पूर्व वित्त मंत्री (स्वर्गीय) अरुण जेटली को लोक सेवा 2019 के लिए इकोनॉमिक टाइम्स (ET) लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली दिया गया।
अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री के अलावा भारत के कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था जिसमे मई 2014 से मई 2019 तक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री, मार्च 2017 से सितंबर 2017 तक रक्षा मंत्री, नवंबर 2014 से जुलाई 2016 तक सूचना और प्रसारण मंत्री, जुलाई 2003 से मई 2004 तक कानून और न्याय मंत्री और अक्टूब 1999 से सितंबर 2000 तक और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री शामिल हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स



भारत का कौन-सा श...
भारत का पहला पू...
World Red Cross Day 2026: क्यो...


