एम्स अपने रोगियों के लिए शुरू करेगा टेली-परामर्श सुविधा

about - Part 2782_3.1
नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने गैर-कोविड-19 रोगियों के लिए टेली-परामर्श की सुविधा की शुरूआत करने का फैसला लिया है। टेली-परामर्श सुविधा शुरू करने का निर्णय एम्स द्वारा अपने नियमित रोगियों के लिए लिया गया है।

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कोविड -19 को फैलाने से रोकने के उपाय के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते अन्य चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ बाह्य-रोगी विभाग (OPD) को बंद कर दिया गया था। अब वे रोगी जिनकी अपॉइंटमेंट लॉकडाउन के कारण रद्द हो गई है और साथ ही पुराने रोगी अब इस सुविधा के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श करने में सक्षम होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक: डॉ. रणदीप गुलेरिया.

हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन

about - Part 2782_5.1
हिंदी फिल्म जगत की 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन। उनका मूल नाम नवाब बानो था, जो बाद में फिल्मों में ‘निम्मी’ नाम से लोकप्रिय हुई थी।

निम्मी ने 1950 और 60 के दशक में ‘आन’, ‘बरसात’ और ‘दीदार’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘लव एंड गॉड’ थी।

सरकार ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगाया बैन

about - Part 2782_7.1
 
 
इससे पहले, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने संदिग्ध या पुष्टि हो चुके कोरोनोवायरस मामलों को संभालने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की सिफारिश की थी और साथ ही प्रयोगशाला पुष्टि मामलों के लक्षण रहति घरेलू संपर्क के लिए भी की थी ।
 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव.
  • आईसीएमआर का मुख्यालय: नई दिल्ली.

NBT ने #StayHomeIndiaWithBooks पहल की कि शुरूआत

about - Part 2782_9.1
नेशनल बुक ट्रस्ट ने देश में लोगों को घर पर रहने के दौरान किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए #StayHomeIndiaWithBooks पहल का शुभारंभ किया है। यह पहल Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में शुरू किया गया है।

#StayHomeIndiaWithBooks लोगों को घर पर #StayIn और #StayHome और किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कने की पहल है। इस पहल के जरिए एनबीटी लोगों को अपने चुनिंदा और सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबो को मुफ्त में डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करेगा। ये किताबें विभिन्न विधाओं जैसे कि कथा साहित्य, जीवनी, प्रसिद्ध विज्ञान और अन्य विधाए शामिल है जो, विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, ओडिया, मराठी, बोडो, नेपाली आदि शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष: गोविंद प्रसाद शर्मा; स्थापित: 1957.

आयुध निर्माणी बोर्ड ने COVID-19 से निपटने के लिए कारखानों में लगाए 285 बेड

about - Part 2782_11.1
आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) ने कोरोनावायरस (COVID-19) के मामलों को आइसोलेशन वार्डों में रखने के लिए 285 बेड लगाए हैं। जबलपुर की यान फैक्ट्री के अस्पतालों में चालीस बेड, मेटल एंड स्टील फैक्ट्री इशापोर, गन एंड शेल फैक्ट्री कोसीपोर, गोला बारूद फैक्ट्री खड़की, ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर, ऑर्डिनेंस खमरिया, ऑर्डनेंस फैक्ट्री अंबाझरी में प्रत्येक में तीस-तीस बेड, ऑर्डनेंस फैक्ट्री अंबरनाथ में 25 बेड और हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवधी और ऑर्डनेंस फैक्ट्री मेडक में बीस-बीस बेड लगाए गए हैं।
ओएफएल एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और फेस मास्क का उत्पादन करने की भी कोशिश की जा रहा है, जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुध कारखानों के  महानिदेशक और अध्यक्ष: हरि मोहन.
  • आयुध निर्माणी बोर्ड का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.

पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन

about - Part 2782_13.1
पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन। वह 1970 के बैंकाक एशियाई खेलों में ट्रॉफी जीतने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने 1968 में एशिया कप क्वालीफायर में म्यांमार में और 1969 में कुआलालंपुर में मर्डेका कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1963-1967 तक मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व किया और बाद में कोच बनकर ट्रेनिग दी।
 
 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने EC से क्‍वारंटीन लोगों की पहचान के लिए न मिटने वाली स्‍याही के इस्तेमाल की ली मंजूरी

about - Part 2782_15.1
ECI के महत्वपूर्ण निर्देश:
  • इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति की बाईं ओर उंगली पर इस स्याही का उपयोग न किया जाए.
  • चुनावों के दौरान उपयोग की जाने वाली स्याही, जो कि केवल EC के लिए मैसूर स्थित कंपनी द्वारा बनाई गई थी, अब सभी राज्यों को उपलब्ध कराई जाएगी.
  • इस स्याही का निशान एक महीने तक लगा रहता है.
  • राज्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक रूप से दिलचस्पी ली गई है, जिसमे क्‍वारंटीन व्यक्तियों के पहचान के लिए न मिटने वाली स्याही के इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था.
  • चुनाव प्रक्रिया की स्वच्छ बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा उपाय सुझाए हैं.
  • चुनाव आयोग की अनुमति के बिना इस स्याही का उपयोग नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह “स्वामित्व वाली वस्तु” है.
  • महाराष्ट्र ने मामलों की संख्या बढ़ने के बाद पहले से ही राज्य के अन्दर आने वाले 100% क्‍वारंटीन पर निशान लगाना शुरू कर दिया है.
  • आइसोलेशन की तारीख के साथ स्याही से बाईं हथेली पर निशान लगाया जा रहा जो 14 दिनों तक चल लगा रहेगा.


क्या होती है न मिटने वाली स्‍याही (Indelible Ink)?


न मिटने वाली (इण्डेलेबल इंक), इलेक्टोरल इंक, इलेक्टोरल स्टेन या फॉस्फोरिक इंक देरी से मिटने वाली एक स्याही है जो चुनाव के दौरान मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है ताकि दोबारा वोटिंग न कि जा सके और चुनाव में फ्रॉड को रोका जा सके। यह उन देशों में एक प्रभावी तरीका है जहां नागरिकों के लिए पहचान दस्तावेजों को हमेशा मानकीकृत या संस्थागत नहीं किया जाता है। चुनाव स्याही को सिल्वर नाइट्रेट का उपयोग करके तौयार की जाती है। इस स्याही पहली बार इस्तेमाल 1962 के आम चुनाव के दौरान किया गया था, जो अब कर्नाटक के आधुनिक शहर मैसूर में तैयार की जाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के निर्वाचन आयुक्त: सुनील अरोड़ा.

वित्त मंत्री ने आयकर से संबंधित समय सीमाओं को जून 2020 तक बढ़ाने की कि घोषणा

about - Part 2782_17.1
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर से संबंधित निर्धारित समय सीमा को 30 जून 2020 तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इन विस्तारित समय सीमा से करदाताओं को राहत मिलने की संभावना है। कोविड-19’ के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोगों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए विचार करने के बाद वित्त मंत्री द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय है:-
आयकर रिटर्न (ITR) की समय सीमा:
वित्त मंत्रालय ने आयकर रिटर्न (वित्‍त वर्ष 2018-19) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020 करने का फैसला किया है।


कर बचत के लिए निवेश:

वे भारतीय नागरिक जो अभी भी विभिन्न उपकरणों में निवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और जो धारा 80 सी के तहत कर में छुट प्राप्त करना चाहते है, वे 30 जून तक निवेश कर सकते हैं और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भी छुट का दावा भी कर सकते हैं। इन लिखतों में इक्विटी बचत योजना (ईएलएसएस), सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) जैसी योजनाए शामिल हैं।
पैन और आधार को जोड़ने की तारीख:

आधार कार्ड और पैन को आपस में जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर दी गई है। यदि 30 जून2020 से पहले स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से लिंक नहीं किया जाता है, तो पैन संख्या अवैध माना जाएगा।

अमेरिकी और यूएई के सैनिकों बीच Native Fury अभ्यास हुआ आरंभ

about - Part 2782_19.1
अबू धाबी में अमेरिकी मरीन और संयुक्त अरब अमीरात बलों के बीच द्विवार्षिक किया जाने  वाला अभ्यास Native Fury (नेटिव फेरी) शुरू किया गया है। नेटिव फेरी नामक ये द्विवार्षिक अभ्यास, अमेरिकी और संयुक्त अरब अमीरात बलों के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।
बलों ने कोरोनोवायरस महामारी और ईरान के साथ चलते तनाव के बावजूद मध्य पूर्वी शहर में इस अभ्यास का आयोजन किया। इससे पहले अमेरिका द्वारा जनवरी में ड्रोन हमले में इरान के सबसे प्रमुख जनरल को मार गिराया गया था जिसके बाद तेहरान ने इराक में अमेरिकी बलों पर एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले से जवाबी हमला किया था।

इस अभ्यास में सेना, मरीन और नौसेना के 4,000 सैनिकों ने कुवैत से आए वाहनों और अन्य उपकरणों के साथ पोर्टेबल पियर प्रणाली का उपयोग करके अल-हमरा में डिएगो गार्सिया के द्वीप पर अभ्यास किया। अबू धाबी से लगभग 200 किलोमीटर (125 मील) दक्षिण-पश्चिम में रेगिस्तान, यूएई के विशाल कच्चे तेल के भंडार सहित नया बाराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.

सऊदी अरब के किंग करेंगे जी 20 नेताओं के शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता

about - Part 2782_21.1
सऊदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद एक्स्ट्राऑर्डिनेरी वर्चुअल जी 20 लीडर्स समिट की अध्यक्षता करेंगे। इस G20 शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के नेता हिस्सा लेंगे। ये शिखर सम्मेलन कोरोनोवायरस महामारी से निपटने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए आयोजित किया जा रहा। शिखर सम्मेलन में जॉर्डन, स्पेन, सिंगापुर और स्विटजरलैंड देशों के प्रमुख भी भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, डब्ल्यूएचओ, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) जैसे कई शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी शामिल होंगे।
इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में फैल रहे कोरोनावायरस महामारी को रोकना और इसके मानवीय और आर्थिक प्रभावों के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जी 20 समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के दोनों विकसित और विकासशील देशों के नेताओं को एक साथ मंच पर लाता है.
  • जी 20 समूह के सदस्य अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रिपब्लिक ओ एफ कोरिया, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू). हैं.

Recent Posts

about - Part 2782_22.1
QR Code
Scan Me