Home   »   A & N द्वीपसमूह का अबरडीन...

A & N द्वीपसमूह का अबरडीन बना देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन

A & N द्वीपसमूह का अबरडीन बना देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन |_3.1
अंडमान निकोबार द्वीप समूह का अबरडीन पुलिस थाना संपत्ति विवाद, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ अपराध से निपटने के मामलों में देश के सर्वश्रेष्‍ठ थानों की सूची में पहले स्‍थान पर है। गृहमंत्रालय ने देश में सर्वश्रेष्‍ठ कार्य करने वाले 10 पुलिस थानों की सूची जारी की है। गुजरात  बालसीनोर थाना दूसरे स्‍थान पर है जबकि मध्‍य प्रदेश का अज्‍क बरहानपुर को तीसरा स्‍थान मिला है। 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2015 में गुजरात के कच्‍छ में पुलिस महानिदेशकों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए निर्देश दिया था कि फीडबैक के आधार पर थानों की ग्रेडिंग और उनके कार्य के आकलन के लिए मापदंडों को निर्धारित किया जाना चाहिए। प्रदेश के 15 हजार 500 पुलिस स्टेशनों में से शीर्ष दस पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग डेटा विश्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के माध्यम से की गई थी।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR
prime_image
QR Code
Scan Me