उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में ‘मृदंगम की संगीतमय उत्कृष्टता’ पर जारी किया विशेष आलेख

about | - Part 2833_3.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चेन्नई, तमिलनाडु में CSIR- केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CLRI) के परिसर में प्राचीन दक्षिण भारतीय यंत्र की कला और संस्कृति के दुर्लभ संलयन ‘मृदंगम की संगीतमय उत्कृष्टता’ पर एक विशेष आलेख जारी किया।
आलेख, शोध और विकास, परिणाम और वाद्य यंत्र के डिजाइन में नवाचारों के निर्माण मानकीकरण पर आधारित है जिसे मृदंगम वादक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित उमायालपुरम के शिवरामन और पूर्व वैज्ञानिक टी रामासामी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव) और एमडी नरेश ने तैयार किया हैं।

स्रोत: द हिन्दू

श्रीपाद नाइक ने पुणे में इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

about | - Part 2833_5.1
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने महाराष्ट्र के पुणे में उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
HEMRL, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख प्रयोगशाला हैं, जो मुख्य रूप से रॉकेट और गन प्रोपेलेंट, पायरोटेक्निक उपकरण, उच्च विस्फोटक प्रणाली एवं उच्च ऊर्जा अणुओं के संश्लेषण को विकसित करने में लगी हुई है। प्रयोगशाला ने कई सामरिक के साथ-साथ रणनीतिक मिसाइलों के विश्वसनीय रॉकेट मोटर्स के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए कई इग्निशन सिस्टम विकसित किए हैं।
अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, पिनाक, सतह से हवा में मार करने वाली लम्बी दुरी की मिसाइल (LRSAM), आदि के लिए इग्निशन सिस्टम को एचईएमआरएल में डिजाइन और विकसित किया जाता है। आकाश, नाग मिसाइलों और पिनाका एमके- I रॉकेट के लिए तकनीकी आयुध निर्माणी को देहू रोड, पुणे और निजी उद्योगों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी; स्थापना: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

फ्रांसीसी का विरोध करने वाली यवेटे लंडी का निधन

about | - Part 2833_7.1

फ्रांसीसी विरोधी और नाज़ी शिविरों में समय बिताने वाली लीजेंड यवेटे लंडी जिन्होंने फ्रांस में नाज़ी शासन के दौरान युद्ध के यहूदी कैदियों जेल से भागने में मदद की थी, उनका 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 22 अप्रैल 1916 को फ्रांस में हुआ था, यवेटे को सेना का ग्रैंड ऑफिसर बनाया गया था। जो फ्रांस का सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
स्रोत: द बीबीसी

वित्त मंत्री ने दो आईटी पहलों ICEDASH और ATITHI का किया शुभारंभ

about | - Part 2833_9.1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयातित माल की सीमा शुल्क निकासी की बेहतर निगरानी और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में तेजी लाने के उद्देश्य दो नई आईटी पहल – ICEDASH and ATITHI का अनावरण किया।
ICEDASH भारतीय सीमा शुल्क के कारोबार की निगरानी का एक आसान तरीका है, जो यात्रियों को विभिन्न बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर आयात कार्गो के दैनिक सीमा शुल्क निकासी के समय को देखने में मदद करता है। वहीँ ATITHI ऐप हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क से होने वाली समस्या से छुटकारा दिलाने और तेज़ निकासी की सुविधा प्रदान करेगा और हवाई अड्डों पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और अन्य आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIRS

श्रीलंका द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन की करेगा मेजबानी

about | - Part 2833_11.1


द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों का सम्मेलन 7 नवंबर, 2019 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। 2019 सीएलएम सम्मेलन का विषय ‘इक्न्यावल एक्सेस टू जस्टिस एंड द रूल ऑफ़ लॉ’ है। सम्मेलन में लाखों लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए कानूनी विवादों को सुलझाने की मांग की गई है। इनमें गरीबी, कानूनी सहायता की कमी, न्याय प्रणाली पर अविश्वास और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; राष्टपति: मैत्रीपाला सिरिसेना
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर

about | - Part 2833_13.1

दुनिया भर में हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में लोगों में सुनामी के खतरों से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। दिसंबर 2015 में, यूएन महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया था। 2019 में, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस “सेंदाई सेवेन कैम्पेन” के लक्ष्य को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की देन हैं क्योंकि जापान वर्षों से बार-बार प्रभावित हुआ हैं, जिसके कारण उसने सुनामी की पूर्व चेतावनी, सार्वजनिक कार्रवाई और भविष्य में प्रभावों को कम करने एवं आपदा से बेहतर तरीके से निपटने जैसे प्रमुख क्षेत्रों का निर्माण किया है।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

आदित्य मिश्रा होंगे लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष

about | - Part 2833_15.1
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने  खोज-सह-चयन पैनल की सिफारिशों पर मिश्रा को LPAI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।
LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निर्धारित बिंदुओं पर यात्रियों और सामानों की सीमा पार आवाजाही के लिए सुविधाओं का विकास, स्वच्छता और प्रबंधन करता है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • LPAI का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 2012  
स्रोत: द न्यूज18

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एन.वी. बालासुब्रमण्यन का हुआ निधन

about | - Part 2833_17.1
मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन हो गया। उन्होंने 1996 से 2007 तक मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्व-वित्तपोषित प्रोफेशनल कॉलेज एंड पॉलिटेक्निक की शुल्क निर्धारण समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 11 साल तक भारत के सुप्रीम कोर्ट (SC) में वरिष्ठ वकील और मध्यस्थ के रूप में काम किया।
स्रोत: द हिन्दू

अमरिंदर सिंह ने पंजाब की पहली रोजगार हेल्पलाइन सेवा का किया शुभारम्भ

about | - Part 2833_19.1

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ‘घर घर रोज़गार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए अपनी तरह की पहली रोजगार हेल्पलाइन नंबर 76260-76260 की शुरुआत की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य पंजाब के हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करना और इसके द्वारा रोजाना 75 हजार मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में, पंजाब रोजगार हेल्पलाइन का डेटा तैयार करने के लिए 110-सीट कॉल सेंटर की भी स्थापना की गई है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पंजाब की राजधानी: चंडीगढ़
  • पंजाब के राज्यपाल: विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

ब्रह्मपुत्र पर पहली बार शुरू हुई कार्गो कंटेनरों की आवाजाही

about | - Part 2833_21.1


भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग और ब्रह्मपुत्र नदी के माध्यम से पहली कंटेनरीकृत कार्गो की आवाजाही पश्चिम बंगाल के हल्दिया से शुरू की जा चुकी हैं। एमवी माहेश्वरी पोत को पेट्रोकेमिकल्स, खाद्य तेल और पेय के 53 कंटेनरों को असम में गुवाहाटी के पांडु IWAI टर्मिनल तक ले जाने में 12-15 दिन का समय लगेगा। राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW-2) ब्रह्मपुत्र नदी का एक हिस्सा है, जो असम में धुबरी और सदिया के पास बांग्लादेश सीमा के बीच लगभग 891 किमी की लम्बा है।
स्रोत: द न्यूज18

Recent Posts

about | - Part 2833_22.1