सिबी जॉर्ज जापान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

about - Part 1696_3.1

वरिष्ठ राजनयिक सिबी जॉर्ज को जापान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। बैच 1993 के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जॉर्ज वर्तमान में कुवैत में भारत के राजदूत हैं। वह जापान में भारत के राजदूत के रूप में संजय कुमार वर्मा की जगह लेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, जॉर्ज को जापान में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है और उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सिबी जॉर्ज के बारे में

 

सिबी जॉर्ज भारतीय विदेश सेवा कैडर के एक भारतीय सिविल सेवक हैं जो कुवैत में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में उन्हें जापान में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 1993 में, वह भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 2014 में, भारत सरकार ने उन्हें भारतीय विदेश सेवा में उत्कृष्टता के लिए एस.के.सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया।

उनका जन्म केरल के पाला में हुआ था और वह सेंट थॉमस कॉलेज, पलाई के स्वर्ण पदक विजेता स्नातक थे। उन्होंने राजनीति विज्ञान में कला में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उनके पास काहिरा में अमेरिकी विश्वविद्यालय से अरबी में डिप्लोमा की डिग्री भी है।

 

Find More Appointments Here

about - Part 1696_4.1

शेष भारत ने सौराष्ट्र को हराकर जीती ईरानी ट्राफी

about - Part 1696_6.1

तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के पांच विकेट और अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद अर्धशतक की मदद से शेष भारत ने 2019-20 के रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को आठ विकेट से हराकर ईरानी कप की विजेता ट्राफी जीत ली। शेष भारत ने 105 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ईश्वरन (नाबाद 65) और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (नाबाद 27) ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 32वें ओवर में उसे लक्ष्य तक पहुंचाया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

शेष भारत ने पहली पारी में सरफराज खान (138) के शतक, हनुमा विहारी (82) और सौरभ कुमार (55) के अर्धशतकों की मदद से 374 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में कप्तान जयदेव उनादकट (89), प्रेरक मांकड़ (72), शेल्डन जैक्सन (71) और अर्पित वसावड़ा (55) के अर्धशतकों की मदद से 380 रन बनाए। शेष भारत ने दूसरी पारी में जीत के लिए आवश्यक 105 रन दो विकेट खोकर बना लिए। शेष भारत ने 29वीं बार ईरानी कप का खिताब जीत लिया।

 

ईरानी ट्रॉफी के बारे में

 

ईरानी ट्रॉफी को मास्टरकार्ड ईरानी ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में एक टेस्ट मैच प्रारूप क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह मौजूदा रणजी ट्रॉफी विजेताओं और शेष भारत क्रिकेट टीम के बीच प्रतिवर्ष खेला जाता है। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है।

 

Find More Sports News Here

about - Part 1696_4.1

आरबीआई गवर्नर ने उन्नत पर्यवेक्षी निगरानी प्रणाली ‘दक्ष’ शुरू की

about - Part 1696_9.1

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उन्नत पर्यवेक्षणीय निगरानी प्रणाली ‘दक्ष’ की शुरुआत की। इससे केंद्रीय बैंक की निगरानी संबंधी प्रक्रिया के अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। आरबीआई ने बयान में कहा कि वह निगरानी गतिविधियों में मजबूती लाने के लिए कई कदम उठाता रहा है और ‘दक्ष’ इसमें एक नई कड़ी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • आरबीआई ने कहा कि दक्ष एक वेब-आधारित एंड-टु-एंड कार्य-प्रवाह ऐप्लिकेशन है जिसके जरिये आरबीआई बैंक एवं एनबीएफसी जैसी इकाइयों पर अधिक केंद्रित ढंग से निगरानी रख पाएगा।
  • आरबीआई का यह ‘सुपरटेक’ ऐप्लिकेशन कहीं भी और कभी भी सुरक्षित पहुंच संभव बनाने वाले एक मंच के माध्यम से निर्बाध संचार, निरीक्षण नियोजन एवं क्रियान्वयन, साइबर घटना की सूचना एवं विश्लेषण जैसे कार्य संपादित कर पाएगा।
  • रिजर्व बैंक ने कहा कि यह निगरानी प्रणाली अपने नाम के ही अनुरूप अपनी सक्षमता एवं प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
  • दक्षता के साथ ये एप्लीकेशन बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के कामकाज पर सुचारू रूप से निगरानी रख पाएगा और इसमें दक्षता के साथ उन्नत पर्यवेक्षीय सिस्टम होने से आर्थिक गलतियां जल्द पकड़ में आ सकेंगी।

Find More News Related to Banking

SBI launches 'Gram Seva Program' across six states of India_70.1

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 6 महीने के निचले स्तर पर

about - Part 1696_12.1

ग्लोबल अर्थव्यवस्थाओं में आ रही मंदी का असर अब भारतीय सर्विस सेक्टर पर दिखने लगा है। हाल ही में जारी हुए एक निजी मासिक सर्वे में बताया गया कि भारतीय सर्विस सेक्टर की व्यापारिक गतिविधियां छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही नए व्यापार में भी मार्च के बाद सबसे कम तेज गति से वृद्धि हुई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज की जारी किए गए सर्वे के मुताबिक, सितंबर महीने में सर्विसेज पीएमआई घटकर 54.3 पर आ गया है, जो कि अगस्त में 57.2 पर था और यह मार्च के बाद सबसे कम पीएमआई है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह लगातार 14 वां महीना है, जब सर्विस सेक्टर का पीएमआई 50 से अधिक बना हुआ है। इसका 50 से नीचे आना यह दिखाता है कि सर्विस सेक्टर में गिरावट हो रही है।

 

सितंबर में ग्रोथ रेट

 

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोल्याना डी लीमा का कहना है कि भारतीय सर्विस सेक्टर ने पिछले कुछ महीनों में काफी सारी मुश्किलों का सामना किया है। सितंबर में ग्रोथ रेट को कुछ नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन ये अभी भी मजबूत स्थिति बनी हुई है।

 

ब्याज दरों में इजाफा

 

महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई पिछले पांच महीनों में चार बार ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है। बीते महीने आरबीआई ने ब्याज को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया था।

Find More News on Economy Here

 

India's Economic growth to Decline to 5.7% in 2022: UNCTAD report_80.1

उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला पीएसी बटालियन का गठन

about - Part 1696_15.1

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘शक्ति’ को प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। इसी के तहत, मुख्यमंत्री योगी ने पीएसी की तीन महिला बटालियन के गठन की घोषण की है, जिस पर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के सभी 1584 थानों पर महिला बीट आरक्षी को नियुक्त करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण अभियान मिशन शक्ति शुरू किया गया। इसके तहत प्रदेश के पुलिस बल में 20 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति के लिए आरक्षित किया गया, ताकि महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

प्रदेश में वीर एवं साहसी महिलाओं के नाम पर तीन प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (PAC) की महिला बटालियन स्थापित की जा रही है। इन तीन बटालियन का नाम रानी अवंतीबाई लोधी, उदय देवी और झलकारीबाई के नाम पर रखा जा रहा है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आपने प्राणों का बलिदान दिया था। यह बटालियन बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में स्थापित की जा रही है। पीएसी की एक महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।

 

प्रदेश के 1535 थानों में 10417 महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है। इन नवगठित महिला पुलिस बीटों में 20740 महिला बीट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। महिला बीट अधिकारी गांव में महिलाओं से संवाद स्थापित कर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इतना ही नहीं वह योगी सरकार की तरफ से महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रम के संबंध में महिलाओं को जागरूक भी कर रही हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ

Find More State In News Here

Kerala's Pullampara named first fully digital literate panchayat_90.1

गणितज्ञ युनकिंग टैंग को मिलेगा सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2022

about - Part 1696_18.1

साल 2022 के लिये सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार यूंकिंग तांग, सहायक प्रोफेसर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, संयुक्त राज्य अमेरिका को दिया जाएगा। यूंकिंग की रचनाएँ परिष्कृत तकनीकों का उल्लेखनीय संयोजन प्रदर्शित करती हैं, जिसमें मॉड्यूलर वक्र और शिमुरा किस्म के अंकगणित एवं ज्यामिति केंद्रीय भूमिका निभाते हैं, तथा उनके परिणाम और विधियाँ इस क्षेत्र में भविष्य के अनुसंधान पर प्रभाव डाल सकते हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार

 

यह पुरस्कार साल 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (सस्त्र) द्वारा स्थापित किया गया था।
श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को इस पुरस्कार के अंतर्गत 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है।

 

श्रीनिवास रामानुजन

 

  • रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को इरोड गाँव (चेन्नई से 400 किमी. दूर, जो तब मद्रास के नाम से जाना जाता था) में हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1913 में ब्रिटिश गणितज्ञ गॉडफ्रे एच. हार्डी के साथ पत्र-व्यवहार शुरू किया, जिसके बाद वे ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज़ चले गए।
  • रामानुजन ने संख्याओं के विश्लेषणात्मक सिद्धांत में पर्याप्त योगदान दिया और दीर्घवृत्तीय कार्यों (Elliptic Functions) पर भी ध्यान केंद्रित किया।
  • उन्होंने पूर्ण संख्या, हाइपरज्यामितीय श्रेणी (Hypergeometric Series) और यूलर स्थिरांक (Euler’s Constant) के विभाजन पर भी काम किया।
  • उनके पत्र अंग्रेज़ी और यूरोपीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए थे तथा साल 1918 में लंदन की रॉयल सोसाइटी के लिये उनका चयन हुआ।
  • भारत लौटने के बाद लंबी बीमारी के कारण 26 अप्रैल, 1920 को मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
  • भारत में प्रतिवर्ष श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (22 दिसंबर) को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है।

Find More Awards News Here

about - Part 1696_4.1

कैप्टन इब्राहिम त्रोरे बुर्किना फासो के राष्ट्रपति चुने गए

about - Part 1696_21.1

बुर्किना फासो में सैनिकों ने सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने। लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की। सैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्रोरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है। डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था और वह देश को अधिक सुरक्षित बनाने का वादा करके सत्ता में आए थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

हालांकि, हिंसा का दौर जारी रहा तथा हाल के महीनों में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी थीं। संविधान और सरकार के निलंबन के साथ ये बुर्किना फासो का एक साल में दूसरा सैन्य तख्तापलट है। सेना के एक अधिकारी ने डामिबा पर देश में सुरक्षा बहाल करने के सेना के उद्देश्य को धोखा देने का आरोप लगाया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि ‘बुर्किना फासो के लोग सुरक्षा की स्थिति में गिरावट का सामना कर रहे हैं। हमने सुरक्षा के मुद्दे पर कई बार ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है।

 

इस साल बुर्किना फासो में दूसरा तख्तापलट

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने देश में संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की दिशा में क्षेत्रीय प्रयासों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है। बुर्किना फासो को देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय आतंकवादी समूहों और आपराधिक नेटवर्क से लड़ने हेतु शांति, स्थिरता और एकता की जरूरत बताई है। गुटेरेस ने बुर्किना फासो के लोगों के साथ टिकाऊ शांति और स्थिरता की दिशा में उनके प्रयासों में साथ देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की बात भी दोहराई। तख्तापलट इस साल बुर्किना फासो में दूसरा तख्तापलट था। इससे पहले 24 जनवरी को राष्ट्रपति रोच काबोरे को उखाड़ फेंका गया था, और दामिबा ने 16 फरवरी को शपथ ली थी।

 

पाकिस्तान में कई बार तख्तापलट

 

पाकिस्तान में कई बार तख्तापलट हो चुका है। आखिरी बार जनरल परवेज मुशर्ऱफ ने तख्तापलट किया था। मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को साल 1999 में सत्ता से बेदखल कर दिया था। परवेज मुशर्रफ इसके बाद खुद जनरल और राष्ट्रपति बन गए थे।

 

Find More International NewsSaudi Arabia win bid to host 2029 Asian Winter Games at desert megacity_70.1

सरकार ने आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना में संशोधन किया

about - Part 1696_24.1

वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 से प्रभावित एविएशन इंडस्ट्री को नकदी संकट से उबारने में मदद करने के लिए आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना या Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) में संशोधन किया है। मंत्रालय ने इस योजना के अंतर्गत कर्ज की सीमा 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इस संबंध में जारी बयान के अनुसार, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने यह मानते हुए कि देश के आर्थिक विकास के लिए एक कुशल और मजबूत सिविल एविएशन सेक्टर अहम है, जिसे देखते हुए एयरलाइनों के लिए अधिकतम लोन की रकम की पात्रता या एलिजिबिलिटी बढ़ाने के लिए ECLGS में संशोधन किया गया है।

 

मुख्य बिंदु

 

  • संशोधित ईसीएलजीएस 3.0 के अनुसार, एयरलाइन कंपनियों की पात्रता उनकी निधि-आधारित या गैर-निधि-आधारित ऋण का 100 प्रतिशत या 1,500 करोड़ रुपये, जो भी कम हो, के आधार पर तय होंगी।
  • वहीं, 30 अगस्त 2022 को जारी ईसीएलजीएस के दिशानिर्देशों के अंतर्गत दिए गए सभी मानदंड, नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
  • बयान के मुताबिक, संशोधनों का मुख्य उद्देश्य विमानन कंपनियों को मौजूदा लिक्विडिटी फ्लो की दिक्कतों से निपटने हेतु उचित ब्याज दरों पर जरूर गिरवी-मुक्त नकदी की सुविधा देना है।
  • इससे पहले मार्च 2022 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 में की गई घोषणा को लागू करने हेतु ईसीएलजीएस की अवधि को मार्च 2022 से बढ़ाकर मार्च 2023 कर दिया था।

Find More News Related to Schemes & Committees

about - Part 1696_4.1

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश

about - Part 1696_27.1

भारत इस साल शुगर सीजन में दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन गया है। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) के अनुसार सितंबर 2022 को खत्म हुआ शुगर सीजन पूरे शुगर सेक्टर के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस सीजन में गन्ने की पैदावार, चीनी का उत्पादन, चीनी का निर्यात, गन्ने की खरीद, गन्ने के बकाया भुगतान और एथेनॉल उत्पादन में कई तरह के रिकॉर्ड दर्ज हुए है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस व्यापारिक वर्ष में निर्यात में हुए वृद्धि की वजह से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आई है। किसानों का गन्ना बकाया इस सीजन के अतं तक सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये था। चीनी मिलों ने 1.18 लाख करोड़ रुपये की कुल देय राशि में से किसानों को पहले ही 1.12 लाख करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।

 

मुख्य बिंदु

  • इस सीजन में देशभर में 5000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इसमें से 3574 लाख मीट्रिक टन गन्ने के पेराई की गई, इसमें से 395 लाख मीट्रिक टन चीनी (सुक्रोज) का उत्पादन हुआ है। इसमें से 35 लाख मीट्रिक टन चीनी का इस्तेमाल एथेनॉल के लिए किया गया है।
  • खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, इस सीजन के दौरान 109.8 लाख मीट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया जो एक रिकॉर्ड स्तर है।
  • भारत दुनिया में चीनी के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरा है। देश चीनी का उपभोक्ता होने के साथ-साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी है।

Find More Miscellaneous News Here

about - Part 1696_4.1

WHO के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे भारतवंशी डॉ. विवेक मूर्ति

about - Part 1696_30.1

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी डा. विवेक मूर्ति को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 45 वर्षीय डा. मूर्ति अबी अमेरिका के सर्जन जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूर्ति अपनी वर्तमान भूमिका में रहते हुए नया प्रभार संभालेंगे। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मार्च 2021 में अमेरिकी सीनेट ने देश के 21वें ‘सर्जन जनरल’ के तौर पर उनकी नियुक्ति अनुमोदित की थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 19वें ‘सर्जन जनरल’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। डॉ. मूर्ति अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं को स्पष्ट, सुसंगत व न्यायसंगत मार्गदर्शन देने व संसाधन मुहैया कराते हुए बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

 

डॉ. विवेक मूर्ति

 

अमेरिका में सर्जन जनरल का काम एक स्वस्थ देश की नींव रखने में मदद करना है। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘डॉ मूर्ति 21वें सर्जन जनरल के रूप में सेवा करते हुए स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट, समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, भारतीय मूल के पहले ‘सर्जन जनरल’ डॉ. मूर्ति मियामी में पले-बढ़े और हार्वर्ड, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक, शोध वैज्ञानिक, उद्यमी एवं लेखक हैं। डॉ. मूर्ति की पत्नी डॉ. एलिस चेन और दो बच्चे हैं।

 

Find More Appointments Here

about - Part 1696_4.1

Recent Posts

about - Part 1696_32.1
QR Code
Scan Me