सैमसंग के अध्यक्ष ली कुन ही का निधन

about – Page 2586_3.1

दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन। ली ने सैमसंग को एक छोटे व्यापारिक व्यवसाय से स्मार्टफोन और मेमोरी चिप्स का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनने में मदद की। आज फर्म का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया के सकल घरेलू उत्पाद के पांचवें के बराबर है। फोर्ब्स के अनुसार, ली लगभग 21 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दक्षिण कोरिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

पीएम मोदी ने किए गुजरात में 3 प्रोजेक्ट लॉन्च

about – Page 2586_4.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिनमें से प्रत्येक किसान कल्याण, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन विकास से संबंधित है। उद्घाटन परियोजनाओं में शामिल हैं:

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

किसान सूर्योदय योजना

‘किसान सूर्योदय योजना’ एक कृषि योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे (16 घंटे) के दौरान बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।
राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
प्रारंभ में, दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ जिले 2020-21 की योजना के तहत शामिल किए गए हैं। शेष को 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।
अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा कॉर्डियक हॉस्पिटल

  • अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के सिविल अस्पताल परिसर में बाल चिकित्सा अस्पताल  और टेलीकार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया गया।
  • नई सुविधाएं 470 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई हैं और यह कार्डियोलॉजी के लिए भारत का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
  • इसके तहत मौजूदा बेड की संख्या को 450 से बढ़ाकर 1251, 531 कार्डियक आईसीयू बेड, 15 कार्डियक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 6 कार्डियक कैथ लैब कर दी हैं।
जूनागढ़ के गिरनार में दुनिया की सबसे लंबी मंदिर रोपवे परियोजना

  • जूनागढ़ में गिरनार पहाड़ी रोपवे 130 करोड़ रुपये की परियोजना है। यह इस ऐतिहासिक स्थान पर अधिक पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करेगा जो रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।
  • 2,320 मीटर लंबे रोपवे में हर घंटे 1,000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी।
  • गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देवव्रत।

Find More State In News Here

पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स 2020 में लुईस हैमिल्टन ने की जीत हासिल

about – Page 2586_5.1

पुर्तगाल के अल्गार्वे इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित 2020 पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने  जीत हासिल की। यह 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप का 12 वां राउंड था। यह हैमिल्टन के सीजन की 8 वीं  और करियर की 92 वीं जीत है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस जीत के साथ, उन्होंने जर्मन महान माइकल शूमाकर द्वारा स्थापित 91 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज- फिनलैंड) दूसरे स्थान पर, मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड) तीसरे स्थान पर रहे।

Find More Sports News Here

भूटान में भारत-सहायता प्राप्त मंगदेछु जलविद्युत परियोजना ब्रिटेन के शीर्ष इंजीनियरिंग निकाय द्वारा सम्मानित

about – Page 2586_6.1

भूटान में भारत-सहायता प्राप्त मंगदेछु जलविद्युत परियोजना को ब्रिटेन के शीर्ष इंजीनियरिंग निकाय, इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियर्स द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ब्रूनल मेडल -2020 से सम्मानित किया गया है।

मंगदेछु जलविद्युत परियोजना के विषय में:
  • 720-मेगावाट की मंगदेछू रन-ऑफ-रिवर पावर परियोजना 4,500 करोड़ रुपये की लागत से मध्य भूटान के ट्रोंगसा द्ज़ोंगखाग जिले (Trongsa Dzongkhag district) में मंगदेछु नदी पर बनाई गई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा के दौरान अगस्त 2019 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से इस परियोजना का उद्घाटन किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भूटान की राजधानी: थिम्फू
  • भूटान के प्रधानमंत्री: लोतेय त्शेरिंग
  • भूटान की मुद्रा: भूटानी नगुल्टम

Find More Awards News Here

फरवरी 2021 तक पाकिस्तान, ग्लोबल वॉचडॉग की “ग्रे लिस्ट” में

 

about – Page 2586_8.1


वैश्विक आतंकी वित्तपोषण पहरेदार, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने घोषणा की है कि पाकिस्तान फरवरी 2021 तक वैश्विक आतंकी वित्तपोषण पहरेदार की ग्रे सूची में बना रहेगा। यह फैसला तब से लिया गया है जब पाकिस्तान 27 जनादेश में से छह को आतंकी फंडिंग की जांच में पूरा नहीं कर पाया है। FATF ने पाकिस्तान से फरवरी 2021 तक अपनी सम्पूर्ण कार्य योजना को तेजी से पूरा करने का आग्रह किया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


FATF के विषय में:
  • FATF का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए धन शोधन, आतंक वित्तपोषण और अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करना है।
  • वर्तमान में इसके 39 सदस्य हैं जिनमें दो क्षेत्रीय संगठन, यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद शामिल हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी।
पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद।

Find More International News

गोवा में सैंड ड्यून पार्क के लिए विश्व बैंक द्वारा 3 करोड़ रूपए की राशी की मंजूरी

about – Page 2586_10.1

भारत के पहले सैंड ड्यून पार्क और इंटरप्रिटेशन सेंटर गोवा में विकसित किए जाने वाले हैं। विश्व बैंक ने इस कार्यक्रम के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी हैं। गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड ने इस परियोजना का प्रस्ताव दिया है, जिसे विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता के साथ लागू किया जाएगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सैंड ड्यून पार्क के विषय से सम्बंधित 

सैंड ड्यून पार्क प्रोजेक्ट में सैंड ड्यून इकोसिस्टम के महत्व पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शिक्षित करने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर होंगे। पार्क में सैंड ड्यून वेजिटेशन  के नुकसान को कम करने के लिए प्रकृति के अनुकूल सामग्री से बने पुल भी होंगे। इसके अलावा, सैंड ड्यून वेजिटेशन की नर्सरी भी स्थापित की जाएगी, जो समुद्र तट पर अपनी प्रतिकृति (replantation)  को सक्षम कर सकेगी जहां वनस्पति विलुप्त हो गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

गोवा राजधानी: पणजी।

गोवा के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी।

गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत।

Find More State In News Here

बैंक ऑफ बड़ौदा ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ मिलाया हाथ

 

about – Page 2586_12.1

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) के साथ एक समझौता किया है, जिसके  बाद बैंक TKM द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों की पूरी श्रृंखला के लिए प्रमुख फाइनेंसर होगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

भारत के तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत ग्राहक 90 प्रतिशत की उच्च ऑन-रोड फंडिंग, 84 महीने की लंबी आसान क़िस्त, कोई पूर्व भुगतान या फोरेक्लोसर फीस जैसे अनुकूलित समाधानों का लाभ उठा सकते हैं। दूसरी ओर, टीकेएम बढ़ते डीलर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के साथ ‘डिजीटल फाइनेंस चैन सीरिज’ से लाभान्वित होंगे।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात, भारत
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष: हसमुख अधिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा

    Find More News Related to Agreements

    मास्टरकार्ड ने भारत में डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम के विस्तार के लिए अटलांटिस के साथ की साझेदारी

     

    about – Page 2586_14.1

    मास्टरकार्ड ने भारत में डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम का विस्तार करने के लिए अटलांटिस के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य मास्टरकार्ड के उपयोगकर्ताओं को एक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करना है, जो उन्हें बेस्ट-इन-क्लास डिजिटल बैंकिंग अनुभव लेने में सक्षम बनाएगा। भारत में लॉन्च के बाद, इस साझेदारी का विस्तार मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड तक होगा। साझेदारी मास्टरकार्ड के उपयोगकर्ताओं को तुरंत खाता एक्सेस और सुविधाजनक भुगतान करने में सक्षम बनाएगा।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


    डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम

    • डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम का उद्देश्य यूजर्स बेहतर अनुभवों के जरिए अपने साथ जोड़े रखना है।
    • यह किसी भी डिजिटल डिवाइस के माध्यम से प्रीपेड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड और खाता आधारित भुगतान पर चालू होगा।
    ग्राहकों के लिए लाभ
    • यूजर्स अपने कार्ड / खातों का उपयोग डिजिटल लेनदेन करने के लिए अनुरोध के मिनटों के भीतर कर सकते हैं, जिसे पूरी तरह से डिजिटल ऑनलाइन एप्लिकेशन और वीडियो केवाईसी (साइनजी के सहयोग से) प्रक्रिया द्वारा सक्षम बनाया गया है।
    • कार्डधारक अपने कार्ड के बिना, ऑनलाइन शॉपिंग या pos दुकानों पर अपने कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
    • साथ ही वे अपने स्वयं के खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं और मोबाइल ऐप से उपयोग अलर्ट सेट कर सकते हैं।
    • उपयोगकर्ताओं के पास कभी भी, कहीं भी भुगतान करने का विकल्प होता है, जहां मास्टरकार्ड कार्ड विश्व स्तर पर स्वीकार किए जाते हैं।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • मास्टरकार्ड मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य.
    • मास्टरकार्ड अध्यक्ष: माइकल माइबेक.
    • मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): अजय बंगा (माइकल माइबेक जनवरी 2021 तक सीईओ का पदभार संभालेंगे).

      Find More News Related to Agreements

      मंडी जिले ने PMGSY के कार्यान्वयन में किया टॉप

       

      about – Page 2586_16.1

      केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा PMGSY कार्यक्रम को लागू करने में देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के सफल कार्यान्वयन में देश के 30 जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ने PMGSY के तहत सड़कों के निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान भी हासिल किया है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      मंडी जिले को वर्ष 2020-21 में PMGSY के तहत सबसे अधिक लंबी सड़कों के निर्माण के लिए शीर्ष स्थान मिला है। हिमाचल प्रदेश के छह और जिलों ने भी शीर्ष 30 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले जिलों में स्थान प्राप्त किया है, जिसमें चंबा, शिमला, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर, हमीरपुर और सोलन शामिल हैं।

      राज्य ने इस वर्ष अप्रैल से अब तक 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करके पीएमजीएसवाई कार्यक्रम के तहत अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। पीएमजीएसवाई केंद्र सरकार द्वारा राज्य में 250 से अधिक की आबादी वाले बस्तियों को जोड़ने के लिए वित्त पोषित एक कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को हुई थी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
      • एचपी के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; एचपी के गवर्नर: बंडारू दत्तात्रेय.

      Find More State In News Here

      नीति आयोग ने शहरी शिक्षा नीति में सुधार के लिए पैनल का किया गठन

       

      about – Page 2586_18.1

      नीति आयोग ने शहरी शिक्षा नीति प्रणाली (urban planning education system) में सुधारों की शुरुआत करने के लिए एक 14-सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। इस पैनल की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार करेंगे। समिति के सदस्य नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), शिक्षा मंत्रालय (MoE) और पंचायती राज मंत्रालय के सचिव होंगे।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      समिति की भूमिका:

      • समिति ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के स्तर पर बहु-विषयक, पाठ्यक्रम और अन्य संबंधित मुद्दों के संदर्भ में वर्तमान प्रणाली की जांच करेगी और तेजी से शहरीकरण की चुनौतियों से निपटेगी।
      • समिति भारत में शहरी नीति शिक्षा प्रणाली की जांच करेगी और भारत में योग्य शहरी नियोजकों की उपलब्धता, मांग और आपूर्ति का पता लगाएगी।

      Find More National News Here

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF