अंडोरा बना आईएमएफ में शामिल होने वाला 190 वां सदस्य

 

about – Page 2587_3.1

अंडोरा (Andorra), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का सदस्य बनने वाला 190 वां सदस्य देश बन गया है। अंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित एक माइक्रोस्टेट है। हालाँकि, यह यूरोप का सबसे बड़ा माइक्रोस्टेट है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

आईएमएफ की सदस्यता लेने के बाद, अन्डोरियन सरकार आईएमएफ की नीति सलाह का लाभ उठा सकेगी, क्योंकि देश वर्तमान में कोविड -19 से उत्पन्न संकट से निपटने में लगा है और इसके अलावा यह आईएमएफ द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था की वार्षिक समीक्षा या “health check करने साथ-साथ तकनीकी सहायता, और आईएमएफ की वित्तीय सहायता का उपयोग कर सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंडोरा की राजधानी: एंडोरा ला वेला.
  • अंडोरा की मुद्रा: यूरो.

Find More International News 

विश्व पोलियो दिवस: 24 अक्टूबर

 

about – Page 2587_5.1

पोलियो टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पोलियो को खत्म करने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। विश्व पोलियो दिवस पोलियो मुक्त दुनिया की ओर वैश्विक प्रयासों को उजागर करने और दुनिया के हर कोने से पोलियो उन्मूलन की लड़ाई में उन लोगों के अथक योगदान का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

इस दिन की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जोनस साल्क के जन्म के उपलक्ष्य में की गई थी, जिन्होंने पोलियोमाइलाइटिस के खिलाफ टीका विकसित करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था। विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम “A win against polio is a win for global health” है। अगस्त 2020 तक के आकड़ों के अनुसार, वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस का निरंतर संचरण बना हुआ हैं।

Find More Important Days Here

भारत को 35 साल बाद मिली ILO गवर्निंग बॉडी की चेयरमैनशिप

 

about – Page 2587_7.1

भारत को 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) के शासी निकाय की अध्यक्षता मिली है। श्रम और रोजगार सचिव, अपूर्वा चंद्रा, को अक्टूबर 2020- जून 2021 तक की अवधि के लिए ILO के शासी निकाय का अध्यक्ष चुना गया है। चंद्रा महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह नवंबर 2020 में होने वाली गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय के बारे में:

शासी निकाय ILO का शीर्ष कार्यकारी निकाय है जो नीतियों, कार्यक्रमों, एजेंडे, बजट पर निर्णय करता है और महानिदेशक का चुनाव करता है। वर्तमान में, ILO (मुख्यालय- जिनेवा, स्विट्जरलैंड) में 187 सदस्य हैं। इसकी बैठक मार्च, जून और नवंबर में साल में तीन की जाती है।

Find More National News Here

विश्व विकास सूचना दिवस: 24 अक्टूबर

 

about – Page 2587_9.1

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विकास की समस्याओं के लिए विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करना है और समग्र विकास और विकास के लिए उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाना है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


विश्व विकास सूचना दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में विकास समस्याओं के लिए दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरुरत के लिए विश्व विकास सूचना दिवस की शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तय किया कि विश्व विकास सूचना दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जो संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ-साथ द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विकास दशक की अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति को अपनाने की तारीख भी है।


Find More Important Days Here

साद अल-हरीरी एक बार फिर बने लेबनान के प्रधानमंत्री

 

about – Page 2587_11.1

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी ने संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त करने के बाद पुन: प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। हरीरी को 118 में से 65 संसदीय वोट मिले, जिससे उन्हें अपनी नई सरकार बनाने का जनादेश मिला। अक्टूबर 2019 में, हरीरी ने 2019-20 के जन-विरोध के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था ।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इससे पहले उन्होंने लेबनान के प्रधान मंत्री के रूप में 9 नवंबर 2009 से 13 जून 2011 तक और फिर 18 दिसंबर 2016 से 21 जनवरी 2020 तक कार्य किया था। इस साल सरकार बनाने के बाद हरीरी तीसरे व्यक्ति हैं जिन्हें अकादमिक हसन दीब और फिर राजनयिक मुस्तफा अदीब के बाद सरकार बनाने में सफलता मिली।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लेबनान की राजधानी: बेरूत.
  • लेबनान की मुद्रा: लेबनानी पाउंड.

Find More International News 

संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर

 

about – Page 2587_13.1

वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित अपने हस्ताक्षरकर्ताओं के बहुमत द्वारा घोषणापत्र के अनुसमर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था।

इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1971 में अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाए जाने की घोषणा की गई थी और इस संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


संयुक्त राष्ट्र का इतिहास:

वर्ष 2020 में संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक चार्टर की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 50 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा चार्टर पर 26 जून 1945 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें पोलैंड ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उसने बाद में हस्ताक्षर किए और वह 51 संस्थापक सदस्य देशों में शामिल हो गया।


संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया, जब चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा चार्टर को मजूरी दी गई थी। “संयुक्त राष्ट्र” नाम संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा दिया गया था और पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1 जनवरी 1942 की घोषणा में इस्तेमाल किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.

Find More Important Days Here

Vega ने रोहित शर्मा को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

 

about – Page 2587_15.1

लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भारत के प्रमुख ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड Vega ने अपने मेन्स पर्सनल ग्रूमिंग इलेक्ट्रॉनिक्स रेंज ‘Vega Men’ brand के लिए ब्रांड एंबेसडर साइन किया है। रोहित शर्मा इसके आगामी डिजिटल अभियान में ‘Vega Men’ रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रचार करते दिखेंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Miscellaneous News Here

डॉ. जैजिनी वर्गीस को आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन 2020 से किया जाएगा सम्मानित

 

about – Page 2587_17.1

ब्रिटेन की भारतीय मूल की प्लास्टिक सर्जन डॉ. जैजिनी वर्गीस को स्तन कैंसर के निदान और उपचार के लिए उनके “अविश्वसनीय” वैज्ञानिक योगदान के लिए एक गैर-लाभकारी एनजीओ द्वारा Outstanding Young Person of the World 2020’ चुना गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वर्गीज को स्तन कैंसर से प्रभावित लाखों महिलाओं के जीवन को बचाने करने के लिए शुरू किए गए उनके व्यक्तिगत मिशन के लिए “मेडिकल इनोवेशन” श्रेणी के अंतर्गत जापान के योकोहामा में विश्व कांग्रेस में 2020 जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (JCI) में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। यूके में, वह प्लास्टिक सर्जरी (FRCS) में रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फेलो है और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन (MRCS) की सदस्य है। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में प्लास्टिक सर्जरी में एमएससी के लिए बोर्ड ऑफ एक्जामिनर्स भी हैं।

Find More Awards News Here

इंडियन बैंक और आईआईटी-मद्रास ने स्टार्ट-अप को फंडिंग के लिए की साझेदारी

 

about – Page 2587_19.1

इंडियन बैंक ने IIT-मद्रास इनक्यूबेशन सेल (IITMIC) के सहयोग से स्टार्ट-अप्स को फंडिंग करने के लिए  ‘IND Spring Board’ नामक पहल की शुरूआत की है। चेन्नई-मुख्यालय वाला बैंक का उद्देश्य IITMIC के सहयोग से स्टार्ट-अप के लिए वित्त पोषण के अंतर को कम करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस साझेदारी के तहत, IITMIC, बेहतर तकनीक के साथ स्टार्ट-अप को संदर्भित करेगा और बैंक को नकदी प्रवाह बनाने में मदद करेगा और साथ ही व्यवसाय मॉडल पर बैंक को सलाह भी प्रदान करेगा। इसके अलावा बैंक अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं या मशीनरी, उपकरण की खरीद के लिए इन स्टार्ट-अप्स को 50 करोड़ तक के ऋण का विस्तार करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • इंडियन बैंक मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु।
  • इंडियन बैंक के सीईओ: पद्मजा चंदुरु।
  • इंडियन बैंक टैगलाइन: Your Own Bank, Banking That’s Twice As Good

    Find More Banking News Here

    जाने-माने प्लेबैक सिंगर और अभिनेता के जे मोहम्मद का निधन

     

    about – Page 2587_21.1

    प्लेबैक सिंगर, संगीत निर्देशक और अभिनेता के जे मोहम्मद बाबू का निधन, उन्हें ‘जीरो’ बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने लगभग 90 फिल्मों और विभिन्न नाटकों में गाने गाए है। उनकी पहली फिल्म 1964 की ‘कुदुंबिनी’ फिल्म थी।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find
    More Obituaries News

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF