Google Classroom and G Suite के बारे में:
- Google क्लासरूम और जी सूट, जो फ्री उपलब्ध होंगे, ऐसे साधन हैं जो शिक्षा संस्थानों को इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करने में सक्षम बनाएंगे, जहां शिक्षक पाठ को समझाने के साथ-साथ छात्र घर बैठे अपने सवालों के जवाब भी लेने में सक्षम होंगे.
- इस पर होमवर्क अपलोड किया जा सकेगा, और शिक्षक उन्हें ऑनलाइन जांच सकेंगे.
- कोविड-19 के प्रकोप के कारण स्कूलों के बंद होने को देखते हुए इसे कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
- राज्य में स्कूलों का नया शैक्षणिक वर्ष 15 जून से शुरू होना था.
- शिक्षक अपना ऑडियो या वीडियो प्रस्तुतिकरण कर सकते हैं.
- छात्र होमवर्क और असाइनमेंट अपलोड कर सकते हैं.
- यहां तक कि माता-पिता भी सिस्टम के माध्यम से अपनी शिकायतें या सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.












