केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हरिद्वार में भारत की पहली HAM परियोजना का किया उद्घाटन

about – Page 2946_2.1
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्‍वीडन नरेश कार्ल्‍स गुस्‍ताफ XVI और रानी सिल्विया की मौजूदगी में हरिद्वार के समीप सराय गांव में 14 MLD जल-मल उपचार संयंत्र (STP) का उद्घाटन किया।
सराय एसटीपी “हाइब्रिड एन्युइटी पीपीपी मॉडल पर आधारित देश की पहली परियोजना” है। उत्तराखंड में 344 करोड़ रुपये की लागत से राज्‍य में 34 जल-मल उपचार संयंत्र केंद्र खोले जाएंगे जिनमें से 23 संयंत्रों का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक बार सभी एसटीपी चालू हो जाने के बाद, “गंगा के जल की गुणवत्ता में काफी सुधार” होगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

राष्ट्र भारत रत्न आम्बेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कर रहा हैं श्रद्धांजलि अर्पित

about – Page 2946_4.1
राष्ट्र आज (प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर) को भारत रत्न डॉक्टर बी.आर. आम्बेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वे बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय थे और उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता हैं। वह बहुत लोकप्रिय राजनेता, प्रख्यात न्यायविद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मानवविज्ञानी, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री, विद्वान और संपादक थे। वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत में सामाजिक असमानता को मिटने और वंचितों को के उत्थान के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

HRD मंत्री ने ‘फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम’ का किया गया शुभारंभ

about – Page 2946_6.1
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। “फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम” को फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू लॉन्च किया गया है। निर्धारित खास मानदंडों के अुनसार फिट इंडिया स्‍कूल रेटिंग प्रणाली से विद्यालयों की छवि सुधरने की संभावना जताई गई हैं।
फिट इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा नागरिको में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक अभिनव पहल है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

RBI ने मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर अपरिवर्तित रखने का किया फैसला

about – Page 2946_8.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने पांचवी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर 5.15% में कोई बदलाव नहीं करने निर्णय किया है। इसके अलावा बैठक में विकास को सुचारू करने के लिए मौद्रिक नीति के आक्रामक रुख को बनाए रखने का भी फैसला किया है, ताकि लक्षित मुद्रास्फीति के नियंत्रण को सुनिश्चित किया जा सके। पांचवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए कुछ मुख्य निर्णय हैं:-
  • चलनि‍धि समायोजन सुवि‍धा (LAF) के तहत रेपो दर 5.15% तक अपरिवर्तित रखी गई।
  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 4.90% ही रहेगी
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 5.40% ही रहेगी
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक

न्यूजीलैंड को MCC के स्प्रिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about – Page 2946_10.1
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। न्यूजीलैंड टीम को जुलाई 2019 में लॉर्ड्स में ICC विश्व कप के फाइनल मैच में विवादास्पद परिस्थितियों में हार के वाबजूद स्पोर्ट्समेनशिप दिखाने लिए सम्मानित किया गया ।

मार्टिन-जेनकिंस एमसीसी के पूर्व अध्यक्ष और टेस्ट मैचों में बीबीसी के विशेष कमेंटेटर थे
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा सरकार ने स्कूली छात्रों की सहायता के लिए लॉन्च की ‘मधु’ ऐप

about – Page 2946_12.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मधु’ ऐप लॉन्च की है। यह एक ई-लर्निंग मोबाइल फोन एप्लिकेशन है जो स्कूली छात्रों को उनके विषयों बेहतर और सबसे कुशल तरीके से समझने में मदद करेगी। ऐप का नाम ‘उत्कल-गौरव’ कहे जाने वाले मधुसूदन दास के नाम पर रखा गया है। इस एप्लिकेशन को गंजाम ज़िला प्रशासन द्वारा विकसित किया गया है।
इस ऐप के माध्यम से छात्र अपनी कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे वीडियो स्पष्टीकरण से समझ पाएंगे।
स्रोत: द इंडिया टुडे

‘जोकर’ फेम जोकिन फीनिक्स को दिया गया PETA का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड

about – Page 2946_14.1
‘जोकर’ के नाम से प्रसिद्ध अमेरिकी स्टार जोकिन राफेल फीनिक्स को PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ 2019 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
जोकिन फीनिक्स तीन साल की उम्र से ही शाकाहारी रहे है और उन्होंने काफी लंबे समय से PETA के समर्थक रहे है। उन्होंने हाल ही में टाइम्स स्क्वायर और सनसेट बिलबोर्ड द्वारा प्रदर्शित PETA के एक विज्ञापन “वी आर एनिमल” में अभिनय किया था जो कि जंगली-जानवरों के सर्कसों को प्रतिबंधित करने के लिए था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

अरुण जेटली को ET लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about – Page 2946_16.1
पूर्व वित्त मंत्री (स्वर्गीय) अरुण जेटली को लोक सेवा 2019 के लिए इकोनॉमिक टाइम्स (ET) लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली दिया गया।
अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री के अलावा भारत के कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था जिसमे मई 2014 से मई 2019 तक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री, मार्च 2017 से सितंबर 2017 तक रक्षा मंत्री, नवंबर 2014 से जुलाई 2016 तक सूचना और प्रसारण मंत्री, जुलाई 2003 से मई 2004 तक कानून और न्याय मंत्री और अक्टूब 1999 से सितंबर 2000 तक और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री शामिल हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

KVG बैंक ने बैंक-बीमा उत्पादों को बेचने के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2946_18.1
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) और केनरा, HSBC, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बैंक-बीमा (KVGB की शाखाओं जीवन बीमा उत्पाद बेचने के लिए) के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत KVGB कर्नाटक के 9 जिलों में स्थित अपनी 636 शाखाओं में केनरा एचएसबीसी के बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज की बिक्री करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक की स्थापना: 12 सितंबर, 2005
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक मुख्यालय: धारवाड़, कर्नाटक
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष: पुट्टगंती गोपी कृष्णा
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक द्वारा प्रायोजित: सिंडिकेट बैंक
स्रोत: द हिंदू

गुजरात में की जाएगी भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना

about – Page 2946_20.1
भारत और पुर्तगाल सरकार ने समुद्री अध्ययन या समुद्री पुरातत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के लोथल में प्राचीन भारतीय स्थल पर मिलकर भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है। संग्रहालय हिंद महासागर के पानी में शिपव्रेक स्थलों से बचाव सामग्री को प्रदर्शित करेगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF