Home   »   फ्रांसिस्को एशुए को फिर से बनाया...

फ्रांसिस्को एशुए को फिर से बनाया गया इक्वेटोरियल गिनी का प्रधानमंत्री

फ्रांसिस्को एशुए को फिर से बनाया गया इक्वेटोरियल गिनी का प्रधानमंत्री |_3.1
फ्रांसिस्को पास्कल इयेगुए ओबामा एशुए (Francisco Pascual Eyegue Obama Asue) को लगातार तीसरी बार इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले एशुए सरकार ने 14 अगस्त 2020 को, राष्ट्रपति की आलोचना के बाद राष्ट्रपति तेओडोरो ओबियंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। आर्थिक समस्या को हल करने के लिए सरकार को भंग कर दिया गया था। फ्रांसिस्को एशुए को पहली बार 23 जून 2016 में इक्वेटोरियल गिनी के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य एक सेंट्रल अफ्रीकी तेल उत्पादक देश है, जो COVID-19 महामारी और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण दोहरा आर्थिक झटका झेल रहा है, जो देश के राजस्व का लगभग तीन-चौथाई स्रोत है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में देश की अर्थव्यवस्था 5.5% तक नेगेटिव रहने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति: तेओडोरो ओबियंग.
  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य की राजधानी: मालाबो.
  • इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य की मुद्रा: मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक