टोक्यो ओलंपिक में Inox Group होगा भारतीय टीम का स्पोंसर

about – Page 2653_3.1
भारत में ओलंपिक गतिविधि की शासी निकाय, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और INOX ग्रुप ने टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक स्पोंसोर्शिप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे हाल ही में 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित करने के लिए पुनः निर्धारित किया गया था। यह साझेदारी समझौता समूह की मनोरंजन कंपनी आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के माध्यम से टीम इंडिया के प्रचार को आगे बढ़ाएगी।

Inox Group के बारे में:


Inox ग्रुप एक विविध भारतीय समूह है, जिसमें मल्टीप्लेक्स चेन के अलावा मेडिकल और इंडस्ट्रियल गैस, क्रायोजेनिक उपकरण, एलएनजी स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन उपकरण बनाने वाली गतिविधियाँ शामिल हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन

about – Page 2653_5.1
पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और पिच क्यूरेटर, गोपालस्वामी अय्यर कस्तूरीरंगन का निधन। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1930 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 1948-49 सीज़न में मैसूर से हुई थी और उन्होंने 1962-63 सीज़न के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन एक तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने 36 प्रथम श्रेणी मैच खेले और मैसूर रणजी टीम (अब कर्नाटक) की कप्तानी की थी। इसके अलावा उन्होंने BCCI मैदान और पिच समिति के अध्यक्ष और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

MoTA ने स्थायी आजीविका के अवसर को बढ़ावा देने के लिए MoRD के साथ की साझेदारी

about – Page 2653_7.1
जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA ) ने दीर्धकालिक आजीविका के अवसर को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) के साथ एक संयुक्त संवाद पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त संवाद के माध्यम से, दोनों मंत्रालय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत जन जातीय महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों की पहचान और व्यक्तिगत आजीविका परिसंपत्ति का खाका तैयार करेगा, जबकि जनजातीय कार्य मंत्रालय राज्य वार्षिक कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए एसआरएलएम को योजना समर्थन की पेशकश करेगा और अपनी आजीविका वार्षिक कार्य योजना में इसे शामिल करेगा।
दोनों मंत्रालयों के बीच साझेदारी एक दूसरे के प्रयासों का समर्थन करेगी, जैसे कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय की पहल और DAY-NRLM के लक्ष्य के एक-दूसरे के पूरक होने के कारण मंत्रालयों ने साथ काम कर जनजातीय महिलाओं के लिए उपलब्ध आर्थिक अवसरों में सुधार करने का कार्य करेंगे। इस तरह दोनों मंत्रालय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समन्वित करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला का संचालन करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा.

हर्षवर्धन ने लॉन्च किया COVID-19 से जुड़ा “The Corona Fighters” गेम

about – Page 2653_9.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा COVID -19 से संबंधित “The Corona Fighters” नामक एक गेम लॉन्च किया गया है। इस गेम को वास्तविक दुनिया में लोगों के कार्यों को प्रभावित करने, उन्हें सही सावधानी बरतने एवं संक्रमण से बचने की याद दिलाने के लक्ष्य के साथ डिज़ाइन किया गया है।इस तरह, यह गेम लोगों को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सही उपकरण एवं व्यवहार सिखाने का एक नया एवं बेहद रचनात्मक तरीका होगा।
मंत्री ने “द कोरोना फाइटर्स” गेम के साथ-साथ IEC के दो प्रचार वीडियो भी लॉन्च किए, जिसमें COVID-19 से जुड़े उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया गया। दोनों उत्पाद बच्चों और उनके माध्यम से समुदाय के बुजुर्गों को प्रभावित करेंगे, और कोविड से जुड़े उचित व्यवहार के संदेश एवं महत्व को फैलाएगा।।

अटल इनोवेशन मिशन और बिजनेस स्वीडन ने देश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की साझेदारी

about – Page 2653_11.1
देश में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग और इंडिया स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर की ओर से बिजनेस स्‍वीडन के बीच एक वर्चुअल स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर किए गए है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय उद्यमियों की नवोन्‍मेषी क्षमता को बढ़ावा देना और देश भर में जीवंत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन करना है।
इस साझेदारी के माध्यम से अटल इनोवेशन मिशन (AIM) की विभिन्न पहलों जैसे अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (ACIC), अटल टिंकरिंग लैब (ATL), अटल न्यू इंडिया चैलेंज (ANIC), अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC), और अटल रिसर्च एंड इनोवेशन फॉर स्‍मॉल एंटरप्राइजेज (ARISE) से दोनों देशों में समग्र नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान,विभिन्नगतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संचालन आदि में मदद मिलेगी। इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर AIIMS दिल्ली, AIIMS जोधपुर और बिजनेस स्वीडन का एक साझा प्‍लेटफॉर्म है, जिसका लक्ष्य दोनों देशों में खुले नवाचार का एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है।

फ्रांसिस्को एशुए को फिर से बनाया गया इक्वेटोरियल गिनी का प्रधानमंत्री

about – Page 2653_13.1
फ्रांसिस्को पास्कल इयेगुए ओबामा एशुए (Francisco Pascual Eyegue Obama Asue) को लगातार तीसरी बार इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले एशुए सरकार ने 14 अगस्त 2020 को, राष्ट्रपति की आलोचना के बाद राष्ट्रपति तेओडोरो ओबियंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। आर्थिक समस्या को हल करने के लिए सरकार को भंग कर दिया गया था। फ्रांसिस्को एशुए को पहली बार 23 जून 2016 में इक्वेटोरियल गिनी के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य एक सेंट्रल अफ्रीकी तेल उत्पादक देश है, जो COVID-19 महामारी और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण दोहरा आर्थिक झटका झेल रहा है, जो देश के राजस्व का लगभग तीन-चौथाई स्रोत है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में देश की अर्थव्यवस्था 5.5% तक नेगेटिव रहने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति: तेओडोरो ओबियंग.
  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य की राजधानी: मालाबो.
  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य की मुद्रा: मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक

    कीथ रोवले लगातार दूसरी बार बने त्रिनिदाद और टोबैगो के पीएम

    about – Page 2653_15.1
    कीथ रोवले (Keith Rowley) ने लगातार दूसरी बार 5 साल के कार्यकाल के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल मूवमेंट (PNM) के नेता है।
    चुनाव परिणाम के अनुसार, PNM ने चुनाव कुल 41 सीटों में से 22 सीटें जीतीं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री कमला पारस-बिस्सेसर (Kamla Persad-Bissessar)  के नेतृत्व वाली विपक्ष यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (UNC) कुल 19 सीटें ही जीत पाई।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • त्रिनिदाद और टोबैगो राजधानी गणराज्य: पोर्ट ऑफ स्पेन.
    • त्रिनिदाद और टोबैगो की मुद्रा: त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर.
    • त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति गणराज्य: Paula-Mae Weekes.

    विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस: 21 अगस्त

    about – Page 2653_17.1
    World Senior Citizen Day: हर साल 21 अगस्त को विश्व स्तर पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जैसे कि उम्र के साथ गिरते स्वास्थ्य और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और समर्थन, सम्मान और वरिष्ठों नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मनित और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस समाज में वृद्ध लोगों के योगदान को चिन्हित करने के लिए भी मनाया जाता है।
    विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस का इतिहास:

    संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 दिसंबर, 1990 को इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया था। इस दिन की शुरुआत आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1988 में वरिष्ट नागरिकों और उनके मुद्दों को समर्पित करने के लिए की थी।

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 पुरस्कारों का हुआ ऐलान

    about – Page 2653_19.1
    वर्ष 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, जिसमे इंदौर ने लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का अपना दर्जा बनाए रखा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoUHA) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली में “स्वच्छ महोत्सव” के नाम से आयोजित आभासी कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 पुरस्कारों के परिणामों की घोषणा की। यह देश के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का पांचवा संस्करण है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहरों और राज्यों को कुल 129 पुरस्कार दिए जाएंगे।
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2016 में स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत की गई थी। मैसूरु ने 2016 में भारत के सबसे स्वच्छ शहर के लिए पुरस्कार जीता, जिसके बाद से इंदौर ने 2017, 2018 और 2019 में लगातार तीन वर्षों से शीर्ष स्थान कब्जा जमाया हुआ है। इसमें एक शहर को केवल एक पुरस्कार दिया जाता है । शहरों की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार की जाती है।

    Ranking Methodology:
    • Cleanest City
    • Self Sustainable City
    • Maximum Citizen Feedback
    • Best Citizen Feedbacks
    • Fastest Mover
    • Best Innovation Award
    • Best Citizen Led Initiative

    यहाँ विभिन्न श्रेणियों के सभी विजेताओं की सूची दी गई है:


    1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार:

    • इंदौर (मध्य प्रदेश)
    • सूरत (गुजरात)
    • नवी मुंबई (महाराष्ट्र)
    1 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार:
    • कराड (महाराष्ट्र)
    • सासवद (महाराष्ट्र)
    • लोनावला (महाराष्ट्र)
    100 से अधिक शहरों वाला सबसे स्वच्छ राज्य:
    • छत्तीसगढ़

    100 से कम शहरों वाला सबसे स्वच्छ राज्य:

    • झारखंड

    सबसे स्वच्छ गंगा शहर:

    • वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

    शहर के क्षेत्रों को साफ रखने में अधिकतम नागरिक भागीदारी:

    • शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश)

    40 लाख से अधिक आबादी वाली सबसे स्वच्छ मेगासिटी:

    • अहमदाबाद (गुजरात)

    40 लाख से अधिक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ सेल्फ-सुस्टेंबल शहर:

    • बेंगलुरु (कर्नाटक)
    • विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)

    स्वच्छता के मामले में सबसे तेज चलने वाला शहर:

    • जोधपुर (राजस्थान)

    स्वच्छता के मामले में सेल्फ-सुस्टेंबल शहर (10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले):

    • राजकोट (गुजरात)

    स्वच्छता के मामले में सेल्फ-सुस्टेंबल शहर (10 लाख से कम जनसंख्या वाले):

    • मैसूरु (कर्नाटक)

    सबसे स्वच्छ छोटे शहर:

    • अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
    • बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)

    1 लाख से 3 लाख के बीच की आबादी वाला सबसे स्वच्छ शहर:

    • तिरुपति (आंध्र प्रदेश)

    सबसे स्वच्छ राजधानी शहर:

    • नई दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश नई दिल्ली) और एनडीएमसी.

    सबसे तेज बदलने वाला सबसे स्वच्छ शहर:

    • लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

    सबसे तेज बदलने वाला सेल्फ-सुस्टेंबल स्वच्छ राजधानी शहर:

    • भोपाल (मध्य प्रदेश)

    सबसे स्वच्छ गंगा शहर:

    • कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
    • चुनार (उत्तर प्रदेश)

    उत्तरी क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर:
    • गंगाघाट (उत्तर प्रदेश)

    उत्तरी क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर (25k – 50k जनसँख्या वाला):
    • नवांशहर (पंजाब)

    उत्तरी क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर (25k से कम जनसँख्या वाला):
    • अवागढ़ (उत्तर प्रदेश)

    पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर :
    • जोरहाट (असम)

    पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर (25k – 50k जनसँख्या वाला):
    • मोकोकचुंग (नागालैंड)

    पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे स्वच्छ शहर (25k से कम जनसँख्या वाला):
    • जिरिबम (मणिपुर)

    पूर्वी क्षेत्र के सबसे स्वच्छ शहर:

    • धमतरी (ओडिशा)
    • जशपुर नगर (छत्तीसगढ़)
    • पाटन (गुजरात)

    दक्षिण क्षेत्र के सबसे स्वच्छ शहर:

    • पालमनेरु (आंध्र प्रदेश)
    • मेडचल (तेलंगाना)
    • पेरियापटना (कर्नाटक)

    पश्चिमी क्षेत्र के सबसे स्वच्छ शहर:

    • रत्नागिरी (महाराष्ट्र)
    • शिरडी (महाराष्ट्र)
    • पन्हाला (महाराष्ट्र)

    देश की सबसे स्वच्छ छावनियां:

    • जालंधर कैंट.
    • दिल्ली कैंट.
    • मेरठ कैंट.

    स्वच्छता के प्रति नागरिकों के नेतृत्व में जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया शहर:

    • उज्जैन (मध्य प्रदेश)
    • करीमनगर (तेलंगाना)
    • सिहोरा (मध्य प्रदेश)

    100 से अधिक शहरों वाला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य:
    • महाराष्ट्र
    100 से कम शहरों वाला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य:
    • मध्य प्रदेश

    गूगल ने भारत में लोगों को नौकरी तलाशने में मदद करने के लिए ‘Kormo Jobs’ ’ऐप की लॉन्च

    about – Page 2653_21.1
    गूगल ने भारत में ‘Kormo Jobs’ नाम से अपनी रोजगार एप्लिकेशन लॉन्च की है। यह ऐप लाखों भारतीयों को शुरुआती स्तर की नौकरियां प्राप्त करने में मदद करेगी। ‘Kormo Jobs’ कोरोनोवायरस के कारण अपनी नौकरी गवां चुके युवा पेशेवरों और नौकरियों की तलाश में जुटे लोगों को रोजगार दिलाने में मदद करेगी।
    गूगल ने पहली बार 2018 में बांग्लादेश में इस रोजगार एप्लिकेशन को लॉन्च किया था और इसके बाद 2019 में इसे इंडोनेशिया में विस्तारित किया। गूगल ने 2019 में, भारत में इस ऐप का परीक्षण भी किया था, लेकिन गूगल पे ऐप पर ‘स्पॉट’ ब्रांड के तहत, जॉम्टो और डंज़ो जैसी कंपनियों के प्लेटफ़ॉर्म पर 2 मिलियन से अधिक नौकरियां पोस्ट की गई थी। इसकी अच्छे नतीजे आने के बाद गूगल अब गूगल पे जॉब्स स्पॉट को भारत में कोरमो जॉब्स के नाम से पुन: लॉन्च कर रहा है और इसे एक स्टैंडअलोन एंड्रॉइड ऐप बना रहा है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • गूगल के CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF