तीरंदाजी एशिया कप 2022 स्टेज 2: भारत ने 8 स्वर्ण समेत कुल 14 पदक जीते

about - Part 1918_3.1

भारतीय तीरंदाजों ने इराक के सुलेमानियाह में आयोजित एशिया कप 2022 स्टेज-2 में कुल 14 पदक जीते, जिसमें आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। युवा तीरंदाजों ने मंगलवार को चार पदक हासिल किए। वहीं, भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन पदक तालिका में 10 मेडल और जोड़े।

महिला तीरंदाजों परनीत कौर, अदिति स्वामी और साक्षी चौधरी की भारतीय टीम ने कज़ाकिस्तान को हराकर कॉन्टिनेंटल मीट का भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता है।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रथमेश फुगे, ऋषभ यादव और जवकार समाधान की पुरुष टीम ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। प्रथमेश फुगे और परनीत कौर की जोड़ी ने एशिया तीरंदाजी कप में तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

तीरंदाजी एशिया कप 2022 स्टेज-2: भारतीय पदक विजेताओं की सूची

  • वूमेंस टीम कंपाउंड- गोल्ड (साक्षी चौधरी, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी)
  • मेंस टीम कंपाउंड- गोल्ड (ऋषभ यादव, प्रथमेश फुगे और प्रथमेश जावकर)
  • मिक्स्ड टीम कंपाउंड- गोल्ड (प्रथमेश फुगे और परनीत कौर)
  • मेंस इंडिविजुअल कंपाउंड – प्रथमेश फुगे (स्वर्ण); ऋषभ यादव (रजत); जवकार समाधान (कांस्य)
  • वूमेंस इंडिविजुअल कंपाउंड – साक्षी चौधरी (स्वर्ण); परनीत कौर (रजत)
  • वूमेंस टीम रिकर्व – गोल्ड (अवनी, भजन कौर और लक्ष्मी हेम्ब्रोम)
  • मेंस टीम रिकर्व – स्वर्ण (मृणाल चौहान, पार्थ सालुंखे और जुयेल सरकार)
  • मिक्स्ड टीम रिकर्व- सिल्वर (पार्थ सालुंखे और भजन कौर)
  • मेंस इंडिविजुअल रिकर्व – मृणाल चौहान (स्वर्ण); पार्थ सालुंके (कांस्य)
  • वूमेंस इंडिविजुअल रिकर्व – भजन कौर (रजत)

Find More Sports News Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

मार्कोस जूनियर ने जीता फिलीपींस में 2022 का राष्ट्रपति चुनाव

about - Part 1918_7.1

दिवंगत फिलीपीन तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड “बोंगबोंग” मार्कोस जूनियर (Ferdinand “Bongbong” Marcos Junior) ने फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनाव 2022 में 30.8 मिलियन से अधिक वोटों के साथ जीत का दावा किया है। इस जीत से मार्कोस राजवंश की सत्ता में वापस हो गयी है। हालाँकि चुनाव परिणामों के विरोध में सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और लेनी रोब्रेडो चुनाव में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार थें। दोनों उम्मीदवारों ने महामारी के बाद आर्थिक सुधार करने का वादा किया। दो मुख्य उम्मीदवारों के साथ, पूर्व बॉक्सिंग स्टार मैनी पैकियाओ, मनीला मेयर इस्को मोरेनो और पूर्व राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख सेन पैनफिलो लैक्सन सहित आठ अन्य उम्मीदवार मतदाता वरीयता सर्वेक्षण (voter preference surveys) में बहुत पीछे थे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फिलीपींस राजधानी शहर: मनीला; मुद्रा: फिलीपीन पेसो।

Find More International News

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

हरियाणा ने शुरू की ‘चारा-बिजाई योजना’

about - Part 1918_11.1

हरियाणा के कृषि मंत्री, जय प्रकाश दलाल ने ‘चारा – बिजाई योजना (Chaara – Bijaee Yojana)’ शुरू की है। यह योजना गौशालाओं (Cowsheds) को चारा देने और आपूर्ति करने वाले किसानों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ (10 एकड़ तक) की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के पीछे तर्क राज्य के चारे की कमी और बढ़ते आवारा मवेशियों को कवर करना है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer – DBT) के तहत सब्सिडी सीधे किसान के खाते में जमा की जाएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

योजना के तहत (Under the scheme):

  • राज्य में गौशालाओं की संख्या साल 2017 में 175 से बढ़कर साल 2022 में 600 हो गई। आवारा पशुओं की आबादी में वृद्धि के कारण अधिकांश गौशालाओं में भीड़भाड़ रहती है।
  • साथ ही, गाय के गोबर से तैयार फॉस्फेट-समृद्ध जैविक खाद (Phosphate-Rich Organic Manure – PROM) को सिंथेटिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। PROM हरियाणा के पिंजौर, हिसार और भिवानी जिलों की विभिन्न गौशालाओं से भी तैयार किया जाता है।
  • राज्य सरकार किसानों के हित में कई क़दम उठा रही है और ‘चारा-बीजाई योजना’ उसी दिशा में एक और कदम है। अप्रैल में राज्य की 569 गौशालाओं में चारा ख़रीदने के लिए 13.44 करोड़ रुपये का वितरण किया गया था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • हरियाणा राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय;
  • हरियाणा राजधानी: चंडीगढ़;
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर।

Find More State In News Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

लुई वुइटन की ब्रैंड एम्बेसडर बनने वाली पहली भारतीय बनीं दीपिका पादुकोण

 about - Part 1918_15.1

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। इस ख़बर की घोषणा फ्रेंच ब्रांड ने की है। ब्रांड ने अपने नए हैंडबैग कैम्पेन के दौरान 36 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री की भूमिका का अनावृत किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण को प्रोमोशनल शॉट्स के लिए अभिनेता एम्मा स्टोन (Emma Stone) और झोउ डोंग्यू (Zhou Dongyu) के साथ शामिल होते देखा गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हाल ही में, उन्हें 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (75th Cannes Film Festival) में फ्रांसीसी अभिनेता विंसेंट लिंडन की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय जूरी के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्हें पहला टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड (Time 100 Impact Awards) भी मिला है। पादुकोण को अक्सर लुई वुइटन के आउटफिट और बैग पहने हुए देखा जाता है, और उन्होंने पहले भी इस ब्रैंड के लिए मॉडलिंग की थी। वह 2020 में ब्रांड के कैम्पेन में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जब उन्होंने ली सेडौक्स (Lea Seydoux) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) जैसे सितारों के साथ मॉक बुक कवर के लिए पोज़ दिया।

Find More Appointments Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

राजीव कुमार बने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

about - Part 1918_19.1

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अगले ‘मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के रूप में नियुक्त किया गया था। क़ानून मंत्रालय द्वारा ज़ारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सुशील चंद्रा के 14 मई को पद छोड़ने के बाद वह 15 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार, राष्ट्रपति ने श्री राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कौन हैं राजीव कुमार

  • राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कुमार ने 1 सितंबर 2020 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India – ECI) के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। 
  • चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले कुमार पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) के चेयरमैन थे।
  •  वे अप्रैल 2020 में PESB के चेयरमैन बने थे। 19 फरवरी, 1960 को जन्मे कुमार के पास बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स सहित कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं। 
  • उनके पास केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में सोशल सेक्टर, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में सरकार के लिए काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • भारत निर्वाचन आयोग का गठन: 25 जनवरी 1950;
  • भारत निर्वाचन आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Appointments Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

एयर इंडिया के एमडी और सीईओ के रूप में नामित किये गये कैंपबेल विल्सन

about - Part 1918_23.1

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief executive officer – CEO) और प्रबंध निदेशक (Managing Director – MD) नियुक्त करने की घोषणा की है। विल्सन (50) सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी ‘स्कूट (Scoot)’ के सीईओ है। विल्सन के पास इस उद्योग जगत का 26 साल का अनुभव है। वह पूर्ण सेवा एयरलाइन के अलावा किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों में भी रहे हैं।


विल्सन की नियुक्ति तुर्की के इल्कर आयसी द्वारा एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी की भूमिका नहीं लेने का फैसला करने के बाद हुई है, क्योंकि आयसी की नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके पिछले राजनीतिक संबंधों को लेकर भारत में विरोध हुआ था।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अन्य नियुक्तियां (Other appointments):

हाल ही में निपुण अग्रवाल को मुख्य वाणिज्य अधिकारी और सुरेश दत्त त्रिपाठी को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल, टाटा संस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने एयर इंडिया के दिग्गज मीनाक्षी मलिक की जगह ली, जबकि त्रिपाठी, साल 2012 से 2021 तक टाटा स्टील में मानव संसाधन के उपाध्यक्ष थे, उन्होंने AI की अमृता शरण का स्थान लिया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एयर इंडिया के संस्थापक: आर. डी. टाटा;
  • एयर इंडिया की स्थापना: 1932;
  • एयर इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • एयर इंडिया के अध्यक्ष: एन चंद्रशेखरन।

Find More Appointments Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

भारतीय वास्तुकार बी. वी. दोशी को किया गया रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित

about - Part 1918_27.1

भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी को प्रतिष्ठित रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया गया। रॉयल गोल्ड मेडल, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स ( Royal Institute of British Architects – RIBA), लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) द्वारा वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। रॉयल गोल्ड मेडलिस्ट का चयन करने वाली 2022 ऑनर्स कमेटी की अध्यक्षता द रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स के अध्यक्ष साइमन ऑलफोर्ड और क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने की थी। रॉयल गोल्ड मेडल को व्यक्तिगत रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वारा अनुमोदित किया जाता है। यह उन लोगों को दिया जाता है जिनका वास्तुकला की उन्नति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी के बारे में (About Balkrishna Vithaldas Doshi):

  • बी.वी. दोशी के पास पेरिस, फ्रांस में एक वरिष्ठ डिज़ाइनर (1951-54) के रूप में प्रसिद्ध वास्तुकार ले कॉर्बूसियर के साथ एक विशद कार्य का अनुभव है और चार वर्षों के लिए अहमदाबाद, गुजरात में परियोजनाओं की देखरेख की है। दोशी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद के निर्माण के लिए एक सहयोगी के रूप में लुई कान के साथ भी काम किया।
  • उन्होंने 2018 में प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार (Pritzker Architecture Prize) प्राप्त हुआ, जिसे आर्किटेक्चर में नोबेल पुरस्कार माना जाता है और वह प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार और रॉयल गोल्ड मेडल दोनों रखने वाले एकमात्र भारतीय वास्तुकार हैं।
  • उन्हें 1976 में विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पद्म श्री और वास्तुकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2020 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Find More Awards News Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

Apple को पछाड़ Saudi Aramco बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

 

about - Part 1918_31.1

एप्पल ने दुनिया में सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्ज़ा खो दिया है। सऊदी पेट्रो कंपनी अरामको ने एप्पल को इस मामले में पछाड़ दिया है। टेक्नोलॉजी सेक्टर में सुस्ती की वजह से जहां एप्पल के शेयरों के दाम नीचे उतरे हैं वहीं तेल की कीमतों में लगातार तेजी की वजह से सऊदी कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। अरामको का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.42 लाख करोड़ हो गया है वहीं एप्पल घटकर 2.37 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। एप्पल से नंबर एक का ताज हथियाने वाली अरामको का मुनाफा 124 फीसदी बढ़ गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर में तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सउदी अरब की सरकारी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस कंपनी अरामको की कुल मार्केट वैल्यू 2.42 ट्रिलियन डॉलर की थी। वहीं Apple की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर की थी। लेकिन शेयरों में गिरावट की वजह से, एपल के मार्केट कैप में 20 फीसदी की कमी आई है। वहीं अरामको का मार्केट कैप 28 फीसदी तक चढ़ा है। इस दौरान एपल को 200 मिलियन डॉलर का नुकसान सहना पड़ा है। बता दें कि, साल 2021 में अरामको को 124 फीसदी मुनाफे के साथ 110 बिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई हुई है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • सऊदी अरामको की स्थापना: 1933;
  • सऊदी अरामको मुख्यालय: धहरान, सऊदी अरब;
  • सऊदी अरामको सीईओ: अमीन एच. नासेर

Find More Business News Here

Mamata Banerjee recieved Special Bangla Academy Award 2022_80.1

12th May Daily Current Affairs 2022: Today GK Updates for Bank Exam_260.1

अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस 12 मई, 2022 को मनाया गया

 

about - Part 1918_35.1

अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस 2022 (International Day of Plant Health 2022)

संयुक्त राष्ट्र ने 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस (International Day of Plant Health – IDPH) नामित किया है। पादप स्वास्थ्य के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष का उद्देश्य वैश्विक जागरूकता बढ़ाना था कि कैसे पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा करने से भूख समाप्त हो सकती है, गरीबी कम हो सकती है, पर्यावरण की रक्षा हो सकती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2020 को अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष (IDPY) घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था। 

कोविड-19 महामारी के कारण कुछ प्रमुख पहलों के स्थगित होने के कारण वर्ष को 1 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। यह जीवन भर में एक बार वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का अवसर है कि कैसे पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा भूख को समाप्त करने, गरीबी को कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु (Key points):

  • हमारा स्वास्थ्य और हमारे ग्रह का स्वास्थ्य दोनों ही पौधों पर निर्भर करते हैं। पौधे हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन के 80% हिस्से का निर्माण करते हैं और उनके द्वारा उत्पन्न 98% ऑक्सीजन से हम सांस लेते हैं और फिर भी वे पौधे ख़तरे में हैं। हर साल पौधों के कीटों और बीमारियों के कारण 40% तक खाद्य फसलें नष्ट हो जाती हैं।
  • यह खाद्य सुरक्षा और कृषि दोनों को प्रभावित कर रहा है, जो कमजोर ग्रामीण समुदायों के लिए आय का मुख्य स्रोत है।
  • जलवायु परिवर्तन और मानवीय गतिविधियाँ पारिस्थितिक तंत्र को बदल रही हैं और जैव विविधता को नुकसान पहुँचा रही हैं जबकि कीटों के पनपने के लिए नए स्थान बना रही हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और व्यापार, जो पिछले एक दशक में तीन गुना हो गया है, कीट और रोग भी फैला रहा है। हमें लोगों और ग्रह दोनों के लिए पौधों की रक्षा करने की आवश्यकता है, जिसमें हम सभी की अहम भूमिका होनी चाहिए।

Find More Important Days Here

National Technology Day 2022 Observed on 11th May Every year_90.1

प्रसारण में सहयोग के लिए प्रसार भारती और ओआरटीएम ने किया MOU पर हस्ताक्षर

about - Part 1918_38.1

भारत के राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती ने प्रसारण में सहयोग के लिए मेडागास्कर के आधिकारिक ORTM (Office de la Radio et de la Television) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय राजदूत अभय कुमार और ओआरटीएम के महानिदेशक जीन यवेस ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करना, कार्यक्रमों के सह-निर्माण की जांच करना और व्यक्तियों का आदान-प्रदान करना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु (Key Points):

  • संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, मनोरंजन, खेल, समाचार और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में प्रसार भारती के आंतरिक कार्यक्रमों को TVM (मेडागास्कर नेशनल टेलीविजन – Madagascar National Television) पर प्रसारित किया जाएगा।
  • दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रों में सह-उत्पादन की संभावनाओं पर गौर करेंगे और टीवीएम पेशेवरों को भारत में प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • इस समारोह में भारत के संचार और संस्कृति मंत्रालय के कैबिनेट निदेशक के साथ-साथ मेडागास्कर की सरकार के सदस्य भी शामिल हुए।

Find More News Related to Agreements

Indian Navy's P-8i Fleet host to Boeing and Air Works collaboration_70.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me