World Disabilities Day 2022: जानें इतिहास, थीम और महत्व

about – Page 1645_3.1

हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी और 1992 से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय रीति-रिवीज़ के रुप में प्रचारित किया जा रहा है। विश्व विकलांग दिवस (World Disabilities Day 2022) के लिए वार्षिक ऑब्जरवेशन की घोषणा यूनाइटेड नेशंस ने जनरल असेम्बली रेजोल्यूशन में 1992 में की थी। विकलांग दिवस, विकलांग व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के समर्थन के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उद्देश्य

 

इसका उद्देश्य समाज सभी क्षेत्रों में विकलांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

 

विश्व विकलांग दिवस का इतिहास

 

यूनाइटेड नेशंस में विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों का कन्वेंशन 2006 में अपनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 को विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि वो सरकार और संगठनों को विश्व कार्यक्रम में अनुशंसित गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सकें। इसके बाद 1992 से 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस;
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945।

Find More Important Days Here

 

National Pollution Control Day 2022 observed on 2nd December_90.1

भारत ने दिसंबर 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण किया

about – Page 1645_6.1

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने दिसंबर के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत एक महीने के लिए यूएनएससी का अध्यक्ष होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत का 2 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत 01 जनवरी 2021 को यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बन गया। इसके 2 साल के कार्यकाल के दौरान भारत दूसरी बार यूएनएससी का अध्यक्ष बना है। इससे पहले भारत अगस्त 2021 में अध्यक्ष बना था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित हैं। “अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: सुधारित बहुपक्षवाद के लिए नया अभिविन्यास’ पर एक बहस होगी और “आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा: आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए वैश्विक दृष्टिकोण – चुनौतियां और आगे का रास्ता ”। दोनों सत्रों की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

 

यूएनएससी का अस्थाई सदस्य

 

भारत 8 बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत इससे पहले 1950, 1967, 1972, 1977, 1984, 1991, 2011 और 2021 में निर्वाचित हुआ है। यूएनएससीमें 15 सदस्य होते हैं। चीन, अमेरिका, रूस, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम स्थायी सदस्य हैं। शेष 10 अस्थाई सदस्य 2 वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945।

Find More National News Here

 

Seventh Edition of Global Technology Summit to be held in New Delhi_80.1

NADA इंडिया विकलांग एथलीटों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहली बार समावेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा

about – Page 1645_9.1

भारत पहली बार एक समावेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा जो विकलांग एथलीटों के लिए डोपिंग रोधी शिक्षा और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगा । वाडा (वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी) एशिया-ओशिनिया कार्यालय की मदद से नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव 2 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कॉन्क्लेव एंटी डोपिंग पर एक नीति और कानूनी ढांचा विकसित करने के साथ-साथ विकलांग एथलीटों को डोपिंग रोधी प्रक्रिया और नियंत्रण पर शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। एथलीटों द्वारा खेलों में अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए अनाधिकृत दवाओं का उपयोग करना डोपिंग कहलाता है। नाडा इंडिया दिव्यांग एथलीटों के लिए यूनिवर्सल डिजाइन ऑफ लर्निंग (यूडीएल) में डोपिंग रोधी शिक्षा और जागरूकता पर व्यापक मॉड्यूल पहले ही विकसित कर चुका है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी का मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की स्थापना: 24 नवंबर 2005;
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी डीजी: रितु सैन।

Find More Sports News Here

 

FIFA World cup 2022: Stephanie Frappart to be 1st woman referee_90.1

भारतीय और सिंगापुर के बीच अग्नि योद्धा अभ्यास का 12वां संस्करण संपन्न

about – Page 1645_12.1

भारतीय और सिंगापुर सेना के बीच द्विपक्षीय अग्नि योद्धा अभ्यास का 12वां संस्करण 30 नवंबर 2022 को फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) में संपन्न हुआ। 13 नवंबर 2022 को शुरू हुए अभ्यास में दोनों सेनाओं की आर्टिलरी शाखा द्वारा संयुक्त मारक क्षमता योजना, निष्पादन और नई पीढ़ी के उपकरणों का उपयोग शामिल था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभ्यास में संयुक्त योजना प्रक्रिया के भाग के रूप में एक संयुक्त कंप्यूटर युद्ध-खेल में दोनों पक्षों द्वारा भागीदारी भी शामिल थी। अभ्यास अग्नि योद्धा के अंतर्गत दोनों देशों के सैन्य बलों ने संयुक्त रूप से फ़ायरपावर का प्रदर्शन एवं निष्पादन किया और इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की आर्टिलरी शाखा द्वारा नई पीढ़ी के उपकरणों का उपयोग किया गया।

 

इस अभ्यास में संयुक्त योजना बनाने के अंतर्गत संयुक्त रूप से कंप्यूटर वॉरगेम में दोनों पक्षों ने भागीदारी की। दोनों पक्षों ने संयुक्त प्रशिक्षण चरण के अंतर्गत आला प्रौद्योगिकी और आर्टिलरी ऑब्जर्वेशन सिमुलेटर का उपयोग किया। आर्टिलरी में आधुनिक रुझानों और बेहतर आर्टिलरी योजना प्रक्रिया के विषय पर दोनों देशों के बीच विशेषज्ञ अकादमिक चर्चा आयोजित की गई। अभ्यास के अंतिम चरण के दौरान स्वदेशी रूप से निर्मित आर्टिलरी गन और हॉवित्जर तोपों ने भी भाग लिया।

Find More News Related to Defence

 

Four US soldiers promoted high up on Nanda Devi during military exercise 'Yudh Abhyas'_90.1

चुनाव आयोग ने गुजरात में एक वोटर के लिए बनाया पोलिंग बूथ

about – Page 1645_15.1

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल की है। यहां पहले चरण की वोटिंग में गिर के घने जंगलों में सिर्फ एक वोटर महंत हरिदासजी उदासिन के लिए भी एक मतदान केंद्र स्थापित किया है। बता दें कि गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो। इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले बार के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रही गई थी। चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए। चुनाव आयोग ने ट्वीट करके बताया है कि वह राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है। साथ ही आयोग उन क्षेत्रों तक पहुंच रहा हे जहां पहुंच मुश्किल है।

 

आयोग ने अमरेली जिले के शियालबेट गांव में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जो अरब सागर से घिरा हुआ है और यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा 104 वर्षीय रामजी भाई ने डाक मतपत्र का विकल्प चुनने के बजाय मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर;
  • गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देवव्रत;
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल।

Find More State in News Here

 

BSF celebrates its 58th Raising Day on December 01_90.1

भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आयोजित अभ्यास सुदर्शन प्रहार

about – Page 1645_18.1

भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में अभ्यास सुदर्शन प्रहार किया। यह अभ्यास बल मल्टीप्लायरों के एकीकरण के माध्यम से लड़ाकू शक्ति के समन्वित अनुप्रयोग पर केंद्रित था और उच्च स्तर के व्यावसायिकता और आक्रामक भावना को प्रदर्शित करने वाले एकीकृत सभी हथियारों के वातावरण में नई युद्ध तकनीकों का अभ्यास कर रहा था। लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने सुदर्शन प्रहार अभ्यास देखा और उच्च स्तर के प्रशिक्षण और परिचालन तैयारियों के लिए सैनिकों की सराहना की।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और एयर मार्शल विक्रम सिंह ने भी संयुक्त रूप से पश्चिमी सीमाओं के साथ आगे के क्षेत्रों में सैनिकों का दौरा किया और विभिन्न परिचालन परिदृश्यों के दौरान भारतीय सेना, आईएएफ और बीएसएफ की संयुक्तता और अंतर की समीक्षा की। भारतीय सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है और राष्ट्रपति थल सेना के कमांडर इन चीफ होते हैं। भारतीय सेना में 6 ऑपरेशनल कमांड और एक ट्रेनिंग कमांड है। प्रत्येक कमांड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल के रैंक के साथ एक जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ द्वारा किया जाता है।

Find More News Related to Defence

 

Four US soldiers promoted high up on Nanda Devi during military exercise 'Yudh Abhyas'_90.1

डिजीयात्रा’ की सुविधा दिल्ली, वाराणसी और बैंगलोर हवाई अड्डे पर शुरू

about – Page 1645_21.1

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा नई दिल्ली के साथ केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बैंगलोर और लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी में भी शुरू की गई है। शुरुआत में डिजीयात्रा की सुविधा केवल घरेलू उड़ानों के लिए होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

डिजी यात्रा सुविधा के तहत प्रारंभ में 7 हवाईअड्डों का चयन किया गया है। पहले चरण में इसे दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु में शुरू किया गया है। दूसरे चरण में इसे मार्च 2023 तक 4 और हवाईअड्डों पर शुरू किया जाएगा। सरकार की योजना मार्च 2023 तक दूसरे चरण में जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, हैदराबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कोलकाता, पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पुणे और विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, विजयवाड़ा में डिजीयात्रा सुविधा शुरू करने की है। बाद में, सुविधा देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर लागू किया जाएगा।

 

डिजीयात्रा क्या है

 

डिजी यात्रा (Digi Yatra) को खासतौर पर पैसेंजर्स को पेपरलेस और हसल-फ्री ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाए गया है। यह मोबाइल ऐप फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें यात्रियों के चेहरे की पहचान की जाती है, और इससे सेल्फ-बैग ड्रॉप और चेक-इन की सुविधा दी जाती है। हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को Digi Yatra ID क्रिएट करनी होगी। इसे फिलहाल डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए लॉन्च किया जा रहा है।

Find More Miscellaneous News Here

 

100 National Monuments illuminated to mark India's Assumption of G -20 Presidency_80.1

मेघालय मंत्रिमंडल ने मानसिक स्वास्थ्य नीति को मंजूरी दी

about – Page 1645_24.1

मेघालय के मुख्यमंत्री सी के संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने समुदायों की सामूहिक भागीदारी के जरिये मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल के मुद्दे से निपटने के मकसद से बनाई एक नयी नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि मेघालय देश का तीसरा राज्य है, जिसने खासतौर से बच्चों, किशोरों और युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर ध्यान देते हुए ऐसी नीति बनाई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अधिकारियों ने बताया कि नयी नीति में मानसिक अस्वस्थता के सामाजिक निर्धारकों से निपटने और समुदायों के बीच सामूहिक भागीदारी के साथ सांस्कृतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रावधान है। स्वास्थ्य मंत्री जेम्स पी के संगमा ने कहा कि यह नीति राज्य में सांस्कृतिक रूप से निहित है और इसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों से निपटने का आह्वान किया गया है। केरल और कर्नाटक में भी इस तरह की नीतियां हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • मेघालय की राजधानी: शिलांग;
  • मेघालय के मुख्यमंत्री: कॉनराड कोंगकल संगमा;
  • मेघालय के राज्यपाल: बी.डी. मिश्रा (अतिरिक्त प्रभार)।

Find More State in News Here

 

BSF celebrates its 58th Raising Day on December 01_90.1

23वां हॉर्नबिल महोत्सव 2022 नागालैंड में शुरू हुआ

about – Page 1645_27.1

नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव का 23वां संस्करण 01 दिसंबर, 2022 को नागा हेरिटेज विलेज, किसामा में शुरू हुआ। हॉर्नबिल उत्सव के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। नागालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी महोत्सव के मुख्य मेजबान थे जबकि मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो इसके मेजबान थे। उद्घाटन समारोह के बाद “यह नागालैंड है” शीर्षक से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदित हो कि भारत 1 दिसंबर से G20 अध्यक्षता ग्रहण कर रहा है, जो नागालैंड राज्य दिवस और हॉर्नबिल उत्सव की शुरुआत के साथ मेल खाता है। नागालैंड सरकार द्वारा आयोजित, हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड की गहरी जड़ों वाली परंपराओं और इसकी जातीयता, विविधता और भव्यता में इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। यह महोत्सव 10 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव का आधिकारिक मीडिया पार्टनर जिओ है।

 

हॉर्नबिल महोत्सव: एक नजर में

  • हॉर्नबिल महोत्सव हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में नागालैंड में मनाया जाता है। इसे “त्योहारों का त्योहार” भी कहा जाता है। यह देश के सबसे बड़े स्वदेशी महोत्सव में से एक है।
  • यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित राज्य पर्यटन और कला और संस्कृति विभागों द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह महोत्सव नागा हेरिटेज विलेज, किसामा में आयोजित किया जाता है जो कोहिमा से लगभग 12 किमी दूर है।
  • महोत्सव का उद्देश्य नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित करना और उसकी रक्षा करना और इसके असाधारण परंपराओं को प्रदर्शित करना है।
  • यह महोत्सव ‘हॉर्नबिल’ पक्षी के नाम पर रखा गया है जो नागाओं के लिए सबसे अधिक पूजनीय और प्रशंसित पक्षी है।

Find More State in News Here

 

BSF celebrates its 58th Raising Day on December 01_90.1

 

अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव गोवा में आयोजित किया जाएगा

about – Page 1645_30.1

विदेश मंत्रालय भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और गोवा सरकार के साथ साझेदारी में 03-06 दिसंबर 2022 तक गोवा में अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का उद्घाटन 03 दिसंबर 2022 को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा किया जाएगा और श्रीमती मीनाक्षी लेखी, विदेश राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री सम्मानित अतिथि होंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेश मंत्रालय (MEA) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और गोवा सरकार मिलकर गोवा में अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। बता दें कि गोवा का लुसोफोन दुनिया के साथ ऐतिहासिक संबंध रहा है।

लुसोफोन दुनिया क्या है?

 

  • लुसोफोन दुनिया वे देश हैं जो पुर्तगाली को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में बोलते हैं और पुर्तगालियों द्वारा उपनिवेश बनाए गए थे। 30 करोड़ वक्ताओं के साथ, पुर्तगाली विश्व में छठी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • पुर्तगाली बोलने वाले देशों ने 1996 में ‘पुर्तगाली भाषा देशों का समुदाय (सीपीएलपी)’ स्थापित किया।
  • सीपीएलपी के सदस्य देश अंगोला, ब्राज़ील, काबो वर्डे, गिनी बिसाऊ, मोज़ाम्बिक, पुर्तगाल, साओ टोम और प्रिंसिपे, तिमोर लेस्ते और इक्वेटोरियल गिनी।
  • भारत जुलाई 2021 में एक सहयोगी पर्यवेक्षक के रूप में सीपीएलपी में शामिल हुआ। सीपीएलपीके साथ भारत के जुड़ाव के हिस्से के रूप में, विदेश मंत्रालय ने सीपीएलपी में शामिल होने के तुरंत बाद 05 मई 2022 को दिल्ली में विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस मनाया था ।
  • गोवा भी पुर्तगाल का एक उपनिवेश था और इसे भारत सरकार ने 1961 में सशस्त्र बल के ऑपरेशन विजय नामक एक कार्रवाई के माध्यम से मुक्त कराया था।

Find More State in News Here

BSF celebrates its 58th Raising Day on December 01_90.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF