छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरुआत

about – Page 1811_3.1

छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा को लेकर बड़ा घोषणा हुआ है। अब राज्य महिला आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा संचालित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • रथ में संदेशों, शॉर्ट फिल्मों और ब्रोशरों के जरिये महिलाओं को कानून के अधिकारों के बारे में जानकारी अंकित है। हर रथ में 2 अधिवक्ता होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनको सलाह देंगे। 
  • महतारी न्याय रथ के संचालक के लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष रूप से बदलाव किए हैं। न्याय रथ के संचालन के लिए जिले को मिलने वाली डीएमएफ राशि का उपयोग किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।
  • यह योजना भी देश में अपनी तरह की एकमात्र योजना होगी। इससे महिलाएं जागरूक होंगी और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
  • महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी से राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों में कमी आएगी। 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल
  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष: डॉ किरणमयी नायकी

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

लिम्का स्पोर्ट्ज़ के प्रचार के लिए कोका-कोला ने नीरज चोपड़ा से करार किया

about – Page 1811_6.1

दुनिया के सबसे बड़े बेवरेज उत्पादक कंपनी कोका-कोला अपनी पॉपुलर ड्रिंक लिम्का का नो-फिज्ज और लो शुगर अवतार लिम्का स्पोर्ट्स के नाम से उतरने जा रही है। बता दें इसके प्रमोशन के लिए भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को साइन किया है। कोका- कोला वैश्विक स्तर पर ड्रिंक्स सेगमेंट में हेल्दी प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रहा है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मौजूदा समय में कंपनी के पास इस सेगमेंट में लो सुगर जूस और कोक- कोला जीरो जैसे उत्पाद मौजूद हैं। कोका-कोला भारत में अपने बॉटलिंग पार्टनर के साथ मिलकर आने वाले समय में उत्पादन क्षमता में 40 फीसदी का इजाफा करेगा। इसके लिए कंपनी लगभग एक बिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

Find More Appointments Here

KVIC's: Manoj Kumar assumes charge as KVIC's new chairman_90.1

प्रणय वर्मा बांग्लादेश में भारत के नये राजदूत नियुक्त

about – Page 1811_9.1

वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर इसे एक महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है। वह वर्तमान में वियतनाम में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की। वह विक्रम दोरईस्वामी की जगह लेंगे।

मुख्य बिंदु

  • वाशिंगटन डीसी के अलावा, राजदूत प्रणय कुमार वर्मा ने काठमांडू, हांगकांग, सैन फ्रांसिस्को और बीजिंग में राजनयिक पदों पर कार्य किया है।
  • उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया डिवीजन के संयुक्त सचिव के रूप में काम किया।
  • उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग में विदेश संबंधों के संयुक्त सचिव के रूप में भारत की परमाणु कूटनीति को भी संभाला।
  • वर्मा, भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत सरकार के विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

World Ranger Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व रेंजर दिवस?

about – Page 1811_11.1

विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) हर साल 31 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों की याद में और दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए रेंजर्स द्वारा किए गए कार्य का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) उनके महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करने का अवसर प्रदान करता है, जो पर्यावरण अभियान से लेकर शिक्षा तक है। यह दिन ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले रेंजरों को श्रद्धांजलि देने का भी एक अहम अवसर है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

रेंजर्स कौन हैं?

रेंजर एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसे पार्कलैंड और प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों को संरक्षित करने का काम सौंपा जाता है। एक रेंजर आमतौर पर वन रेंजर या पार्क रेंजर को संदर्भित करता है। 

विश्व रेंजर दिवस का इतिहास

1992 में आज ही के दिन इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन (International Ranger Federation – IRF) की स्थापना हुई थी। विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ (International Ranger Federation) द्वारा बनाया गया था और पहली बार 2007 में आयोजित किया गया था।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज IIBX, जानें सब कुछ

about – Page 1811_14.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (International Bullion Exchange) लॉन्च किया। केंद्रीय बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IFSCA में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (आईआईबीएक्स) की स्थापना की घोषणा की थी। IIBX गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में स्थापित भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। यह एक्सचेंज फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की बिक्री करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (आईआईबीएक्स) को पांच बाजार संस्थागत निवेशकों यानी सीडीएसएल, इंडिया आईएनएक्स, एनएसडीएल, एनएसई और एमसीएक्स द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। 
  • IFSC प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया है कि यह एक्सचेंज भारत में सोने के वित्तीयकरण को बढ़ावा देने के अलावा जिम्मेदार सोर्सिंग और गुणवत्ता के आश्वासन के साथ कुशल मूल्य खोज की सुविधा प्रदान करेगा।
  • सोने का 1 किलो 995 शुद्धता और 100 ग्राम 999 शुद्धता वाला सोना T+0 निपटान (100% अपफ्रंट मार्जिन) के साथ शुरू में IIBX में व्यापार करने की उम्मीद है और बुलियन डिपॉजिटरी रसीदों के रूप में कारोबार किया जाएगा। आईआईबीएक्स पर सभी अनुबंध सूचीबद्ध, व्यापार और निपटारे यूएस डॉलर में हैं।
  • एक्सचेंज ने वॉल्ट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को भी शामिल किया है। तिजोरी का अर्थ है और इसमें भंडारण का कोई भी स्थान शामिल है जहां एक्सचेंज पर कारोबार किए गए बुलियन को संग्रहीत किया जाता है। IFSC में सभी वॉल्ट IFSCA द्वारा अनुमोदित हैं।

Bullion Exchange क्या है?

साल 1990 के दशक में नोमिनेटेड बैंकों और एजेंसियों के माध्यम से सोने के आयात का उदारीकरण हुआ था।उसके बाद पहली बार भारत में योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स (IIBX) के माध्यम से सीधे सोना आयात (Gold Imports) की अनुमति दी है। यह एक्सचेंज अपने आप में काफी अहम है। इसके लिए ज्वैलर्स को एक मौजूदा ट्रेडिंग मेंबर का ट्रेडिंग पार्टनर या क्लाइंट होना जरूरी है।

गिफ्ट-सिटी में अन्य उद्घाटन:

प्रधानमंत्री भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत नियामक, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी ऱखी। इस इमारत को एक प्रतिष्ठित संरचना के रूप में अवधारणाबद्ध किया गया है, जो एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में गिफ्ट-आईएफएससी की बढ़ती प्रमुखता और कद को दर्शाता है।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

मानव तस्करी के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय दिवस 2022 मनाया गया

about – Page 1811_17.1

30 जुलाई को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ (World Day Against Trafficking in Persons) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) हर साल 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाता है। 2013 में, महासभा ने मानव तस्करी (Trafficking in Persons) के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day against Trafficking in Persons) के रूप में नामित किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2013 में आरंभ किया गया था जिसे वर्ष 2010 में एक एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान पारित किया गया था। विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस पर इस वर्ष 2022 की थीम “प्रौद्योगिकी का उपयोग और दुरुपयोग” है। एक उपकरण के रूप में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर केंद्रित है जो मानव तस्करी को सक्षम और बाधित दोनों कर सकता है।

विश्वभर में बड़े स्तर पर मानव तस्करी (World Anti Human Trafficking) का भयावह जाल फैला हुआ है। मानव तस्करी द्वारा मासूम जिंदगियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। पुरुष, महिलाएं और सभी उम्र और सभी पृष्ठभूमि के बच्चे इस अपराध के शिकार हो सकते हैं।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

International Friendship Day 2022: जानें पहली बार कब मनाया गया था अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस?

about – Page 1811_20.1

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दोस्ती का जश्न मनाने के साथ-साथ नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के विचार को बढ़ावा देना है। इस दिन को पहली बार 1958 में एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन- वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो दोस्ती को बढ़ावा देकर शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने औपचारिक रूप से 2011 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

भारत में कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? 

भारत और बांग्लादेश सहित कई अन्य देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं। इस साल भारत में फ्रेंडिशिप डे 7 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास 

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे सबसे पहले साल 1958 में पैराग्वे में मनाया गया था। लेकिन इस यादगार दिन की शुरुआत हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक – जॉयस हॉल ने 1930 में की थी। उन्होंने दोस्तों के लिए एक स्पेशल डे के तौर पर सेलिब्रेट करने के लिए इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का विचार प्रस्तावित किया था। बाद में, विनी द पूह को साल 1988 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा फ्रेंडशिप का एंबेसडर बनाया गया था। साल 2011 में आयोजित 65वें संयुक्त राष्ट्र सत्र में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के लिए तय किया गया।

क्यों हुई मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यूनेस्को द्वारा शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए की गई एक पहल है, जिसमें दुनिया के तमाम देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अस्तित्व में आया।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

भारत को अमेरिका से मिले दो और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर

about – Page 1811_23.1

भारतीय नौसोना ने अमेरिका से दो और एमच-60 रोमियो मल्टी पर्पज हेलीकॉप्टर प्राप्त किये। नौसेना अपनी समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के प्रयास के तहत ये हेलीकॉप्टर खरीद रही है। इसके साथ ही, नौसेना को प्राप्त हुए इस श्रेणी के हेलीकॉप्टर की कुल संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। नौसेना अपनी समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के प्रयास के तहत ये हेलीकॉप्टर खरीद रही है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन की ओर से इस हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे कुल 24 हेलीकॉप्टर की आपूर्ति 2025 तक पूरी होगी। 
  • नौसेना के अनुसार दो हेलीकॉप्टर की आपूर्ति गुरुवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर की गई, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर की आपूर्ति अगले महीने होनी है। 
  • अमेरिकी सरकार के साथ किये गये लगभग 15,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत भारत ये हेलीकॉप्टर खरीद रहा है।
  • एजीएम-114 हेलफायर मिसाइलों, एमके 54 टॉरपीडो और उन्नत सटीक हथियारों से लैस, डबल इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर को फ्रिगेट और विमान वाहक से संचालित किया जा सकता है। 

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत

about – Page 1811_26.1

भारतीय नौसेना को देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (आईएसी-1) मिल गया। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड यानी सीएसएल ने इसे सौंपा। नौसेना में इसके शामिल होने से भारतीय समुद्र क्षेत्र (आईओआर) में देश की स्थिति और मजबूत होगी। नौसेना के आंतरिक नौसेना डिजाइन निदेशालय ने इस पोत का डिजाइन है। इसका नाम भारत के पहले विमानवाहक पोत, भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) विक्रांत के नाम पर रखा गया है, जिसने 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। आधिकारिक तौर पर इसे अगस्त में नौसेना में शामिल किया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु:

  • आईएसी-1 भारत में बनाया गया अभी तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसका भार लगभग 45,000 टन है। 
  • इसे देश की सबसे महत्वाकांक्षी नौसैनिक पोत परियोजना भी माना जाता है। नया पोत अपने पूर्ववर्ती की तुलना में काफी बड़ा और उन्नत है, जो 262 मीटर लंबा है। 
  • इसे चार गैस टर्बाइन के जरिये कुल 88 मेगावॉट की ताकत मिलेगी। इस पोत की अधिकतम गति 28 नॉटिकल मील है। 
  • इसके अनुसार, करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना रक्षा मंत्रालय और सीएसल के बीच हुए अनुबंध के साथ तीन चरणों में आगे बढ़ी।
  • आईएसी के निर्माण में कुल 76 फीसदी स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का एक आदर्श उदाहरण है। यह सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी गति प्रदान करता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर. हरि कुमार

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

तमिलनाडु सरकार ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’

about – Page 1811_29.1

तमिलनाडु सरकार ने 2022-23 के दौरान राज्य भर में कक्षा I-V में 1.14 लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने के लिए 1,545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के पहले चरण को लागू करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने छात्रों से कहा कि चूंकि वे सुबह नाश्ता छोड़कर स्कूल आ रहे हैं, इसलिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • इसके तहत, जहां तक संभव हो, क्षेत्र में उपलब्ध बाजरे से बना नाश्ता छात्रों को सप्ताह में कम से कम दो दिन उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • प्रत्येक छात्र को सब्जियों के सांबर के साथ 150-500 ग्राम नाश्ते का पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • आदेश के अनुसार, योजना के प्रथम चरण में शैक्षणिक वर्ष 2022 2023 में 33.56 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अलग-अलग क्षेत्रों के गांवों के 1,545 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,14,095 छात्रों के लिए नाश्ता दिया जाएगा। 
  • नाश्ते में 50 ग्राम चावल या सूजी (प्रति बच्चा प्रति दिन) या स्थानीय रूप से उगाए गए अनाज, 15 ग्राम दाल सांभर और स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जी प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा सप्ताह में कम से कम दो दिन स्थानीय रूप से उपलब्ध अनाज से बना नाश्ता उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • बता दें, तमिलनाडु ही पहला ऐसा राज्य था, जिसने सबसे पहले सरकारी स्कूल के छात्रों को मिड-डे मिल भोजन प्रदान करना शुरू किया था। 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई;
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एमके स्टालिन;
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: आरएन रवि।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF