ITDC ने कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और एमडी किया नियुक्त

about – Page 2972_3.1
भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) ने जी. कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले केरल कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी केरल सरकार के प्रधान सचिव थे। उन्होंने 2014-15 में केरल पर्यटन के सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार में भारतीय तम्बाकू बोर्ड के अध्यक्ष, मत्स्य विभाग के निदेशक और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सहित कई पदों पर कार्य किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) स्थापना: अक्टूबर 1966
स्रोत: द हिंदू

प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का संभाला पदभार

about – Page 2972_5.1
प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाला। शिवसेना नेता अरविंद सावंत के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद यह निर्णय लिया गया। जावड़ेकर सूचना और प्रसारण, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भी हैं।
स्रोत: द हिंदू

भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019

about – Page 2972_7.1
केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ने भारत-आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019 को संबोधित किया है। ‘आज, कल और एक साथ’ की थीम पर भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन का आयोजन आसियान अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार एवं निवेश प्रवाह को बढ़ाने पर किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। भारत और आसियान देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा आसियान के कारोबारी समुदाय के साथ संवाद कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 10 आसियान सदस्य देश: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

पश्चिम बंगाल में COCSSO के 27वें सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

about – Page 2972_9.1
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केन्द्रीय एवं राज्य सांख्यिकीय संगठनों (COCSSO) के 27वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। 27वां COCSSO एक ऐसा सम्मेलन है, जिसका आयोजन हर वर्ष भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
COCSSO केंद्र और राज्य सांख्यिकीय हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी हितधारकों को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्यों योजनाकारों और नीति निर्माताओं को विश्वसनीय और समय पर आँकड़े उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करना है। इस सम्मेलन का विषय “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)” था, जो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए एक सुदृढ़ निगरानी प्रणाली की स्थापना के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय सांख्यिकीय आयोग के अध्यक्ष: प्रो. बिमल के रॉय
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

आयुष मंत्रालय कर्नाटक में योग के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेगा आयोजन

about – Page 2972_10.1

आयुष मंत्रालय, कर्नाटक के मैसूर में 15 से 16 नवंबर 2019 तक योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन का विषय ‘योग फॉर हार्ट केयर’ है। यह सम्मेलन इस श्रृंखला का पांचवा सम्मलेन हैं जिसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की 69वीं बैठक द्वारा, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाएं जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनाने के बाद किया जा रहा है। 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद, दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय समुदायों में योग के प्रति अत्यधिक रुचि देखी गई है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुर्वेद, योग व प्राकृति चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

बाल दिवस: 14 नवंबर

about – Page 2972_12.1
बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्‍म दिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है। उन्हें हमेशा बच्चो के साथ समय बिताना, उनसे बात करना और उनके साथ खेलना पसंद था। बच्चे भी उन्हें प्यार करते थे और उनका सम्मान करते थे और उन्हें  प्यार से चाचा नेहरु बुलाया करते थे। भारत में बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का एंथम हुआ लॉन्च

about – Page 2972_14.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की गोल्डन जुबली के मौके पर इसका आधिकारिक एंथम और रेडियो जिंगल जारी किया। यह एंथम, नाट्य शास्त्र के नौ रसों (भावनाओं) से प्रेरित है और जो प्रमुख फिल्मों और नृत्य ‘मुद्राओं’ के दृश्यों का संयोजन हैं,जिसे प्रसिद्ध नर्तक गीता चंद्रन और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज द्वारा तैयार किया गया है।
राष्ट्रगान का ऑडियो-विजुअल I&B मंत्रालय और फिल्म समारोह निदेशालय (DFF) के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है। भारत का 50वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 76 देशों की 200 से अधिक फिल्मों का गवाह बनेगा। इस गोल्डन जुबली संस्करण में इंडियन पनोरमा सेक्शन में 26 फीचर फिल्मों और 15 गैर-फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी साथ इसमें लगभग 10,000 लोगों और फिल्म प्रेमियों के भाग लेने की संभावना है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: डीडी न्यूज़

जस्टिस मुहम्मद रफीक होंगे मेघालय उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश

about – Page 2972_16.1
न्यायमूर्ति मुहम्मद रफीक ने मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें अजय कुमार मित्तल के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं जो अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।  मो.रफीक मेघालय उच्च न्यायालय के आठवें मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस रफीक ने 1984 में अपना क़ानूनी अभ्यास शुरू किया था। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान उच्च न्यायालय की लगभग सभी कानूनी शाखाओं में अभ्यास किया हैं। उन्हें भारतीय संविधान, सेवा, भूमि अधिग्रहण, कर और कंपनी कानून मामलों के विशेषज्ञ के रूप में पहचाना जाता है। 2008 में, उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने दो बार राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा; राज्यपाल: तथागत राय
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

यूपी सरकार ने e-Ganna ऐप और वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

about – Page 2972_18.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को समर्पित वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन e-Ganna ऐप का शुभारंभ किया हैं। पोर्टल और ऐप की शुरुआत भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, किसानों को मिलों को गन्ने की आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने और अनियमितताओं की जाँच करने के लिए की गई हैं।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मुख्य न्यायाधीश कार्यालय RTI के दायरे में : सुप्रीम कोर्ट

about – Page 2972_20.1
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में कहा हैं कि मुख्य न्यायाधीश कार्यालय पारदर्शिता कानून कहे जाने, सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के अंतर्गत आता है। यह फैसला 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि CJI का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण हैं और सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को निर्देश दिया हैं कि एस. सी अग्रवाल द्वारा मांगे गए न्यायाधीशों की संपत्ति विवरण को आरटीआई कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया जाए ।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF