बीसीसीआई ने कोविड-19 के चलते आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए किया निलंबित

about – Page 2796_3.1
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2020 सीज़न को “अगली सूचना” तक निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर लिया गया है। आईपीएल 2020, 29 मार्च को शुरू होकर 24 मई को समाप्त होने वाला था, लेकिन भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते सकारात्मक मामलों को देखते हुए इसे पहले ही 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था।
आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन द्वारा इस फैसले के बारे में सभी आठों फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया गया है। आठों फ्रेंचाइजियों ने इस सीजन के लिए कुल 62 खिलाड़ियों को खरीद की जिसमे कुल मिलाकर 140.30 करोड़ रुपये खर्च किए। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी सहित टूर्नामेंट के हितधारकों को अब कार्यक्रम के निलंबन के कारण वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों के FMCBG की दूसरी बैठक में लिया भाग

about – Page 2796_5.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (Finance Ministers and Central Bank Governors) की दूसरी बैठक के वर्चुअल सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दूसरी बैठक सऊदी अरब की अध्यक्षता में की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य COVID-19 महामारी के गहराते संकट के बीच वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था।
जी20 वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (FMCBG) की दूसरी बैठक की मुख्य बाते:
  • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सतत रूप से व्यापक आर्थिक स्थिरता को बरकरार रखते हुए लोगों के जीवन एवं आजीविका की रक्षा करने में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की भूमिका पर जोर दिया।
  • साथ ही, उन्होंने बैठक के दौरान, समाज के कमजोर तबकों को त्वरित, समय पर और लक्षित सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण उपायों को भी साझा किया।
  • इसके अलावा जी20 सदस्यों ने जीवन की रक्षा करने, लोगों की नौकरियों और आय की रक्षा करने, वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने, विकास को पुनर्जीवित करने एवं काफी तेजी से पुन: विकास पथ पर अग्रसर होने के लिए कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए एक कार्य योजना भी साझा की है।
  • इस साझा कार्य योजना का उद्देश्य आत्मविश्वास को बहाल करना, सहायता की आवश्यकता वाले देशों को सहायता प्रदान करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य और वित्तीय उपायों पर समन्वय बनाना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के व्यवधान को कम करना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

चीन में होने वाला यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र हुआ स्थगित

about – Page 2796_7.1
दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र को चीन की सरकार द्वारा 29 जून से 9 जुलाई 2020 तक पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूझो में आयोजित किया जाना था।
आयोजन समिति के ब्यूरो सदस्यों ने नोवेल कोरोनोवायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र को स्थगित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। इस निर्णय की घोषणा चीन के शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग; राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: चीनी युआन.
  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

डीएसटी ने रोल आउट किया एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म “SAHYOG”

about – Page 2796_9.1
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है जिसे “सहयोग” नाम दिया गया है। इस एकीकृत भू-स्थानिक मंच का उद्देश्य COVID-19 महामारी के दौरान निर्णय लेने में मदद करना और रिकवरी चरण में सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को संभालने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों का सहयोग करना है। इसके अलावा यह मोबाइल एप्लिकेशन सरकार द्वारा संपर्कों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग), जनजागरूकता (पब्लिक अवेयरनेस) और स्व – मूल्यांकन (सेल्फ-असेसमेंट) के उद्देश्यों से शुरू किये गये “आरोग्य सेतु” मोबाइल एप्लिकेशन का पूरक होगा।
एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म: SAHYOG 

एकीकृत भू-स्थानिक मंच “SAHYOG”, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उपलब्ध भू-स्थानिक डेटासेट, मानकों पर आधारित सेवाओं और विश्लेषणात्मक उपकरणों को मिलाकर बनाया गया है। इसे मोबाइल एप्लिकेशन के साथ-साथ वेब पोर्टल (https://indiamaps.gov.in/soiapp/) के तौर पर भी तैयार किया गया है। SAHYOG राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली के साथ-साथ केंद्र सरकारों की सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली को मजबूत करने और आगे चलकर नागरिकों एवं एजेंसियों को स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक संकट और आजीविका संबंधी चुनौतियों से जुड़ी आवश्यक भू-स्थानिक सूचना सहयोग प्रदान करेगा। इससे भारत सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
इस तरह, “SAHYOG” प्लेटफॉर्म COVID-19 प्रकोप से निपटने में राष्ट्र के स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन का सहयोग करेगा।

अब्देलौहाब अस्साऊई ने जीता 13 वां इंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड 2020

about – Page 2796_11.1
अल्जीरियाई लेखक अब्देलौहाब अस्साऊई (Abdelouahab Aissaoui) को 13 वां इंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ये पुरस्कार डार मिन द्वारा 2018 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘द स्पार्टन कोर्ट’ के लिए मिला है। उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे और अंग्रेजी अनुवाद के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा।
‘द स्पार्टन कोर्ट’ एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जो अल्जीरिया में हुए ओटोमन और फ्रांसीसी औपनिवेशिक शक्तियों के बीच शक्ति संघर्ष से संबंधित है, जिसमे 19 वीं शताब्दी (1815 से 1833) की शुरुआत में अल्जीयर्स में 5 पात्रों के जीवन को जोड़ता है।

अंइंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड क्या है?


इंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड, अरब जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार लंदन के द बुकर प्राइज़ फाउंडेशन के सहयोग से दिया जाता है, जिसे संस्कृति और पर्यटन विभाग, अबू धाबी (DCT) द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।


एस.बी.आई. ने एटीएम लेनदेन पर लगने वाले सेवा शुल्क को किया माफ

about – Page 2796_13.1
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने घोषणा की है कि वह SBI एटीएम पर किए गए सभी एटीएम लेनदेन पर लगने वाले बैंक सेवा शुल्क को माफ करेगा। यह निर्णय 30 जून 2020 तक लेनदेन की फ्री सीमा से ज्यादा होने पर भी अन्य बैंक एटीएम पर लागू किया जाएगा। जिससे भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट कार्ड रखने वाले ग्राहक किसी भी अन्य बैंक से 30 जून, 2020 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एटीएम से नकद निकाल सकेंगे।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सेवा शुल्क माफ करने का निर्णय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा “30 जून 2020 तक किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से बैंक के ग्राहक द्वारा नकद निकासी पर कोई शुल्क नहीं लेने” की घोषणा के मद्देनजर लिया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
  • मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

टाटा पावर ने सामाजिक नवाचार के लिए जीता एडिसन पुरस्कार

about – Page 2796_15.1
टाटा पावर ने सामाजिक नवाचार के लिए एडिसन अवार्ड जीता है। कंपनी ने यह पुरस्कार अपने ‘Club Enerji #Switchoff2SwitchOn’ अभियान के लिए जीता। इसने 2007 में अपनी स्थापना के बाद से 29.8 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली की बचत करने के साथ-साथ देश भर के लगभग 533 प्रतिभागी स्कूलों को अपने साथ जोड़ा है।
टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है और इसकी सहयोगी कंपनियों और संयुक्त रूप से नियंत्रित संस्थाओं के साथ इसकी क्षमता 10,763 मेगावाट है।
एडिसन अवार्ड क्या है?

एडिसन अवार्ड्स दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ नवाचारों और इनोवेटर्स को सम्मानित करता है। साथ ही यह नए उत्पाद और सेवा विकास, विपणन, डिजाइन और नवाचार में उत्कृष्टता को सम्मानित करता है। पुरस्कार विजेता उत्पादों और सेवाओं, नेतृत्व और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए चार मानदंडों के आधार पर चुने जाते हैं: संकल्पना, मूल्य, वितरण और प्रभाव। इस पुरस्कार की शुरुआत 1987 में थॉमस अल्वा एडिसन (1847-1931) की स्मृति में की गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाटा पावर के सीईओ: प्रवीर सिन्हा.
  • टाटा पावर मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

अमेरिका ने भारत को एंटी-शिप मिसाइल और टॉरपीडो बेचने की दी मंजूरी

about – Page 2796_17.1
अमेरिका ने भारत को हार्पून एयर-लॉन्चड एंटी-शिप मिसाइल और मार्क 54 लाइटवेट टॉरपीडो की बिक्री करने की मंजूरी दे दी है। ट्रम्प प्रशासन ने ये मंजूरी “क्षेत्रीय खतरों” से निपटने में भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और मातृभूमि की रक्षा में मजबूत बनाने के लिए दी है।
डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा बताया गया कि 10 एजीएम -84 एल हार्पून ब्लॉक II हवा से लॉन्च से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों, 16 एमके 54 ऑल-अप राउंड लाइटवेट टॉरपीडो और तीन एमके 54 एक्सरसाइज टॉरपीडो की कीमत 155 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।
हार्पून मिसाइल प्रणाली को महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों की रक्षा में सतह-रोधी युद्ध अभियानों का संचालन करने के लिए P-8I पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में एकीकृत किया जाएगा, जिससे भारत की अमेरिका समेत अन्य सहयोगी देशो के बलों के साथ अंतर-संचालन क्षमता बढ़ेगी। एमके 54 लाइटवेट टॉरपीडो को भारत के बेड़े में शामिल करने से पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों का संचालन करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

आंध्र सरकार ने YSR निर्माण और COVID-19 पोर्टल्स का किया शुभारंभ

about – Page 2796_19.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए वाईएसआर निर्माण और COVID-19 पोर्टल लॉन्च किया है।
YSR Nirman पोर्टल कैसे करता है काम?

 

COVID-19 पोर्टल पोर्टल कैसे करता है काम?
 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

दिग्गज अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन

about – Page 2796_21.1
फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन। रणजीत को बातों बातों में, मिसिसिप्पी मसाला, खुबसूरत और बॉलीवुड/हॉलीवुड में निभाई भूमिका के लिए जाना जाता था।
अभिनेता रंजीत चौधरी ने सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म “खट्टा मीठा” से की, जिसके बाद उन्होंने बातों बातों में, खुबसूरत, बैंडिट क्वीन और कांटे जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में लोनली जैसी क्रॉसओवर फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ अमेरिका में द ऑफिस और प्रिज़न ब्रेक जैसे शो में भी कम किया था।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF