वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने दिया इस्तीफा

about – Page 1574_3.1

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी दिनों से अटकले लगाई जा रही थी कि फुक को बर्खास्त किया जा सकता है। कुछ सप्ताह पहले यह अटकले लगाई गई थी कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने से पहले गुयेन जुआन फुक साल 2016 से लेकर 2021 तक देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 2016-2021 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने COVID-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को रोकने के लिए काम किए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गौरतलब है कि नेशनल असेंबली से स्वीकृति के बाद ही फुक के इस्तीफे को मंजूरी दी जाएगी। हाल के सप्ताहों में व्यापक अटकलें लगाई गई थीं कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे, जिन्होंने उनके अधीन काम किया था। यह उनकी पार्टी की आंतरिक वजह बताई जा रही है। 68 वर्षीय फुक ने दो साल से भी कम समय के लिए राष्ट्रपति का अहम पद संभाला।

Find More International News

 

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

 

 

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी

about – Page 1574_6.1

भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। ढाका की जातीय संसद में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में बिजली राज्‍य मंत्री नसरूल हामिद ने कहा कि लगभग 131 दशमलव पांच किलोमीटर लंबे पाइपलाइन का निर्माण भारत से डीजल का आयात करने के लिए किया गया है। इस पाइपलाइन का 126 दशमलव पांच किलोमीटर हिस्‍सा बांग्‍लादेश में और पांच किलोमीटर भारत में है। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूज एजेंसी यूएनबी के अनुसार इस पाइपलाइन के जरिए आयात किए जाने वाले डीजल पर प्रारंभिक कार्य चल रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह अंतरराष्‍ट्रीय पाइपलाइन डीजल को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमि‍टेड के सिलिगुडी विपणन टर्मिनल से बांग्‍लादेश पेट्रोलियम कॉपरेशन-बीपीसी के पार्बतीपुर डिपो तक पहुंचायेगा। ऐतिहासिक भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन समारोह का आयोजन सितम्‍बर-2018 में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच किया गया था। इस पाइपलाइन की प्रतिवर्ष डीजल आपूर्ति क्षमता दस लाख मीट्रिक टन है। इस परियोजना का निर्माण भारत सरकार के अनुदान से किया जा रहा है।

 

महत्वपूर्ण टेकअवे

 

  • बांग्लादेश मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका

Find More International News

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं रामचंद्रन

about – Page 1574_9.1

भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं। रामचंद्रन ने 10 जनवरी 2023 को आयोजित एक उद्घाटन समारोह में ऑकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 के मेंबर के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आईं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रामचंद्रन ने आभार जताते हुए ट्वीट किया, “हम जीत गए। डिस्ट्रिक्ट 4 से अगली सिटी काउंसिल मेंबर बनने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आधिकारिक तौर पर ऑकलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र की काउंसिल मेंबर बनूंगी। इसके साथ ही ऑकलैंड सिटी काउंसिल में सेवा करने वाली पहली एलजीबीटीक्यू और पहली दक्षिण एशियाई महिला बनकर इतिहास रचूंगी।”

 

उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रामचंद्रन वर्तमान में कैलिफोर्निया कमीशन में कार्यरत हैं, जहां वह एशियन एंड पैसिफिक आइसलेंडर अमेरिकन अफेयर्स विभाग में काम करती हैं। इससे पहले वह ऑकलैंड सिटी पब्लिक एथिक्स कमीशन में कमिश्नर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और कई कानूनी गैर-लाभकारी संस्थाओं में काम किया है। वेबसाइट के मुताबिक, 2021 के स्टेट असेंबली इलेक्शन में भी वह कैंडिडेट थीं।

Find More International News

 

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला FITUR 2023 मैड्रिड में शुरू हुआ

about – Page 1574_12.1

राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने 18 जनवरी, 2023 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला का आयोजन 18 से 22 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। पाँच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल के रूप में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरित्त निदेशक सलीम खान एवं उपनिदेशक नवकिशोर बसवाल ने भाग लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में स्पेन सहित अन्य यूरोपीय देशों से पर्यटकों की वर्षभर आवक रहती है। इस फेयर में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रेवल एजेंट्स, टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर्स एवं अन्य पर्यटन से जुडी एजेंसी से चर्चा की जाएगी ताकि राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘FITUR-2023’ राजस्थान की पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाने में मददगार होगा।

आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। राजस्थान की पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर अवगत करवाने के उद्देश्य से पर्यटन से जुड़ी सभी टूर, ट्रेवल एजेंसियों एवं पर्यटन विशेषज्ञों को ‘पधारो म्हारे देश’के माध्यम से राजस्थान आने के लिये आमंत्रित किया जाएगा।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

अरुणा मिलर ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

about – Page 1574_15.1

भारत के हैदराबाद में जन्मीं अरुणा मिलर ने अमेरिका में इतिहास रचा है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। उन्होंने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला। मिलर ने राज्य के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ ली। मिलर की उम्र 58 साल है। उन्होंने एक उद्घाटन भाषण में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जो भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्हें साल 2000 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। अरुणा मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। 2010 से 2018 तक वह मैरीलैंड के हाउस ऑफ डेलीगेट में भी रही थीं। उन्होंने वहां अपने दो कार्यकाल पूरे किए थे। अरुणा भारतीय-अमेरिकी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर के चुनाव में कई ट्रंप समर्थकों ने उनका समर्थन किया था।

 

1972 में अमेरिका गईं थीं अरुणा

पेशे से कैरियर ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियर अरुणा ने 25 साल तक मैरीलैंड के ट्रांसपोर्टेशन विभाग में काम किया। उनके मैकेनिकल इंजीनियर पिता 1960 के दशक में अमेरिका गए थे। 1972 में वे परिवार को भी ले गए थे। अरुणा मिलर को साल 2000 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। 2010 से 2018 तक वह हाउस ऑफ डेलीगेट में भी रही थीं। उन्होंने वहां पर अपने दो कार्यकाल पूरे किए थे। अरुणा को भारतीय-अमेरिकी लोग काफी पसंद करते हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर के चुनाव में कई ट्रंप समर्थकों ने भी अरुणा को समर्थन दिया था।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘लोकतंत्र के लिए शिक्षा’ पर भारतीय सह-प्रायोजित संकल्प को अपनाया

about – Page 1574_18.1

सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए, 18 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा “लोकतंत्र के लिए शिक्षा” नामक एक संकल्प अपनाया गया है। भारत द्वारा सह-प्रायोजित प्रस्ताव लोकतंत्र की मजबूती के लिए शिक्षा के अधिकार की पुष्टि करता है। सर्वसम्मति से अपनाया गया यह संकल्प सभी के लिए समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा और आजीवन सीखने के अवसरों को सुनिश्चित करने के महत्व को पहचानेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह पहली बार नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शिक्षा प्रस्ताव को अपनाया गया है। इससे पहले 2015 में, महासभा में इसी तरह का एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं को शांति, मानवाधिकार और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। संकल्प का उद्देश्य सदस्य राज्यों को लोकतंत्र के लिए शिक्षा को उनके शिक्षा मानकों में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के बारे में

 

  • यह संयुक्त राष्ट्र का मुख्य नीति-निर्माण और प्रतिनिधि अंग है और इसे 1945 में बनाया गया था।
  • यह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माण और प्रतिनिधि अंग के रूप में कार्य करता है।
  • इसकी शक्तियां, संरचना, कार्य और प्रक्रियाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय IV में निर्धारित की गई हैं।
  • इसका मुख्य कार्य संयुक्त राष्ट्र के बजट तैयार करना, सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्यों की नियुक्ति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य भागों से रिपोर्ट प्राप्त करना और प्रस्तावों के माध्यम से सिफारिशें करना है।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने ‘सिक्सर किंग’

about – Page 1574_21.1

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी 2023 को तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। कप्‍तान रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जमाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Indian Opener Shubhman Gill hits Double Century off 149 balls

बता दें कि हेनरी शिपले न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का तीसरा ओवर कर रहे थे। रोहित शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपनी पारी में दो छक्‍के जमाए और इस तरह भारत में उनके छक्‍के जमाने की संख्‍या 125 हो गई है।

 

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने इसी के साथ एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। पहला छक्‍का जड़ते ही रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बने। एमएस धोनी ने भारत में वनडे इतिहास में 123 छक्‍के लगाए हैं। इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर काबिज हैं, जिन्‍होंने 71 छक्‍के लगाए हैं।

 

भारत में वनडे में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज

  • 125* – रोहित शर्मा
  • 123 – एमएस धोनी
  • 71 – सचिन तेंदुलकर

 

रोहित शर्मा वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने के मामले में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। वनडे इतिहास में रोहित शर्मा ने 239 मैचों में 265 छक्‍के जमाए हैं। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज हैं। अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्‍के जमाए हैं। वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। गेल ने 301 मैचों में 331 छक्‍के जड़े हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान सनथ जयसूर्या 445 मैचों में 270 छक्‍के के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं।

 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • शाहिद अफरीदी – 351 छक्के
  • क्रिस गेल – 331 छक्के
  • सनथ जयसूर्या – 270 छक्के
  • रोहित शर्मा – 270 छक्के

Find More Sports News HereIndian javelin thrower Shivpal Singh suspended till 2025 for doping_80.1

हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

about – Page 1574_24.1

ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया हैं। टीम ने अपने प्रतिद्वंदी चिली को 14-0 के बड़े अंतर से हरा दिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने हॉकी विश्वकप के इतिहास में किसी भी टीम की तरफ से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम का लिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने टॉप पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल तक अपना सफर पूरा कर लिया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पुरुषों के विश्व कप के तीन बार का विजेता नीदरलैंड, ग्रुप सी में तीन जीत से 9 अंकों के साथ टॉप पर हैं। मलेशिया ने पूल सी के एक अन्य मैच में उच्च रैंकिंग वाली न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर दो जीत से छह अंकों के साथ तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया से विश्व रैंकिंग में दो स्थान आगे न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि चिली तीन हार के बाद शून्य अंक के साथ समाप्त हुआ।

 

डी विल्डर डर्क और वैन डैम ने 22वें और 23वें मिनट में गोल किया। हाफ टाइम से पहले नीदलैंड्स की टीम ने चौथा और पांचवां गोल कर दिया था। इससे पहले हॉकी वर्ल्ड कप में अगर किसी टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी तो इस रिकॉर्ड पर ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2010 एडिशन में 12-0 से हराया था। नीदरलैंड्स की टीम बेहद मजबूत है और अब तक हॉकी वर्ल्ड कप पर कुल तीन बार कब्जा कर चुकी है।

Find More Sports News Here

McLaughlin-Levrone & Mondo Duplantis won World Athlete of the Year 2022 awards_90.1

दुष्प्रचार का हिस्सा है पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री: विदेश मंत्रालय

about – Page 1574_27.1

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रोपगेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेन्ट्री का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, ब्रिटेन में भी इस डॉक्यूमेंट्री का मुद्दा वहां की संसद में भी उठा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी प्रतिक्रिया दी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

डॉक्यूमेंट्री में क्या है, जिस पर विवाद हो रहा है?

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इसका पहला पार्ट 17 जनवरी 2023 को जारी किया गया है। इस सीरीज में पीएम मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का भी इसमें जिक्र है। इस हिस्से में गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका की बात कही गई है। इसी को लेकर विवाद हो रहा है।

 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीरीज पर क्या कहा?

 

बीबीसी द्वारा रिलीज डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें लगता है कि यह एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा है। इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि ‘ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है।’ विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें लगता है कि यह एक प्रचार सामग्री है, जिसे एक विशेष कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म या डॉक्यूमेंट्री उस एजेंसी और व्यक्तियों का एक प्रतिबिंब है जो इस कहानी को फिर से फैला रहे हैं।

ब्रिटेन की संसद में इस पर क्या हुआ?

पाकिस्तान मूल के लेबर पार्टी के सांसद इमरान हुसैन ने ब्रिटेन की संसद में इसका मुद्दा उठाया। इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है। आगे सुनक ने कहा, ‘निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है।’

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की

about – Page 1574_30.1

न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए उनके पास शक्ति नहीं बची है। अब वो फिर से चुनाव (Election) नहीं लड़ेगी। पीएम के रूप में अडर्न का कार्यकाल 7 फरवरी तक समाप्त हो जाएगा। वहीं, इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की सत्ताधारी लेबर पार्टी इस पद के लिए नए नेता की तलाश में है। इसको लेकर पार्टी में वोट होगा। इस दौरान जो भी नया नेता चुना जाता है वो अगले चुनाव तक प्रधानमंत्री रहेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अर्डर्न ने पीएम पद छोड़ने की बताई यह वजह

 

पीएम अर्डर्न ने कहा कि मैं छोड़ रही हूं क्योंकि ऐसी विशेषाधिकार भूमिका के साथ जिम्मेदारी आती है। यह जानने की जिम्मेदारी कि कब आप नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं और कब नहीं। मुझे पता है कि इस भूमिका के लिए क्या करना होता है और मैं जानती हूं कि इसके साथ न्याय करने के लिए मेरे पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं है। बता दें कि न्यूजीलैंड में इस साल के अंत में आम चुनाव होना है लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में जैसिंडा अर्डर्न का कार्यकाल सात फरवरी के बाद भी समाप्त नहीं होगा।

Find More International News

 

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF