमंत्री (पीएम): दमित्री मेदवेदेव।
  • रूस की राजधानी: मॉस्को; रूस की मुद्रा: रूसी रूबल।
स्रोत: द NDTV

संजीव नंदन सहाय बने विद्युत मंत्रालय के सचिव

about – Page 2986_17.1

संजीव नंदन सहाय को विद्युत मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह विद्युत मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। वह 1986 बैच के UT कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने मई 2018 से जुलाई 2019 तक विद्युत मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में भी कार्य किया है। वह सुभाष चंद्र गर्ग का स्थान लेंगे।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

अब 80 साल से अधिक व्यक्तियों के लिए वोट डालना हुआ और आसान

about – Page 2986_19.1
अब 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और दिव्यांगजन डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) के माध्यम से अपने वोट डाल सकते हैं। हालांकि, इन मतदाताओं के पास दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध होंगे। वह डाक मतपत्र के माध्यम से या मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट दाल सकते हैं।
चुनाव आयोग की सिफारिशों पर, कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव नियमों, 1961 के आचरण में संशोधन किया है। मंत्रालय ने दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ‘अनुपस्थित मतदाता’ की सूची में शामिल कर दिया है। चुनाव आयोग की सिफारिशों पर, कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव नियमों, 1961 के आचरण में संशोधन किया है। मंत्रालय ने दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ‘अनुपस्थित मतदाता’ की सूची में शामिल कर दिया है। इसके लिए व्यक्ति को एक नए फॉर्म 12 D में एक आवेदन करना होगा, जो चुनाव की तारीख तय होने के बाद 5 दिनों के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंच जाएगा। इस तरह का आवेदन प्राप्त होने पर, निर्वाचक को एक पोस्टल बैलेट पेपर जारी किया जाएगा, जिसे वोट दर्ज होने के बाद निर्दिष्ट केंद्र में जमा किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IRBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कानून और न्याय मंत्री: रविशंकर प्रसाद।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारतीय फुटबॉल टीम FIFA रैंकिंग में 106वें स्थान पर

about – Page 2986_21.1
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में दो स्थान गिरकर 106वें स्थान पर आ गई है। भारत ने अपने पिछले विश्व कप क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जिसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है।

हालाँकि बांग्लादेश को ड्रा से लाभ हुआ है और वह तीन पायदान की छलांग लगाकर 184वें स्थान पर पहुंच गया है। बेल्जियम टीम शीर्ष स्थान पर है और उसके बाद फ्रांस और ब्राजील की टीम हैं। इंग्लैंड, उरुग्वे, पुर्तगाल, क्रोएशिया, स्पेन, अर्जेंटीना और कोलंबिया क्रमशः चौथे, पांचवे, छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवे स्थान पर है।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF