नई दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग का किया गया आयोजन

about – Page 2853_3.1
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (Joint Ministerial Commission) नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारत की ओर से रेल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया की सरकार ओर से व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री माननीय सीनेटर साइमन बर्मिंघम ने दो देशों के बीच आयोजित संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की संयुक्त अध्यक्षता की थी।
इस सत्र में मत्स्य पालन, राजस्व, वाणिज्य, कृषि, उद्योग और आंतरिक व्यापार के संवर्धन विभाग (DPIIT) और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग के दौरान किए गए समझौतें:
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (Comprehensive Economic Cooperation Agreement) के पुनरुद्धार के जरिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया.
  • दोनों देश व्यापार बढ़ाने के लिए दोनों दिशाओं में बाजार पहुंच के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सहमत हुए.
  • दोनों देश शैक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता पर काम करने के लिए सहमत हुए.
  • दोनों देश ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीधी उड़ानों को बढ़ाने के सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए.

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया राजधानी: कैनबरा; मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन

बिम्सटेक म्यांमार-थाईलैंड से भारत तक 3000 किमी लंबी बिजली ग्रिड करेगा स्थापित

about – Page 2853_5.1
बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोगी पहल का संगठनबिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation – BIMSTEC) म्यांमार-थाईलैंड से भारत तक लगभग 3,000 किलोमीटर लम्बे पावर ग्रिड को स्थापित करने की परियोजना पर काम कर रहा है।
ये घोषणा बांग्लादेश के ढाका में बिम्सटेक देशों के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर आयोजित एक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई। ये 3,000 किलोमीटर लंबी बिम्सटेक क्षेत्रीय बिजली ग्रिड परियोजना विभिन्न लाभों के साथ आएगी। सदस्य देश की ऊर्जा की मांग पावर ग्रिड की शुरुआत से ही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही इससे उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा।
इस 3,000 किलोमीटर लंबे बिम्सटेक क्षेत्रीय पावर ग्रिड की स्थापना 2018 में बिम्सटेक देशों द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत की जाएगी। 
बिम्सटेक बांग्‍लादेश, भारत, म्‍यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों का संगठन हैं। ये संगठन तीव्र आर्थिक विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

अपनी गणना से नासा के अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन

about – Page 2853_7.1
नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉनसन की गणना ने ही 1969 में चंद्रमा पर पहले आदमी को भेजने में मदद की थी, लेकिन उन्हें लोकप्रियता तब हासिल हुई जब उन पर बनी फिल्म साल 2016 के ऑस्कर-नोमिनेशन में शामिल की गई थी, जो कि तीन अश्वेत महिलाएँ को नासा में शामिल करने पर आधारित थी।
साल 1986 में नासा से सेवानिवृत्त हुई, जॉनसन नासा के उस ग्रुप में शामिल थी जिसने अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड के उप-कक्षीय 1961 उड़ान के मापदंडों की गणना कर मिशन को सफल बनाया था। उन्हें 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा “प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम” से सम्मानित किया गया था। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • नासा की स्थापना: 29,1958 जुलाई. 

गांधीनगर में सांस्कृतिक उत्सव “वसंतोत्सव” का किया गया आयोजन

about – Page 2853_9.1
गुजरात सरकार के युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा गुजरात में सांस्कृतिक फेस्टिवल “वसंतोत्सव” का आयोजन किया गया है। गुजरात में गांधीनगर के संस्कृती कुंज में देश की समृद्ध विविध धरोहरों को चिन्हित करने के लिए यह वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के विषय पर किया गया। इस उत्सव में पूरे देश के कलाकारों ने हिस्सा लिया और जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पंथी के साथ किया गया। केंद्र सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के तहत छत्तीसगढ़ को गुजरात के साथ शामिल किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के सीएम: विजय रूपाणी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर.

अभय कुमार सिंह होंगे NHPC के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

about – Page 2853_11.1
हाइड्रोपावर दिग्गज कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने अभय कुमार सिंह को अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाने की घोषणा की। वह रतीश कुमार का स्थान लेंगे। उन्होंने 1983 में एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान 1985 में एनएफपीसी में टनकपुर एचई (हाइड्रो-इलेक्ट्रिक) परियोजना में परिवीक्षाधीन कार्यकारी के तौर में कार्य किया और 35 वर्षों तक कई जलविद्युत परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन की स्थापना: 1975.
  • नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय: फरीदाबाद, हरियाणा

इसरो मार्च में करेगा जियो इमेजिंग सैटेलाइट “GISAT-1” का प्रक्षेपण

about – Page 2853_13.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले महीने जियो इमेजिंग सैटेलाइट “GISAT-1” लॉन्च करने की घोषणा की है। GISAT-1 को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी-एफ 10) द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाएगा। जीआईएसएटी -1 का प्रक्षेपण 05 मार्च, 2020 को भारतीय समयानुसार 17:43 बजे IST पर निर्धारित किया गया है।

GISAT-1:

जियो इमेजिंग सैटेलाइट “GISAT-1” एक फुर्तीला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है जिसे जीएसएलवी-एफ 10 द्वारा जियोसिंक्रोनस स्थानांतरण कक्षा में स्थापित किए योजना की बनाई गई है। लगभग 2275 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह ऑनबोर्ड संचालक शक्ति प्रणाली की मदद से अंतिम भूस्थिर कक्षा में पहुंच जाएगा। जीएसएलवी की उड़ान 4 मीटर व्यास वाले ओगिव आकार का पेलोड ले जाएगी।
नोट: भूस्थिर कक्षा अथवा भूमध्य रेखीय भूस्थिर कक्षा पृथ्वी से 35786 किमी ऊँचाई पर स्थित उस कक्षा को कहा जाता है जहाँ पर यदि कोई उपग्रह है तो वह पृथ्वी से हमेशा एक ही स्थान पर दिखाई देगा। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापना: 1969.

माइक्रोसॉफ्ट और SBI ने दिव्यांगों को जॉब ट्रेनिंग देने के लिए मिलाया हाथ

about – Page 2853_15.1
माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर दिव्यांगजनों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (banking, financial services and insurance) क्षेत्र में नौकरी की तलाश करने पर प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत पहले वर्ष में 500 से अधिक दिव्यांगजन युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस साझेदारी के अंतर्गत एसबीआई फाउंडेशन और माइक्रोसॉफ्ट कृत्रिम बुद्धि- पर संचालित एक मार्केट तैयार करेंगे, जिससे दिव्यांगजन बीएफएसआई उद्योग से जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सके।
भारत में करीब 26 मिलियन दिव्यांगजन हैं और जिन्हें 21 वीं सदी की अर्थव्यवस्था में जोड़ने के लिए प्रौद्योगिकी के नए तरीकों के इस्तेमाल में सक्षम बनाना आवश्यक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): सत्य नडेला.
  • माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना : 4 अप्रैल, 1975; माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका.
  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 जुलाई 1955.

हिमाचल प्रदेश में मनाया जा रहा है लोसर महोत्सव

about – Page 2853_17.1
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लोसर महोत्सव मनाया जा रहा है, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन आज मैक्लोडगंज में विशेष पूजा के साथ हो जाएगा। यह त्यौहार तिब्बती कैलेंडर के पहले दिन मनाया जाता है,जिसे तिब्बती नव वर्ष भी कहा जाता है। लोसार तिब्बती बौद्ध धर्म में का एक त्यौहार है। शिमला के दोरजे द्रक मठ में पूजा की गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में तिब्बती समुदाय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

देश में कल मनाई गई राष्ट्रीय समर स्मारक की पहली वर्षगांठ

about – Page 2853_19.1
देश में 25 फरवरी को राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक की पहली वर्षगांठ मनाई गई। ये स्मारक स्वतंत्रता के बाद विभिन्‍न युद्धों और आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष 25 फरवरी को स्‍मारक को राष्‍ट्र को समर्पित किया गया था। यहां प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (Chief of the Defence Staff) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय समर स्मारक उन सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन और शांति कायम करने के मिशनों के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। भारतीय सशस्त्र बलों के 25 हजार से अधिक सैनिकों ने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक नागरिकों में उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने में मदद करता है। पिछले वर्ष से अब तक भारतीयों एवं विदेशी लोगों सहित 21 लाख से अधिक लोगों ने स्मारक का दौरा किया है।

मध्य प्रदेश वाहनों के लिए यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड लॉन्च करने वाला बना देश का पहला राज्य

about – Page 2853_21.1
मध्य प्रदेश यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, और उत्तर प्रदेश के बाद यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने दूसरा राज्य बन गया है। इन नए कार्डों पर दोनों तरफ अधिक विस्तृत जानकारियां छपी होगी। यह कार्ड पूरे देश में एक जैसा और एक रंग का होगा। साथ ही इस पर विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर भी अंकित होगा।
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए यूनिफाइड स्मार्ट कार्ड में एक क्यूआर कोड दिया होगा, जो कार्ड के डेटा की प्रामाणिकता की पुष्टि करने में मदद करेगा। एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड में पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में वाहन चलाने की चालक क्षमता भी छपी होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पिछले साल मार्च में देश भर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण कार्ड को एक समान बनाए जाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। ये कार्ड इन दिशानिर्देशों के अनुपालन में जारी किए जाएंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF