Home   »   हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने...

हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की |_30.1

ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया हैं। टीम ने अपने प्रतिद्वंदी चिली को 14-0 के बड़े अंतर से हरा दिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने हॉकी विश्वकप के इतिहास में किसी भी टीम की तरफ से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम का लिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने टॉप पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल तक अपना सफर पूरा कर लिया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पुरुषों के विश्व कप के तीन बार का विजेता नीदरलैंड, ग्रुप सी में तीन जीत से 9 अंकों के साथ टॉप पर हैं। मलेशिया ने पूल सी के एक अन्य मैच में उच्च रैंकिंग वाली न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर दो जीत से छह अंकों के साथ तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया से विश्व रैंकिंग में दो स्थान आगे न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि चिली तीन हार के बाद शून्य अंक के साथ समाप्त हुआ।

 

डी विल्डर डर्क और वैन डैम ने 22वें और 23वें मिनट में गोल किया। हाफ टाइम से पहले नीदलैंड्स की टीम ने चौथा और पांचवां गोल कर दिया था। इससे पहले हॉकी वर्ल्ड कप में अगर किसी टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी तो इस रिकॉर्ड पर ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2010 एडिशन में 12-0 से हराया था। नीदरलैंड्स की टीम बेहद मजबूत है और अब तक हॉकी वर्ल्ड कप पर कुल तीन बार कब्जा कर चुकी है।

Find More Sports News Here

हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की |_40.1

FAQs

उड़ीसा का मुख्य भोजन क्या है?

चावल मुख्य भोजन है क्योंकि धान ओड़िशा की प्रमुख फसल है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *